सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया 1,578 पद भरे जाएंगे अधिसूचना जारी

हिमाचल सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। हिमाचल जल शक्ति विभाग में पैरा कार्यकर्ताओं के 1,578 पद भरे जाएंगे। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 417 पैरा पंप ऑपरेटर, 287 पैरा फिटर और 874 बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे। ये पद 394 नई पेयजल व सिंचाई योजनाओं के संचालन के लिए पैरा कार्यकर्ता नीति के तहत भरे जाएंगे। विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में जल्द इन पदों को भरें ताकि काम में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।ये पद 394 नई पेयजल व सिंचाई योजनाओं के संचालन के लिए पैरा कार्यकर्ता नीति के तहत भरे जाएंगे। विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में जल्द इन पदों को भरें ताकि काम में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। राज्य जल शक्ति विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सोमवार को जानकारी दी।कहा कि पंप ऑपरेटर को 4000 मानदेय दिया जाएगा। पैरा फिटर और बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता को 3000 मानदेय मिलेगा। सभी पैरा कार्यकर्ता 10 साल के सेवाकाल के बाद नियमित किए जाएंगे। दिन में छह घंटे तक इनसे ड्यूटी ली जाएगी। इन पदों का भरने का फैसला कैबिनेट बैठक में लिया गया था और अब इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में जो 2322 पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और बहुउद्देश्यीय आउटसोर्स पर काम कर रहे हैं, उन सभी का करार 31 मार्च को खत्म हो रहा है। करार खत्म होते ही आउटसोर्स खत्म हो जाएगा। इसके बाद इन पदों पर नए सिरे से भर्तियां होंगी।

Related posts