औद्योगिक रोजगार संशोधन नियम, 2019 को मंजूरी, कामगारों के शोषण में आएगी कमी

शिमला हिमाचल के उद्योग अब तीन महीने से तीन साल के लिए कर्मचारियों को नियुक्त कर सकेंगे। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) हिमाचल प्रदेश (संशोधन) नियम, 2019 को मंजूरी दे दी गई है। इससे औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) अधिनियम, 1946 के प्रावधानों और उसके बाद बनाए गए नियमों के अनुसार उनके कार्य क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संबंध में फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट कर्मकार के प्रावधानों का विस्तार किया जाएगा। फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट वर्कर मैन को वही वैधानिक लाभ मिलेगा, जो आनुपातिक तरीके से नियमित कामगारों…

Read More

पंचायत के सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों के पोस्टर्स

हमीरपुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अब विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियां पंचायत स्तर पर पोस्टर्स गर्ल्स बनेंगी। प्रत्येक पंचायत की तीन से पांच बेटियों के फोटो पोस्टर्स पर उकेर कर पंचायत के सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। इससे बेटियों को उनकी पंचायत में विशेष पहचान मिलेगी और लोगों की सोच बेटियों के प्रति सकारात्मक होगी। पूर्व में जिला स्तर पर बेटियों के पोस्टर्स लगाए गए हैं, लेकिन जिला पर स्तर पर लगे इन पोस्टर्स में जो बेटियां हैं, उन्हें महज उनके क्षेत्र के लोग…

Read More

एनडीआरएफ बटालियन के लिए मंडी में जमीन फाइनल

हिमाचल के मंडी में प्रदेश की पहली एनडीआरएफ बटालियन के लिए कवायद तेज हो गई है। बल्ह घाटी के बैहना व कुम्मी पंचायतों में प्रशासन ने 340 बीघा जगह फाइनल की है। इसके लिए जिला प्रशासन ने पंचायत प्रधानों को एनओसी व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है। प्रशासन ने बैहना में 317 बीघा और कुम्मी पंचायत के घट्टा में 23 बीघा जमीन का चयन किया है। बैहना में गत वर्ष नवंबर में जिला प्रशासन व एनडीआरएफ के आईजी, डीआईजी सहित अन्य अधिकारियों ने मुआयना किया था। यहां से एनएच…

Read More

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अभिभावकों को दिया झटका, पुस्तकों के मूल्य में 100 फीसदी बढ़ोतरी

फतेहपुर (कांगड़ा) हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पहली से आठवीं कक्षा तक की अधिकांश पुस्तकों में 50 से लेकर 100 फीसदी तक भारी बढ़ोतरी कर अभिभावकों को झटका दिया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी छठी और सातवीं कक्षा की गणित की किताबों में हुई है। गत शैक्षणिक सत्र में 60 रुपये में मिलने वाली दोनों किताबों का मूल्य 100 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 120 रुपये कर दिया है।  आठवीं की गणित की किताब का मूल्य 83 फीसदी बढ़ाकर 110 रुपये कर दिया है। पिछले सत्र में छठी, सातवीं व आठवीं कक्षाओं…

Read More

कैबिनेट की बैठक आज,कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अध्यादेश लाने की तैयारी

शिमला हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। कॉलेजों में छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल मंत्रिमंडल बैठक में तय हो सकता है। यूजीसी की गाइडलाइन को लेकर शिक्षा विभाग ने नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया है। छठे सेमेस्टर के तहत प्रदेश में करीब 40 हजार विद्यार्थियों की परीक्षाएं ली जानी हैं। संभावित है कि मंत्रिमंडल बैठक में विश्वविद्यालय को परीक्षाएं आयोजित करवाने को लेकर हरी झंडी मिल जाएगी। इसके अलावा सीबीएसई की तर्ज पर नौवीं से जमा दो कक्षा का…

Read More

सात फीसदी सवारियां बढ़ीं, एचआरटीसी की आय में 10 से 12 लाख बढ़ोतरी

शिमला हिमाचल में एक सप्ताह के भीतर बसों में 7 फीसदी सवारियां बढ़ी हैं। इससे परिवहन निगम की आय में 10 से 12 लाख रुपये तक का इजाफा हुआ है। परिवहन निगम का दावा है कि शहरों में लोग बसों में सफर करने लगे हैं। अपर शिमला, किन्नौर, कुल्लू, मनाली, करसोग, मंडी में सवारियों की आवाजाही कम है। धर्मशाला, हमीरपुर, बिलासपुर की ओर जाने वाली बसों में सवारियों की संख्या में इजाफा हुआ है। परिवहन निगम का दावा है कि 15 जुलाई तक सवारियां की ऑक्यूपेंसी 40 से 50 फीसदी…

Read More

राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए आरक्षित सीटों की मांगी सूची

शिमला हिमाचल में शहरी निकायों के चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। आयोग ने निकायों में 30 अगस्त तक रोस्टर के अनुसार आरक्षित सीटों की सूची मांगी है, ताकि  चुनाव तय समय में कराने के लिए प्रक्रिया आरंभ की जा सके। बताते हैं कि स्थानीय निकायों के चुनाव आगामी 17 जनवरी से पहले कराए जाने हैं। चुनाव से एक माह पहले तक तमाम प्रक्रिया पूरी की जानी है। आयोग को 17 जनवरी को पांच साल पूरे होने से पहले चुनाव कराना अनिवार्य है। स्थानीय निकायों…

Read More

एसजेवीएन ने चीन से कारोबार नहीं करने का लिया फैसला : अध्यक्ष नंदलाल शर्मा

शिमला सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) ने चीन से कारोबार नहीं करने का फैसला लिया है। वर्तमान हालात को देखते हुए बीते दिनों केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से हुई बैठक में निगम ने चीन से नाममात्र कारोबार होता है, जिसे अब पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब निगम लोकल के लिए वोकल बनेगा। बुधवार को राजधानी शिमला स्थित एसजेवीएन के कारपोरेट कार्यालय शक्ति भवन में प्रेस वार्ता में निगम के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष नंदलाल शर्मा ने कहा कि अब स्वदेशी वेंडरों से ही मशीनें खरीदेंगे। बीते…

Read More

फर्जी बिलों की मदद से हड़प लिया सरकारी पैसा, विजिलेंस ने कई लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

शिमला हिमाचल में सिंचाई नेटवर्क को मजबूत करने के लिए जारी होने वाले बजट को हड़पने का मामला सामने आया है। 10 लाख रुपये से बनने वाली कूहल और सिंचाई टैंक के निर्माण में गोलमाल कर फर्जी बिलों की मदद से सरकारी पैसा हड़प लिया गया। शिकायत की जांच के बाद अब विजिलेंस ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आईजी विजिलेंस आसिफ जलाल ने एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार सिरमौर के नाहन स्थित मालो वाला गांव में साल 2016 में भू…

Read More

प्रदेश सरकार ने आतिथ्य क्षेत्र में कार्यशील पूंजी ऋणों पर ब्याज अनुदान योजना की आरंभ

पंजीकृत पर्यटन इकाइयां इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाने के लिए होंगी पात्र निदेशक पर्यटन और नागरिक उड्डयन यूनुस ने आज यहां बताया कि राज्य में कोविड-19 महामारी के दौरान पर्यटन क्षेत्र को सुदृढ़ करने और राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने आतिथ्य क्षेत्र में कार्यशील पूंजी ऋणों पर ब्याज अनुदान योजना आरंभ की है। श्री यूनुस ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र की तत्काल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान करने के लिए योजना को अधिसूचित किया है। अधिकतम 11 प्रतिशत प्रतिवर्ष…

Read More