कोरैक्स की 40 शीशियां बरामद, एक गिरफ्तार

  • कोरैक्स की 40 शीशियां बरामद, एक गिरफ्तार

अर्की: पुलिस चौकी कुनिहार के अंतर्गत आने वाले ऊचा गांव में एक घर में छापा मार कर वहां अवैध रूप से रखी नशीली दवाई कोरैक्स की 40 शीशियां बरामद की हैं। डीएसपी नरवीर राठौर ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से गुप्ता सूचना मिल रही थी कि इस गांव में एक युवक दीवान चंद द्वारा नशीली दवाइयों का धंधा किया जा रहा है तथा क्षेत्र के युवकों को इसकी सप्लाई की जा रही है।
पुलिस इस युवक पर कई दिनों से नजर रख रही थी। बुधवार को पुलिस चौकी कुनिहार के एएसआई जीत राम की अगुवाई में पुलिस ने युवक के घर में दस्तक दी तथा युवक को दवाई के साथ धर दबोचा। डीएसपी ने बताया कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि 6 अक्तूबर को आरोपी को अर्की अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts