Category: Himachal News
ग्रामीण रोजगार सेवकों के रिक्त पद भरेगी हिमाचल सरकार, बिजली बोर्ड में भी होगी भर्ती
शिमला मनरेगा के तहत प्रदेश में पंचायत स्तर पर कार्यरत रोजगार सेवकों को सरकार ग्रामीण विकास विभाग में मर्ज नहीं करेगी। सरकार की ओर से यह जानकारी अर्की से विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी गई। सरकार ने कहा कि रोजगार सेवकों को विभाग में मर्ज करने के लिए काई नीति बनाने पर सरकार विचार नहीं कर रही है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग इस वित्तीय वर्ष के दौरान पंचायती राज संस्थाओं में तकनीकी सहायकों एवं ग्रामीण रोजगार सेवकों के…
Read Moreआयुष्मान स्वास्थ्य योजना में शामिल किया जाए गुर्दा प्रत्यर्पण, मंत्री ने केंद्र को लिखा पत्र
शिमला हिमाचल सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर किडनी ट्रांसप्लांट को आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में शामिल करने का मामला उठाया है। कहा गया है कि हिमाचल में किडनी ट्रांसप्लांट को हाल ही में शुरू किया गया है। इसका खर्च चार लाख रुपये तक है। ऐसे में कई लोग इसका खर्च वहन नहीं कर सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने यह पत्र लिखा है। फिलहाल, सालाना चार लाख रुपये से कम आय वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री राहत कोष से निशुल्क सेवा दी जा रही है। पिछले दिनों…
Read Moreपैतृक संपत्ति की वसीयत करने से रोकने को कोई कानून नहीं: हाईकोर्ट
शिमला हिमाचल हाईकोर्ट ने पैतृक संपत्ति की वसीयत से जुड़े विवाद में स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई कानून नहीं है जो किसी को पैतृक संपत्ति की वसीयत करने से रोके। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने निचली अदालतों के फैसलों को उचित ठहराते हुए वादी की अपील को खारिज कर दिया। अपीलकर्ता वादी राम सिंह ने प्रतिवादी चरण सिंह के खिलाफ दीवानी मुकदमा कायम कर सभी पक्षकारों को विवादित भूमि का संयुक्त मालिक घोषित करने की गुहार लगाई थी। वादी ने पैतृक संपत्ति की वसीयत को निरस्त करने की गुहार…
Read Moreइस महीने में हो सकती कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा
शिमला हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1063 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा लिखित परीक्षा सितंबर महीने में करवाने की तैयारी है। हाईटेक नकल और अभ्यर्थी की जगह दूसरों को केंद्र में पेपर बिठाने के फर्जीवाड़े के चलते 11 अगस्त को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसमें 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य सरगना अभी फरार है। अब पुलिस मुख्यालय ने दोबारा परीक्षा को नए सिरे से करवाने के लिए कसरत शुरू कर दी है। इस बार सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे ताकि…
Read Moreभानुपल्ली-लेह रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण अभी नहीं: गोविंद
शिमला परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि वर्तमान 63.1 किलोमीटर लंबाई की भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी न्यू ब्रॉडगेज रेल लाइन का 20 किलोमीटर भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है। भानुपल्ली-लेह रेल लाइन के लिए बरमाणा से लेह तक रेल लाइन का सर्वे रेलवे प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। अभी भूमि का अधिग्रहण का कार्य आरंभ नहीं हुआ है। गोविंद ठाकुर ने यह जानकारी बिलासपुर से विधायक सुभाष शर्मा के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। सड़क, सुरंग निर्माण से 45 किमी कम होगी पठानकोट-जोगिंद्रनगर-कुल्लू की दूरी मुख्यमंत्री जयराम…
Read Moreधारा 118 को लेकर सीएम जयराम ने कही बड़ी बात
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि धारा 118 को न तो खत्म किया जाएगा और न ही इसमें संशोधन होगा। सीएम जयराम ठाकुर ने सोमवार को सदन के पटल पर रखी सूचना में पूर्व मुख्यमंत्री के इस सवाल का जवाब दिया। इस धारा से छेड़खानी की आशंकाओं के बीच राज्य सरकार ने सोमवार को सदन में इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी। अर्की के कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रश्न किया कि सरकार हिमाचल प्रदेश काश्तकारी एवं भूमि सुधार अधिनियम 1972 की धारा…
Read Moreचंबा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.7 रही तीव्रता
chamba सांकेतिक तस्वीर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के मुताबिक चंबा में गुरुवार सुबह 4.50 बजे भूकंप के झटके आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 रही। भूकंप के झटके लगते ही लोग सहमे हुए घरों से बाहर की ओर भागे। हालांकि किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
Read Moreधमाके की आवाज सुन सहम गए लोग, हादसे में तीन की मौत
हिमाचल और उत्तराखंड सीमा पर बुधवार सुबह बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत लेकर आया हेलीकॉप्टर खुद ही हादसे का शिकार हो गया। आराकोट में स्पैन की तार में हेरिटेज एविएशन का हेलीकॉप्टर उलझा और जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से उत्तरकाशी जिले और हिमाचल सीमा के साथ सटे गांव के लोग खौफजदा हो गए। हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शव घटनास्थल पर क्षत-विक्षत हालत में मिले। बुधवार को आराकोट में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद धमाका हुआ तो आसपास क्षेत्रों के लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा…
Read Moreपटवारियों के 1195 पद भरेगी हिमाचल सरकार, अधिसूचना जारी
शिमला प्रदेश सरकार पटवारियों के कुल 1195 पद भरेगी। पटवारियों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें से 933 पटवारी के पद मोहाल में और 262 पद सेटमेंट में रखे जाएंगे। राज्य के प्रधान सचिव राजस्व ने इस संबंध में पत्र भी जारी किया है। इस पत्र के अनुसार बिलासपुर में 31, चंबा 68, हमीरपुर 80, कांगड़ा 220, किन्नौर 19, लाहौल-स्पीति 174, मंडी 115, सिरमौर 52, सोलन 63, ऊना 69 पटवारियों के पद भरे जाएंगे। इनके अलावा कांगड़ा मंडल में 143 और शिमला मंडल में 119 पटवारियों को लगाया जाना है।
Read More