शारीरिक परीक्षण में शत-प्रतिशत अंक लेने वाले को मिलेगा स्पेशल फोर्स में जाने का मौका

मंडी सेना भर्ती के दौरान शारीरिक परीक्षण में शत-प्रतिशत अंक लेने वाले चयनित उम्मीदवारों को स्पेशल फोर्स में जाने का मौका मिलेगा। मंडी में हाल ही में हुई भर्ती के दौरान ऐसे कई अभ्यर्थी हैं, जिनके शारीरिक परीक्षण में 100 और लिखित परीक्षा में 50 फीसदी अंक आए हैं।इनकी योग्यता को देखते हुए सेना ने इन्हें स्पेशल फोर्स में भेजने का फैसला लिया है।ऐसे युवाओं की हौसलाफजाई हो सके, इसलिए सेना ने ऐसे अभ्यर्थियों को स्पेशल फोर्स में भेजने का निर्णय लिया है। हालांकि, स्पेशल फोर्स चुनने का अंतिम फैसला…

Read More

अध्यापक ने स्कूल की छात्रा से की छेड़छाड़, शिकायत के बाद केस दर्ज

 हमीरपुर जिला हमीरपुर के एक स्कूल में अध्यापक ने स्कूल की छात्रा को लैब में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की है। पीड़ित छात्रा ने घर जाकर परिजनों को। घटना की खबर दी है। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने महिला थाना हमीरपुर में पहुंचकर आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस में दी शिकायत में पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह रोजाना की तरह स्कूल गई हुई थी। सोमवार को अध्यापक ने उसे लैब…

Read More

वीडियो वायरल होने के बाद उपनिदेशक की पत्नी ने सामने आकर कई गंभीर आरोप लगाए

नाहन (सिरमौर) सैनिक कल्याण बोर्ड सोलन-सिरमौर के उपनिदेशक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद उनकी पत्नी ने सामने आकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकारों से बातचीत में उपनिदेशक की पत्नी ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके पति की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उनके पति सोशल मीडिया पर सहानुभूति के लिए ऐसा कर रहे हैं। यदि वह फौज से इतना प्यार करते हैं तो वह आर्मी छोड़कर क्यों आए। उन्होंने जिम खोला। उनके ऐसे वीडियों हैं, जिससें लगता नहीं कि…

Read More

शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को पत्र जारी कर मेधावियों को लैपटॉप आवंटन के निर्देश दिए

शिमला दो वर्षों से लैपटॉप के इंतजार में बैठे प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले 9700 मेधावियों को इसी सप्ताह से लैपटॉप मिलना शुरू हो जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2017-18 के मेधावियों के इंतजार को खत्म करते हुए सरकार ने लैपटॉप आवंटन को हरी झंडी दे दी है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ बैठक के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला अधिकारियों को पत्र जारी कर अपने स्तर पर लैपटॉप आवंटन के निर्देश दे दिए हैं। जिला अधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हाथों से लैपटॉप आवंटन का विकल्प भी…

Read More

देशभर में 34 हिमाचल के 4 फार्मा उद्योगों के दवाओं के सैंपल फिर फेल

नालागढ़ (सोलन) शिया की 45 फीसदी दवाएं निर्यात करने में तमगा हासिल करने वाले हिमाचल के उद्योगों की दवाएं केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) के जारी होने वाले ड्रग अलर्ट में फेल हो रही हैं। सीडीएससीओ के जनवरी माह के ड्रग अलर्ट में देशभर की फेल हुईं 34 दवाओं में से हिमाचल के फार्मा उद्योगों की चार दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतरी हैं। इनमें औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की दो और कांगड़ा-परवाणू के एक-एक उद्योग की दवा शामिल है। यह दवाएं मोटापे से लेकर दिमागी बीमारियों के उपचार, दौरे रोकने…

Read More

सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रयासरतः जय राम ठाकुर

धर्मशाला में फसल विविधिकरण का किसानों की आय और खाद्य सुरक्षा पर प्रभाव विषय पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुना करने के उद्देश्य से राज्य सरकार किसान संगठनों और स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, कृषि विविधिकरण योजनाओं को लागू करने और मूल्यवर्धन आदि पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। मुख्यमंत्री आज धर्मशाला में फसल विविधिकरण का किसानों की आय और खाद्य सुरक्षा पर प्रभाव विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस…

Read More

सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया 1,578 पद भरे जाएंगे अधिसूचना जारी

हिमाचल सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। हिमाचल जल शक्ति विभाग में पैरा कार्यकर्ताओं के 1,578 पद भरे जाएंगे। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 417 पैरा पंप ऑपरेटर, 287 पैरा फिटर और 874 बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे। ये पद 394 नई पेयजल व सिंचाई योजनाओं के संचालन के लिए पैरा कार्यकर्ता नीति के तहत भरे जाएंगे। विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में जल्द इन पदों को भरें ताकि काम में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।ये पद 394…

Read More

ट्रक खराब हो जाने से एनएच-305 पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा

बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार से गुजरने वाले एनएच-305 पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा। उपमंडल मुख्यालय बंजार से करीब दो किलोमीटर दूर एक ट्रक के खड़ी चढ़ाई पर खराब हो जाने से सड़क बडे़ वाहनों के लिए घंटों तक बंद रही। बंजार-जिभी सड़क पर भियोट मोड़ के साथ ही सुबह करीब नौ बजे एक सामान से भरे ट्रक के फंस जाने के कारण बड़े वाहनों को जिभी, भरठीधार, दमोठी सड़क से होकर आना पड़ा। छोटे वाहनों को भी मुश्किल से निकाला गया। यात्रियों को दोनों ओर से बस की अदला-बदली…

Read More

लाहौल के लिए हेलीकाप्टर उड़ानों का शेड्यूल जारी

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राज्य सरकार ने लाहौल के बारिंग हेलीपैड के लिए पांच दिन बाद फिर हेलीकाप्टर उड़ानों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पहली उड़ान भुंतर-बारिंग-भुंतर के बीच, दूसरी उड़ान भुंतर-उदयपुर-भुंतर के बीच, तीसरी उड़ान भुंतर-तांदी (डाइट)-भुंतर के बीच होगी। इससे पहले बारिंग हेलीपैड के लिए छह फरवरी को उड़ान होना तय था। खराब मौसम के चलते छह और सात फरवरी को बारिंग के लिए कोई भी उड़ान नहीं हो पाई थी। ऐसे में यात्रियों को यह उम्मीद थी कि तय शेड्यूल के मुताबिक नौ…

Read More

जेबीटी प्रशिक्षुओं ने की प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

कुल्लू कुल्लू। बीएड डिग्री धारक युवाओं को भी जेबीटी भर्ती के लिए पात्र किए जाने के विरोध में मंगलवार को जेबीटी प्रशिक्षुओं ने जिला मुख्यालय में रोष रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। कॉलेज चौक से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली रैली में प्रशिक्षुओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षा मंत्री और एनसीटीई दिल्ली को ज्ञापन भेजा गया। जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि उनकी मांग है कि बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी में शामिल न किया जाए। जब…

Read More