शिमला शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 71वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। परेड देखने के लिए रिज और माल रोड पर सैकड़ों की तादाद में आम लोग और पर्यटकों की भीड़ जुटी। रिज मैदान से जवानों की टुकड़ियां और अलग-अलग विभागों की झांकियां गुजरीं।समारोह में लोगों को शिमला, बिलासपुर और कुल्लू की नाटी देखने को मिली। इसके अलावा कांगड़ा का झमाकड़ा, पटियाला का भांगड़ा और राजस्थानी नृत्य…
Read MoreCategory: Himachal News
गणतंत्र दिवस पर हिमाचल में अलर्ट जारी
शिमला हिमाचल की राजधानी समेत सभी जिला मुख्यालयों पर रविवार को गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस को देखते हुए हिमाचल में अलर्ट जारी किया गया है और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी मंदिरों व प्रोजेक्टों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को राजधानी में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई…
Read Moreप्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र को पदमश्री एचपीयू के संस्कृत विभाग के संस्थापक व विभागाध्यक्ष रहे
शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में संस्कृत विभाग की स्थापना करने वाले प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र को मोदी सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से नवाजा है। शनिवार को पद्मश्री देने की घोषणा हुई। एचपीयू के संस्कृत विभाग के संस्थापक व विभागाध्यक्ष रहे प्रोफेसर अभिराज ने शिमला के समरहिल में घर बनाया है। मिश्र मूल रूप से बनारस के हैं। वे लंबे समय से शिमला में रह रहे हैं। एचपीयू से 2003 में रिटायर होने के बाद वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय काशी के कुलपति भी रहे। वह देश दुनिया में संस्कृत के प्रचार…
Read Moreहिमाचल और मुंबई के बीच सोमवार से धर्मशाला स्टेडियम में मैच,मुंबई टीम धर्मशाला पहुंची
धर्मशाला रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप की मुंबई टीम धर्मशाला पहुंची। गगल एयरपोर्ट से मुंबई की टीम सीधे होटल गई। दूसरी ओर, हिमाचल टीम ने अभ्यास में पसीना बहाया। हिमाचल के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जमकर अभ्यास किया। हिमाचल और मुंबई के बीच सोमवार से धर्मशाला स्टेडियम में मैच शुरू होगा। दोनों टीम इस सीजन के छठे मैच में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। रविवार को मुंबई टीम भी अभ्यास करने एचपीसीए स्टेडियम में आएगी। मुंबई के कप्तान आदित्य तारे, हार्दिक, जितेंद्र तमोर, एसडी लड, जे बिष्ठ,…
Read Moreआईजी दलजीत ठाकुर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
शिमला केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदकों की घोषणा की है। आईजी, एसपी समेत हिमाचल के पांच जवानों को इसके लिए चुना गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिरीक्षक दलजीत ठाकुर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा। दलजीत ठाकुर वर्तमान में आईजी सीआईडी इंटेलिजेंस के पद पर कार्यरत हैं। कुल्लू के रहने वाले दलजीत को इससे पहले सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिल चुका है। वह इस समय प्रदेश सरकार के ड्रग फ्री हिमाचल अभियान…
Read Moreरणजी ट्रॉफी में हिमाचल और बड़ौदा के बीच मैच ड्रॉ
धर्मशाला एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में हिमाचल और बड़ौदा के बीच मैच चौथे दिन ड्रॉ हो गया हो, लेकिन इस मैच में हिमाचल की टीम ने तीस साल पहले का रिकॉर्ड तोड़ा। सात अक्तूबर 1989 को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी के मैच में हिमाचल के अनुप बिज और राजीव नैय्यर के बीच अंतिम विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी हुई थी। जो अभी तक अंतिम विकेट के लिए हिमाचल की सबसे बड़ी साझेदारी थी। यह रिकॉर्ड…
Read Moreनेता के डीओ पर किए गए तबादले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी
बिलासपुर भाजपा नेता के डीओ पर पुलिस हेड कांस्टेबल के किए गए तबादले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि वह बताए कि किस आधार पर पुलिस कर्मी का तबादला किया। कोर्ट ने पहले 17 जनवरी तक सरकार से जवाब मांगा था, लेकिन सरकार का कोई जवाब न मिलने पर कोर्ट ने तबादला आदेश पर स्टे लगा दी है। पुलिस विभाग बिलासपुर में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात भाग सिंह ठाकुर को सिटी चौकी से छठी आईआरबीएन नाहन के लिए बदला गया, जबकि इससे…
Read Moreकिसान और बागवान संघ ने पत्र लिखकर जयराम सरकार से मांगा बजट
शिमला हिमाचल के बागवानों ने बागवानी क्षेत्र के लिए सरकार से उपयुक्त बजट प्रावधान की मांग की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को किसान और बागवान संघ की ओर से एक पत्र भेजा गया है। इस पत्र में फफूंदनाशकों और कीटनाशकों पर बागवानों को दिए जाने वाले उपदान को बहाल करने की वकालत की गई है। सेब और अन्य फलदार पेड़ों की टहनियों को न जलाने की एवज में बागवानों को प्रति बीघा एक हजार रुपये का उपदान देने की व्यवस्था हो ताकि पर्यावरण संरक्षण हो सके। प्रदेश की सीमा पर…
Read Moreमुझे बहानेबाजी नहीं काम चाहिए : मंत्री गोविंद ठाकुर
शिमला हिमाचल पथ परिवहन निगम के अफसर सरकार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। दो साल पहले इन अफसरों को आय बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया था। इसे यह अधिकारी हासिल नहीं कर पाए हैं। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने इस पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को लक्ष्य हासिल करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। दरअसल, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने निगम की आय और व्यय के लिए समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसमें निगम का लेखा-जोखा और नए कार्यों पर विचार-विमर्श किया जाना था। बैठक…
Read Moreछात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने मारा छापा संस्थान निकला फर्जी
ऊना ऊना में सीबीआई का छापा बहुचर्चित 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने अब ऊना के एक और शैक्षणिक संस्थान पर छापा मारा। छानबीन में पाया गया कि बीए, बीकॉम, इंजीनियरिंग समेत कई डिग्री-डिप्लोमा कराने वाला संस्थान मात्र तीन कमरों में चल रहा है, वह भी बिना मान्यता के। इस संस्थान के बाहर शिमला के नाइनेट इंस्टीट्यूट का बोर्ड लगाया गया था जिसे सीबीआई की टीम ने उखाड़ लिया है। इसके अलावा टीम ने छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। संस्थान के संचालक और…
Read More