कोरोना वायरस प्रकोप के बाद चीन से कच्चे माल की सप्लाई बंद, फार्मा उद्योग संकट में

 नालागढ़/कालाअंब चीन में फैले कोरोना वायरस ने सूबे के फार्मा उद्योग को अपनी चपेट में ले लिया है। वायरस के प्रकोप के बाद से चीन से दवाओं के कच्चे माल की सप्लाई बंद हो गई है। अब देश की 45 फीसदी दवाओं का निर्माण करने वाले फार्मा हब बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) में 20 फीसदी कच्चे माल का स्टॉक खत्म हो गया है। दवा निर्माता आशंका जता रहे हैं कि अगर एक सप्ताह बाद भी चीन से कच्चा माल नहीं आया तो उत्पादन पर संकट आ सकता है। कई उद्योगों में उत्पादन…

Read More

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 25 फरवरी से होगा शुरू

शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विधानसभा सचिवालय ने 25 फरवरी से शुरू होने वाले सत्र के लिए अफसरों को लाने-ले जाने वाली गाड़ियों के लिए पास बनाने के संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है। कहा गया है कि सचिव से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारियों को सिर्फ एक-एक वाहन पास ही जारी होगा। इसके अलावा गाड़ियां खड़ी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वाहन चालक केवल अधिकारी को विधानसभा परिसर से पिक या ड्रॉप कर सकेंगे। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा…

Read More

प्रदेश सरकार पौंग बांध जलाशय से 2800 मछुआरों को उपलब्ध करवा रही रोजगार

प्रदेश सरकार कांगड़ा जिला की शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बने पौंग बांध जलाशय के माध्यम से लगभग 2800 मछुआरों को रोजगार उपलब्ध करवा रही है। वर्ष 2019-20 में इस जलाशय से 266 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से मछली की बिक्री हुई जो देश के सभी बड़े जलाशयों की तुलना में अधिक है। यह बांध शिवालिक पहाड़ी के आर्द्रक्षेत्र में ब्यास नदी पर सन 1975 में बनाया गया था जिसका 12,561 वर्ग किलोमीटर का जलग्रहण क्षेत्र है और इसमें 15,662 हैक्टेयर में पानी फैला हुआ है। यह हिमाचल प्रदेश के…

Read More

राजस्व घाटा अनुदान में वृद्धि पर उद्योग और वन मंत्री ने वित्त आयोग व केंद्र का आभार व्यक्त किया

शिमला उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के लिए राजस्व घाटा अनुदान में वृद्धि करने पर केंद्र सरकार और वित्त आयोग का आभार व्यक्त किया है। मंत्री  ने कहा कि प्रदेश को वर्ष 2020-21 लिए 11,431 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान देने की सिफारिश वित्त आयोग ने की है, जो 45 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पिछले वर्ष वित्त आयोग  के अध्यक्ष से भेंटकर प्रदेश का मामला उठाते हुए राजस्व घाटा अनुदान में वृद्धि का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने प्रभावी…

Read More

हिमाचल में 11 और 12 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार

शिमला न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) कल्पा     -3.8 मनाली     -2.8 कुफरी     -3.4 शिमला     1.0 सुंदरनगर     1.0 डलहौजी     4.2 हिमाचल के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 और 12 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को मैदानों में धूप खिली रहने से कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली है। 13 से 15 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में रविवार को मौसम साफ रहा और दिन भर धूप खिली रही। शिमला के बाजारों में पर्यटकों…

Read More

घरेलू हिंसा से परेशान मेजर फूट-फूट कर रोते हुए वीडियो वायरल,आमरण अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

 सोलन सैनिक कल्याण बोर्ड सोलन के उपनिदेशक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे फूट-फूट कर रोते हुए खुद को घरेलू हिंसा का शिकार बता रहे हैं। वह पीएम मोदी से मदद मांग रहे हैं। गुहार लगा रहे हैं कि कानून में पुरुषों को भी महिलाओं के बराबर अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी है। मेजर की पत्नी ने उन पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। मेजर का कहना है कि उनकी शादी के 12 साल…

Read More

लोगों की समस्याओं का घर द्वार होंगा निपटारा, 12 फरवरी को आठ जिलों में होंगे जनमंच कार्यक्रम

शिमला हिमाचल के आठ जिलों में जनमंच कार्यक्रम 12 फरवरी को होंगे। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आरएन बत्ता की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ऊना के हरोली में मंत्री महेंद्र सिंह, सोलन के नालागढ़ में सरवीण चौधरी, कुल्लू में रामलाल मारकंडा, सिरमौर के शिलाई में विपिन परमार, बिलासपुर के घुमारवीं में वीरेंद्र कंवर, चंबा के डलहौजी में बिक्रम सिंह, शिमला के रामपुर में गोविंद ठाकुर और हमीरपुर के बड़सर में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा जनमंच में मौजूद रहेंगे। सभी मंत्री जनसमस्याएं सुनेंगे और मौके पर निपटाएंगे। उधर, मंडी के…

Read More

पटवारी भर्ती धांधली मामले की सीबीआई जांच शुरू

 शिमला हिमाचल में बीते नवंबर माह को हुई पटवारी भर्ती में कथित धांधली को लेकर सीबीआई ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। सीबीआई कार्यालय शिमला ने डीएसपी रैंक के एक अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा है। केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच को तीन महीने में पूरा किया जाएगा। जांच में धांधली के पुख्ता तथ्य सामने आने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। बता दें कि 8 जनवरी 2020 को हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। सूत्रों के मुताबिक…

Read More

पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1225 पद भरने की प्रक्रिया शुरू, पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है

शिमला हिमाचल सरकार पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1225 पद भरने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने इन पदों को भरने का प्रस्ताव बनाकर गृह विभाग को भेज दिया है। इन रिक्त पदों को नए वित्त वर्ष में भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पिछले साल हिमाचल प्रदेश पुलिस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिपाही के एक हजार पद भरने का एलान किया था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने भर्ती के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश में वर्तमान में रिक्त पदों की संख्या को…

Read More

कोरोना वायरस से प्रभावित चीन से चार और लोग चंबा पहुंचे स्वास्थ्य विभाग ने काउंसलिंग के बाद कड़ी निगरानी में घरों में रखा

शिमला कोरोना वायरस से प्रभावित चीन से चार और लोग चंबा पहुंचे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से इसकी जानकारी सरकार को दी है। चंबा लौटने वाले लोगों की संख्या अब 2 से बढ़कर 6 हो गई है। इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने काउंसलिंग के बाद कड़ी निगरानी में घरों में रखा है। हिमाचल लौटने वाले लोगों की संख्या 149 हो गई है। चीन और अन्य कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से जिन 55 लोगों को ऑब्जर्वेशन पर रखा था, इनमें से 33 लोगों के 28 दिन पूरे हो गए हैं।…

Read More