धर्मशाला धर्मशाला स्टेडियम – फोटो : सोशल मीडिया -शाम सात बजे से खेला जाएगा दोनों टीम के बीच यह मुकाबला – इससे पहले धर्मशाला में दोनों टीमों के बीच दो अक्तूबर, 2015 को खेले गए टी-20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था -दो साल में भारत ने आठ, दक्षिण अफ्रीका ने जीती पांच सीरीज भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 क्रिकेट सीरीज का पहला मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को खेला जाएगा। इसके लिए विराट कोहली और क्विंटन डीकॉक की सेना ने पूरी तैयारी कर ली…
Read MoreCategory: Himachal News
सैनिक स्कूलों में भरे जाएंगे शिक्षकों के आठ हजार पद, करें ऑनलाइन आवेदन
जाहू (हमीरपुर) सांकेतिक तस्वीर आर्मी वेलफेयर एजूकेशन सोसायटी ने आर्मी पब्लिक स्कूलों में खाली पड़े पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी शिक्षकों के आठ हजार पदों को भरने के ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। बेरोजगार प्रशिक्षित अध्यापकों के लिए आर्मी स्कूलों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिला है। आवदेन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तय की गई है। विभिन्न राज्यों में वर्तमान में 137 आर्मी पब्लिक स्कूलों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को आर्मी वेलफेयर एजूकेशन सोसायटी लिखित परीक्षा…
Read Moreसामग्री विक्रेताओं की हर दो साल में होगी ट्रेनिंग, निजी कंपनी से लेना होगा प्रमाण पत्र
धर्मशाला केंद्र सरकार के भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सभी प्रदेशों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और विनियमन विभाग को नए निर्देश जारी किए हैं। इसमें सभी खाद्य वस्तु विक्रेताओं को हर दो साल में एक दिन का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य किया है। इस प्रशिक्षण में होटल, ढाबा कारोबारियों को खाद्य सामग्री बनाने के तरीके और साफ-सफाई की व्यवस्था के बारे में बताया जाएगा। निजी कंपनियों से प्रशिक्षण के बाद खाद्य वस्तु विक्रेता को कंपनी प्रमाण पत्र और एक किट देगी। प्रशिक्षण देने के लिए मंत्रालय ने हरेक जिले…
Read Moreजयराम ठाकुर की मुश्किल बढ़ा रहे गुमनाम पत्र और ई-मेल
शिमला मुख्यमंत्री जयराम गुमनाम पत्रों और ई-मेल ने मुख्यमंत्री कार्यालय की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन पत्रों और ई-मेल में सरकारी अधिकारियों पर आरोप लगाए जाते हैं। यही नहीं कुछ में अच्छे सुझाव भी होते हैं और कुछ डिमांड होती हैं, लेकिन इनमें किसी का भी नाम, पता या मोबाइल नंबर न होने की वजह से इन पर कार्रवाई करने में दिक्कत हो रही है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए अब मुख्यमंत्री कार्यालय के आईटी सेल ने लोगों को जागरूक करने की कवायद शुरू की है। इसमें तमाम…
Read Moreकुल्लू: मंदिर में भीषण अग्निकांड, सब कुछ जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
कुल्लू निरमंड तहसील की कुशवा पंचायत में देर रात लकड़ी से बना भव्य मंदिर जलकर राख हो गया है। मंदिर को ग्रामीणों ने बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन मंदिर जलकर राख हो गया। करीब आधा दर्जन अष्ट धातु की मूर्तियां जलने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मंदिर कारदार लाल चंद और मंदिर कमेटी प्रधान जय प्रकाश ने बताया अचानक आग लगने से मंदिर का सामान और…
Read Moreमणिमहेश यात्रा: गौरीकुंड में तबीयत बिगड़ने से एक और यात्री की मौत
भरमौर (चंबा) पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान कांगड़ा जिले के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक मेहरा पुत्र मंगल सेन गांव और डाकघर नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार अपने परिवार के साथ मणिमहेश यात्रा पर आए दीपक मेहरा की धनछौ पड़ाव पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। बचाव दल के लोग दीपक मेहरा को हड़सर ले आए। उसके बाद हड़सर से उन्हें भरमौर स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां…
Read Moreसौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाओ, अब 28 मेगावाट बिजली खरीदेगी सरकार
शिमला हिमाचल प्रदेश में सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाने की स्थिति में सरकार 28 मेगावाट बिजली खरीदेगी। लोग 250 से 500 केडब्ल्यूपी के सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगा सकेंगे। सरकार ने बिजली की खरीद क्षमता को 20 से बढ़ाकर 28 मेगावाट कर दिया है। उत्पादित बिजली की शत-प्रतिशत खरीद हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड और हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग करेंगे। मंगलवार को प्रधान सचिव ऊर्जा प्रबोध सक्सेना ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को शुरू किया है। इसकी पॉलिसी 31…
Read More