चीन और अन्य देशों से लौटे 145 में से 49 लोग हिमाचल के रहने वाले, स्वास्थ्य विभाग ने घर जाकर किया मेडिकल परीक्षण

 शिमला कोरोना प्रभावित चीन और अन्य देशों से लौटे 145 में से 49 लोग हिमाचल के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर जाकर उनका मेडिकल परीक्षण किया। एहतियात के तौर पर उन्हें परिवार से अलग रखा गया है। स्वास्थ्य निदेशालय शिमला के परिमहल में कोरोना वायरस को लेकर विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की बैठक हुई। इनमें माइक्रोबायोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन, आथोपेडिक्स, मेडिसिन, फूड सेफ्टी आदि विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित थे। इसमें कोरोना वायरस से लड़ने की रणनीति बनाई गई। कोरोना वायरस पर सरकार ने अलर्ट जारी करने के…

Read More

राज्य लोकसेवा आयोग परीक्षा केंद्रों में बायोमीट्रिक से ही उम्मीदवारों की हाजिरी सुनिश्चित की जाएगी

शिमला हिमाचल में क्लास वन, टू और थ्री की नौकरियां पाने के लिए विभिन्न परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अब बायोमीट्रिक से हाजिरी लगेगी। राज्य लोकसेवा आयोग परीक्षा केंद्रों में पहली बार बायोमीट्रिक मशीनों का इस्तेमाल करने जा रहा है। दूसरे की जगह परीक्षा देने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एलाइड परीक्षा से इसकी शुरुआत होगी। नौ फरवरी को प्रदेश के 170 केंद्रों में होने वाली एलाइड परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के प्रिंगर प्रिंट लिए जाएंगे। इस परीक्षा के दूसरे और तीसरे चरण में बायोमीट्रिक हाजिरी के…

Read More

परीक्षा परिणाम का सख्ती से आकलन,कम परिणाम देने वाले शिक्षकों को इस बार वेतन वृद्धि नहीं मिलेगी

शिमला वार्षिक परीक्षाओं में कम परिणाम देने वाले शिक्षकों को इस बार वेतन वृद्धि नहीं मिलेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों का परिणाम सुधारने के लिए फैसला लिया है। सभी जिला उपनिदेशकों को वेतन वृद्धि रोकने का फरमान जारी किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि अगर परिणाम में कोई शिक्षक सुधार नहीं कर पा रहा है तो सरकार के निर्देशानुसार उसकी एक वेतन वृद्धि रोकी जाएगी। मार्च में होने वाली दसवीं-जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ नौवीं और जमा एक…

Read More

विधानसभा को 26 फरवरी को नया विधानसभा अध्यक्ष मिलेगा

 शिमला हिमाचल विधानसभा को 26 फरवरी को नया विधानसभा अध्यक्ष मिलेगा। विधानसभा सचिवालय ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 25 फरवरी को सत्र की शुरुआत विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज करेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की ओर से जारी 22 दिवसीय बजट सत्र के शेड्यूल के अनुसार 25 फरवरी को सत्र के पहले दिन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का अभिभाषण होगा। इसके बाद 26 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसी दिन अनुपूरक बजट व 27 फरवरी को उसका पारण होगा। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण…

Read More

कैंसर पीड़ित कुशल एवं अकुशल कामगारों को पांच लाख रुपये की मदद मिलेगी कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए

चंबा हिमाचल में कैंसर पीड़ित कुशल एवं अकुशल कामगारों को इलाज के लिए पांच लाख रुपये की मदद मिलेगी। बशर्ते, कामगार प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए। श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत बीओसीडब्ल्यू के तहत पंजीकृत कैंसर रोगी कामगार सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और पीजीआई चंडीगढ़ में पांच लाख तक का इलाज करा सकते हैं। श्रम अधिकारी चंबा अनुराग शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश भर के कुशल और अकुशल कामगारों के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश भवन…

Read More

हिमाचल में प्रीपेड टैक्सी सुविधा मिलेगी,ऑनलाइन बुकिंग सुविधा मिलेगी सॉफ्टवेयर किया जाएगा तैयार

मंडी  राजधानी शिमला के बाद अब प्रीपेड टैक्सी को पूरे हिमाचल में चलाने की योजना है। प्रीपेड टैक्सी में यात्रियों को प्रति सीट बुकिंग की सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग एचआरटीसी के साथ मिलकर एक खास ऐप तैयार करेगा। इस संदर्भ में आयुक्त परिवहन ने मंडी में विभिन्न ट्रांसपोर्ट यूनियनों से बैठक की। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सीटों की बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा पहले ही दी जा रही है। अब प्रीपेड और टैक्सी पुलिंग में भी यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए समस्त निजी वाहन ऑपरेटर यूनियनों…

Read More

धारा 118 मामला: आवाज का सैंपल देने पांच में से सिर्फ दो आरोपी पहुंचे ब्यूरो ने दोबारा नोटिस जारी करने की प्रक्रिया कीशुरू

शिमला धारा-118 के तहत गैर कृषकों को हिमाचल में जमीन खरीदने की अनुमति देने के नाम पर हुए कथित भ्रष्टाचार मामले में पांच में से सिर्फ दो आरोपी ही आवाज का सैंपल देने पहुंचे। ब्यूरो ने दोनों के सैंपल लेने के साथ ही अन्य तीन आरोपियों को सैंपल देने के लिए दोबारा नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विजिलेंस सूत्रों का कहना है कि चूंकि कोर्ट वायस सैंपल लेने की अनुमति दे चुका है। ऐसे में सभी आरोपियों को वायस सैंपल देना ही पड़ेगा। इन सभी के…

Read More

परिवहन विभाग ने सॉफ्टवेयर के माध्यम से लोगों को 20 तरह की सेवाएं अब घर-द्वार

शिमला  हिमाचल परिवहन विभाग ने आम लोगों को 20 तरह की सेवाएं देने के लिए वेब आधारित सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। लोकमित्र केंद्रों में भी लोग ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और परमिट जैसी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए लोकमित्र केंद्र 30 रुपये जबकि दस्तावेज आने पर प्रति पृष्ठ 10 रुपये लेंगे। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। लोगों को अब परिवहन विभाग के कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत…

Read More

परीक्षाओं की पुस्तिकाओं की जांच समय सीमा तय,लोकसेवा गारंटी एक्ट के तहत अधिसूचना जारी

शिमला हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में नियुक्त शिक्षकों को अब एक हफ्ते में हाउस टेस्ट चेक करने होंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने 11 सेवाओं में लोकसेवा गारंटी एक्ट लागू कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत अधिसूचना जारी करते हुए सभी अधिकारियों को इसका पालन करने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा विभाग में लोकसेवा गारंटी एक्ट के तहत विभिन्न कार्य अधिसूचित होने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं, हाउस टेस्ट और साप्ताहिक परीक्षाओं की पुस्तिकाओं की जांच कई दिनों तक नहीं…

Read More

पठानकोट-मंडी फोरलेन दूर,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उठाया मामला

मंडी पठानकोट-मंडी फोरलेन के निर्माण की बाधाएं काफी हद तक दूर हो गई हैं। सामरिक महत्व की दृष्टि से अहम इस फोरलेन का निर्माण कार्य पांच चरणों में होगा। भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में टू लेन बनेगी। आने-जाने के रास्ते अलग-अलग रहेंगे। दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अलावा सीएम जयराम ठाकुर, सांसद रामस्वरूप और हिमाचल के एनएचएआई और लोनिवि के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किरतपुर-नागचला फोरलेन का मामला भी उठाया।…

Read More