शिमला हिमाचल में गुरुवार को कोरोना वायरस के 37 नए मामले आए हैं। सोलन जिले में सबसे ज्यादा 18, हमीरपुर में तीन, मंडी में चार, कांगड़ा पांच, ऊना पांच, शिमला और सिरमौर में एक-एक मामला आया है। चेन्नई से लौटा 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। उपमंडल भोरंज के रहने वाले 18 वर्षीय दो जुड़वा भाई भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह दोनों भाई अपने माता पिता के साथ सात जुलाई को दिल्ली से हमीरपुर लौटे हैं। माता-पिता की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली है जबकि जुड़वा बेटे…
Read MoreCategory: Himachal News
सेब खरीदने के लिए तीस फीसदी खरीदार ही पहुंचे हिमाचल
शिमला हिमाचल का सेब सीजन बुधवार से शुरू हो रहा है, जबकि एक हफ्ते में रफ्तार पकड़ेगा। एक तरफ जहां सेब को स्कैब जैसी बीमारियां जकड़ रही हैं, दूसरी ओर नेपाली लेबर की व्यवस्था का जिम्मा बागवानों के कंधों पर डाल दिया है। प्रदेश में अभी तक सवा लाख पेटी सेब बिका है। कोरोना संक्रमण के बीच सुरक्षा के लिए मंडियों में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों का टोटा है। लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों से सिर्फ तीस फीसदी खरीदार ही पहुंचे हैं। सेब उत्पादक क्षेत्रों की संपर्क सड़कें अभी ठीक…
Read Moreहिमाचल में ऑनलाइन लाइसेंस,वाहनों का पंजीकरण पायलट तौर पर किया जा रहा है शुरू
शिमला प्रदेश सरकार हिमाचल में ऑनलाइन लाइसेंस आवेदन, वाहनों का पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रही है। परिवहन विभाग ने इसका सॉफ्टवेयर तैयार किया है। 27 जुलाई से पायलट तौर पर यह सेवा जिला शिमला और कांगड़ा में शुरू होगी। इसके बाद अन्य जिलों में यह सुविधा शुरू होनी है। यह सुविधा शुरू होने से लोगों को परिवहन विभाग के कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लाइसेंस के दस्तावेज ऑनलाइन जमा होने के बाद विभाग लोगों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाएगा। इसके बाद लोगों को पास या फेल की…
Read Moreथाना प्लोन हाइड्रो प्रोजेक्ट 2500 करोड़ से बनेगा, रोजगार के खुलेंगे द्वार
मंडी हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 2500 करोड़ रुपये से बनने वाली 191 मेगावाट थाना प्लोन हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के निर्माण की सारी बाधाएं दूर हो गई हैं। इस परियोजना के लिए पर्यावरण मंत्रालय से हरी झंडी मिल गई है। डीपीआर का कार्य भी अंतिम चरण में है। डीपीआर स्वीकृत होते ही भूमि अधिग्रहण का कार्य शीघ्र आरंभ किया जा सकेगा। परियोजना के निर्माण के लिए 405 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। एफसीए (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) के लिए डीएफओ जोगिंद्रनगर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एफसीए के लिए भी…
Read Moreनामी कंपनियां खरीदेंगी हिमाचल में सेब, बागवानों को तत्काल किया जाएगा भुगतान
शिमला हिमाचल में सेब खरीदने के लिए नामी कंपनियां भी बागवानों के पास पहुंच गई हैं। इनमें बिग बास्केट, वाल मार्ट, रिलायंस फ्रेश और सफल प्रमुख हैं। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सेब उत्पादक क्षेत्रों में जाकर फसल का मुआयना शुरू कर दिया है। बागवानों से सिर्फ ए ग्रेड का सेब ही ये कंपनियां खरीदेंगी। बगीचों के नजदीक ही सेब खरीद की जाएगी और बागवानों को तत्काल भुगतान भी कर दिया जाएगा। ये नामी कंपनियां मौके पर सेब की क्वालिटी देखकर बगीचों में ही फसल खरीदना चाहती हैं। प्रदेश में…
Read Moreसीबीएसई परीक्षा में होनहार विद्यार्थियों ने किया हिमाचल का नाम रोशन
शिमला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। घोषित नतीजों में होनहार विद्यार्थियों ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। छात्राएं हिमाचल में एक बार फिर अपनी मेधा का डंका बजवाने में कामयाब रहीं। जबकि, सूबे में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी अच्छी खासी रही। प्रदेश के ओवरआल रिजल्ट में शिमला शहर के सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। हिमाचल में 9202 विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए अपने-अपने स्कूलों के माध्यम…
Read Moreकोरोना से हिमाचल पर्यटन कारोबार को लगी 5000 हजार करोड़ से अधिक की चपत
कुल्लू/ धर्मशाला वैश्विक महामारी कोरोना पहाड़ी राज्य हिमाचल के पर्यटन कारोबार पर कहर बनकर टूटी है। तीन महीने में पर्यटन कारोबार को 5000 हजार करोड़ से अधिक की चपत लग चुकी है। 50 हजार से अधिक लोगों को या तो रोजगार से हाथ धोना पड़ा है या उनके रोजगार पर संकट की तलवार लटकी है। सैलानियों से सीधे जुड़े 6000 हजार से अधिक होटल, होम स्टे यूनिट और गेस्ट हाउस बंद हैं। कोरोना की मार के ये आंकड़े शिमला, कुल्लू-मनाली, कांगड़ा समेत धर्मशाला, मैकलोडगंज और चंबा जिले के हैं। पूरे…
Read Moreउड़ीसा के व्यक्ति की क्वारंटीन सेंटर में मौत, एडीसी को सौंपी जांच
बद्दी बद्दी के क्वारंटीन सेंटर में उड़ीसा के एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति दो दिन पूर्व बिना पास के बद्दी पहुंचा था जिसके बाद इसे सेंट ल्यूक्स बद्दी संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। आज सुबह उक्त व्यक्ति की मौत हो गई । मौत के वक्त व्यक्ति बाथरूम में था। जिला दंडाधिकारी केसी चमन ने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चंदेल मामले की जांच करेंगे और 15 दिन में रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपेंगे।
Read Moreकृषि विवि पालमपुर जल्द उतारेगा बाजार में औषधीय और हर्बल आधारित चाय : कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल
पालमपुर (कांगड़ा) कृषि विवि पालमपुर लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के लिए जल्द कई गुणों से भरपूर धौलाधार हिम पालम चाय बाजार में उतारेगा। दावा किया जा रहा है कि आयुर्वेदिक औषधियों से भरपूर यह चाय आदमी के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगी। विवि के वैज्ञानिकों ने चाय तैयार कर एक नया प्रयास शुरू किया है। दावा है कि इससे व्यक्ति के शरीर में इम्युनिटी बढ़ेगी, जिससे कोरोना से बचा जा सकता है। विवि इसे अगले सप्ताह तक बाजार में उतार सकता है। विवि का दावा है…
Read Moreमंडियों में सुरक्षा बढ़ाने की कवायद तेज,भीड़ पर काबू पाने के लिए तिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था मामला का उठाया
शिमला हिमाचल की सब्जी मंडियों में सेब सीजन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। राज्य मार्केटिंग बोर्ड के अधीन मंडियों में सुरक्षा बढ़ाने की कवायद तेज कर दी गई है। सेब सीजन में मंडियों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की भीड़ पर काबू पाने के लिए बोर्ड ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था करने का मामला उठाया है। देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा बराबर बना हुआ है और सेब सीजन भी तेजी पकड़ने वाला है। इस…
Read More