मनाली (कुल्लू) पर्यटन नगरी मनाली में अपने दोस्तों के साथ घूमने आई मलयेशिया की महिला पर्यटक की तबीयत खराब होने से मौत होने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले मलेशिया से चार पुरूषों और 15 महिलाओं का दल मनाली घूमने आया था। इस दौरान एक महिला पर्यटक 55 वर्षीय वेनासिया पुत्री वेदीविलो निवासी नंबर 657, लोट 1036, बीबाथ पांच जलान, शाहबंदरेया कलेंग सेलानोर मलेशिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए मनाली अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाषित कर दिया। पुलिस ने शव…
Read MoreCategory: Himachal News
मौसम ने फिर करवट बदली 100 से अधिक सड़कें यातायात के लिए बंद,कई भागों में बिजली-पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है
शिमला पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने हिमाचल में फिर करवट बदली है। राज्य के ऊंचाई वाले भागों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। जबकि निचले भागों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। राजधानी शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी समेत रोहतांग दर्रा, कुल्लू-मनाली, किन्नौर, लाहौल, सिरमौर और चंबा की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। इससे राज्य में फिर शीतलहर बढ़ गई है। बर्फबारी से राज्य में 100 से अधिक सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। कई भागों में बिजली-पानी की आपूर्ति भी ठप हो…
Read Moreहिमाचल में इलेक्ट्रिक बस उद्योग होगा स्थापित,करीब 3000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, कंपनी 300 करोड़ का करेगी निवेश
शिमला हंगरी ग्रुप एमएस सीएसईपीईएल होल्डिंग कंपनी और न्यू इंडिया एसराम और एमराम कंपनी संयुक्त रूप से हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस उद्योग स्थापित करने पर राजी हो गई है। इस कंपनी को जिला ऊना के जिरकपुर बरैडी और कंदरोड़ी में 200 बीघा जमीन पसंद आई है। कंपनी ने प्रदेश सरकार को अवगत करा दिया है। अब कंपनी की ओर से औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। इसमें हिमाचल के करीब 3000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। कंपनी हिमाचल में 8000 इलेक्ट्रिक बसों सहित, चार्जिंग स्टेशन, बैटरियां और स्पेयर पार्ट्स तैयार करेगी। कुल मिलाकर…
Read Moreपरिवहन विभाग कोल डैम में पावर बोट चलाएगा : निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया
शिमला कोल डैम में पावर बोट चलाई जाएगी। परिवहन विभाग डैम के किनारे चार जैटी निर्माण की औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। यह जैटी तत्तापानी, सुन्नी, कौलडैम के पास बनेगी। इन जैटी से लोग बोट पर चढ़ेंगे। विभाग ने इसका प्रारूप तैयार कर 5 करोड़ का प्रस्ताव लैंड वाटर वेज अथॉरिटी को भेज दिया है। सरकार अथॉरिटी के इस पैसे का इंतजार नहीं करेगा बल्कि विभाग स्वयं इसके निर्माण पर राशि खर्च करने जा रहा है। अथॉरिटी पैसा मिलने के बाद उसे वाटर ट्रांसपोर्ट से संबंधित अन्य कार्यों…
Read Moreशिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की परीक्षा के लिए 199 परीक्षा केंद्रों को किया चिन्हित
धर्मशाला मार्च माह में राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की परीक्षा प्रदेश भर के 199 केंद्रों में ली जाएगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 153 सरकारी और 46 केंद्र निजी स्कूलों में स्थापित किए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से चिन्हित किए गए इन 199 परीक्षा केंद्रों में आठवीं, दसवीं और जमा दो से संबंधित परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इन केंद्रों में से सबसे ज्यादा केंद्र जिला कांगड़ा में 53 बनाए गए हैं, जबकि जिला लाहौल-स्पीति और किन्नौर में तीन-तीन केंद्रों पर एसओएस की परीक्षा के लिए चिन्हित किए गए…
Read Moreलाहौल घाटी में नवंबर 2019 अधिकतम पारा माइनस छह डिग्री तथा न्यूनतम पारा माइनस 30 डिग्री , ढाई दशक बाद सबसे लंबे दौर की ठंड दर्ज हुईरिकॉर्ड
केलांग (लाहौल-स्पीति) लाहौल घाटी में ढाई दशक बाद सबसे लंबे दौर की ठंड पड़ रही है। नवंबर 2019 के से घाटी में न्यूनतम के साथ अधिकतम पारा भी शून्य से नीचे चल रहा है। इससे पहले घाटी में इस तरह की ठंड एक सप्ताह से 15 दिन तक रहती थी, लेकिन इस बार ठंड की लंबी अवधि ने ढाई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नवंबर 2019 से लाहौल घाटी में अधिकतम पारा माइनस छह डिग्री तथा न्यूनतम पारा माइनस 30 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। इस साल काजा और कोकसर में…
Read Moreबैंकों के प्रतिनिधियों को राज्य सचिवालय में किया तलब,मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में रोड़ा अटकाने पर लगाई फटकार
शिमला मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में रोड़ा अटकाने पर बैंकों को फटकार लगाई गई है। सरकार ने सभी प्रतिनिधि बैंकों के प्रतिनिधियों को राज्य सचिवालय में हुई बैठक में तलब किया। उनसे पूछा कि जब सरकार ऋण नहीं चुका पाने की स्थिति में इसे खुद चुकाने की गारंटी दे रही है तो इसे देने में क्यों आनाकानी की जा रही है। बैंकों को यह भी कहा गया है कि वे मामले रद्द करने का कारण कोडल औपचारिकताएं पूरी नहीं होना लिखते हैं, जबकि इसका कारण साफ-साफ लिखा जाना चाहिए। उद्योग मंत्री…
Read Moreआईजी जैदी के बाद एसपी व डीएसपी की जमानत को भी चुनौती दे सकती हैं सीबीआई
शिमला गुड़िया मामले से जुडे़ सूरज लॉकअप हत्याकांड में आरोपी आईजी जहूर जैदी के बाद अब आरोपी एसपी डीडब्ल्यू नेगी और डीएसपी मनोज जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले में आईजी की ओर से मामले में गवाह व एसपी सौम्या सांबशिवन पर दबाव बनाने की बात सामने आने के बाद जहूर जैदी की जमानत को सीबीआई ने चुनौती देकर उन्हें वापस जेल भिजवा दिया। अब जैदी के बाद आरोपी एसपी व डीएसपी की जमानत को भी चुनौती देने पर मंथन किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि…
Read Moreमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांच फीसदी किस्त जारी करने के ऐलान के साथ कर्मचारियों का महंगाई भत्ता निपटा दिया
शिमला जयराम सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता निपटा दिया है। सालों बाद ऐसा हुआ है कि अब महंगाई भत्ते की कोई किस्त बकाया नहीं बची है। सालों से कर्मचारियों की कभी एक या तो कभी दो किश्तें बकाया रह जाती थीं। हर बार सरकार इसे निपटाने की कोशिश करती, मगर ऐसा नहीं हो पाता था। अबकी बार सरकार ने बकाया किश्त निपटा दी है और फिलहाल महंगाई भत्ता बकाया नहीं बचा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की पांच फीसदी…
Read Moreवरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा: कुलदीप राठौर
शिमला कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी फरवरी महीने के पहले सप्ताह में घोषित होगी। नई कार्यकारिणी के लिए नेताओं से समन्वय बनाया जा रहा है, जिनकी सलाह से ही यहां पदाधिकारियों की घोषणा होगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। राठौर ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके ही यहां कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उधर, कुलदीप राठौर ने ऊना जिला के दौलतपुर चौक सीएचसी के सेप्टिक टैंक में मासूम बच्ची के गिरने से हुई दर्दनाक…
Read More