वीडियो वायरल होने के बाद उपनिदेशक की पत्नी ने सामने आकर कई गंभीर आरोप लगाए

नाहन (सिरमौर)
उपनिदेशक की पत्नी
सैनिक कल्याण बोर्ड सोलन-सिरमौर के उपनिदेशक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद उनकी पत्नी ने सामने आकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकारों से बातचीत में उपनिदेशक की पत्नी ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके पति की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उनके पति सोशल मीडिया पर सहानुभूति के लिए ऐसा कर रहे हैं। यदि वह फौज से इतना प्यार करते हैं तो वह आर्मी छोड़कर क्यों आए।

उन्होंने जिम खोला। उनके ऐसे वीडियों हैं, जिससें लगता नहीं कि वह डिसेबल हैं। उन्होंने कहा कि फौज के दौरान उनकी एक नर्सिंग अधिकारी से शादी हुई थी। लेकिन, दूसरी शादी करने से पहले उन्हें इस बारे नहीं बताया गया। सालों तक पहली शादी की बात छिपाई गई। 2017 में जब उनके पिता (पत्नी के ससुर) का निधन हुआ तो इसके तीसरे ही दिन सैनिक कल्याण बोर्ड के रेस्ट हाउस में एक लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा।पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन, उन्होंने केस नहीं होने दिया। इसके बाद भी एक औरत उनकी जिंदगी में आई। जो उनके घर पर ही रहने लगी। रात को दोनों घर से गायब मिलते। जब इस बारे उनसे बातचीत की तो वह मारना पीटना शुरू कर देते। उनके एक कान का पर्दा भी फटा है। इसका आईजीएमसी से इलाज चल रहा है। हर रोज शराब पीकर मारना-पीटना आम बात हो गई है। रात को पिस्तौल उसके सिर पर घुमाकर जान से मारने की धमकियां तक मिलने लगीं।

उनके पति दिमागी तौर पर बीमार हैं। उन्हें अपना इलाज करवाना चाहिए। उधर, उप निदेशक ने बताया कि उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के आरोप निराधार हैं। उनकी पत्नी और ससुराल पक्ष से दो करोड़ की मांग की गई थी। उनके पास इतना पैसा नहीं है कि वह इतने अधिक पैसे दे सके। मैंने जो सोशल मीडिया में पोस्ट डाली है, मैं उसी पर अडिग हूं।

Related posts