शिमला मंत्रिमंडल आज तय करेगा शिक्षकों की नई तबादला नीति का भविष्य हिमाचल में सॉफ्टवेयर से शिक्षकों के तबादलों का भविष्य सोमवार को कैबिनेट बैठक में तय होगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जिला शिमला के सेंटर हेड टीचर (सीएचटी) और हेड टीचर (एचटी) के कैडर पर सॉफ्टवेयर से तबादले करने का ट्रायल किया जाएगा। जिला कैडर के शिक्षकों के डमी तबादले कर मंत्रियों को नए प्रस्ताव से अधिकारी अवगत कराएंगे। इस ट्रायल के बाद सभी मंत्रियों की राय पर अब नई तबादला नीति का भविष्य टिक…
Read MoreCategory: Himachal News
एंटीबायटिक दवाई के सैंपल फेल, निर्माता कंपनी को दिया जाएगा नोटिस
हमीरपुर जिला स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में बिक रही इंफेक्शन की एंटीबायटिक दवाई के सैंपल फेल हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दवा निर्माता कंपनी को स्टॉक वापस लेने के निर्देश दिए हैं। बीते मार्च माह में ड्रग इंस्पेक्टर ने क्षेत्र से कुछ दवाइयों के सैंपल लिए थे। अब जुलाई में इन सैंपलों की रिपोर्ट पहुंची है, जिसमें एक दवाई एमोक्सीलीन प्राइनाइट्रेट एंड पोटाशियम क्लैवुलंनेट के सैंपल फेल पाए गए हैं। पोटाशियम कोलाबोरेट शून्य पाया गया है, जबकि यह 125 एमएल होना चाहिए था। एमोक्सीलीन…
Read Moreचोटी काटने वाला गिरोह ज्वालामुखी क्षेत्र में फिर सक्रिय
ज्वालामुखी (कांगड़ा) हिमाचल के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र में महिलाओं की चोटी काटने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ज्वालामुखी के साथ लगती पंचायत कथोग में नकाबपोश दो महिलाओं ने शनिवार दोपहर 12 बजे 14 वर्षीय लड़की को पकड़कर उसकी चोटी काट दी। इसके बाद महिलाएं भाग गईं। लड़की के पिता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनकी बेटी अपने चाचा के घर पढ़कर अपने घर वापस आ रही थी। रास्ते में करीब 50 मीटर क्षेत्र में मक्की के खेत थे। लड़की खेत…
Read Moreचीड़ की पत्तियों से बनी राखी से सजेगी भाई की कलाई
शिमला भारत-चीन तनाव के बीच इस साल 3 अगस्त को रक्षाबंधन पर चीड़ की पत्तियों से बनी राखी से भाई की कलाई सजेगी। पिछले वर्ष स्टार्टअप इंडिया की ओर से हीरो ऑफ द स्टेट का अवार्ड जीतने वाली शाहपुर के रैत गांव की कम पढ़ी लिखी सुदर्शना देवी बाजार में चीड़ की पत्तियों से बनी राखी उतारेंगी। यह अपनी तरह का कल्पना से परे स्वदेशी प्रयोग सुदर्शना देवी कर रही हैं। सुदर्शना ने बाकायदा महिलाओं का ग्रुप भी बनाया है। सभी महिलाएं चीड़ की पत्तियों से राखी बना रही हैं।…
Read Moreसीआईडी ने बागवानों का पैसा हड़पने के मामले में लदानियों और आढ़तियों को भेजे नोटिस
शिमला सीआईडी की एसआईटी ने प्रदेश के कई बागवानों से करोड़ों की ठगी करने के आरोपी दो दर्जन से ज्यादा आढ़तियों और लदानियों को नोटिस जारी किए हैं। इन आढ़तियों और लदानियों को अगले हफ्ते सीआईडी मुख्यालय पेश होने के लिए कहा गया है। कोरोना की वजह से एसआईटी की जांच धीमी हो गई थी। अब अनलॉक-2 में कई तरह की छूट मिलने के बाद सीआईडी ने फिर से बागवानों का सेब लेकर गायब होने और पैसा न चुकाने वालों पर अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दिया है। एसपी…
Read Moreडॉ. अवस्थी ने निदेशक का पद संभालते ही की रजिस्ट्रार समेत दो डीन की छुट्टी
हमीरपुर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर में प्रो. ललित अवस्थी के कार्यकारी निदेशक का पदभार संभालते ही रजिस्ट्रार समेत दो डीन की उनके पद से छुट्टी कर दी गई। आधा दर्जन असिस्टेंट रजिस्ट्रार के विभाग भी बदले हैं। एनआईटी में गलत तरीके से हुई भर्तियों और अनुचित वित्तीय लाभ के आरोप में केंद्रीय मंत्रालय ने गत दिवस ही निदेशक प्रो. विनोद यादव को तत्काल छुट्टी पर भेज दिया था। उनकी जगह जालंधर एनआईटी के निदेशक प्रो. अवस्थी ने वीरवार को कार्यकारी निदेशक का पद संभाला। पदभार संभालने के एक…
Read Moreसीबीआई ने छात्रवृत्ति घोटाले में जेल में बंद आरोपियों से की पूछताछ
शिमला 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने कैथू जेल में बंद तीन आरोपियों से घंटों पूछताछ की है। इसमें केसी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी, शिक्षा विभाग के अधीक्षक अरविंद राज्टा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नवांशहर के कैशियर एसपी सिंह शामिल हैं। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक डीएसपी की अगुवाई में टीम ने जेल में जाकर तीनों से करीब चार घंटे तक सवाल जवाब किए। इस बार सीबीआई केसी ग्रुप ऑफ नवांशहर में हुए करीब 11 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में इनकी भूमिका को लेकर जांच…
Read Moreउच्च शिक्षा निदेशालय ने परफार्मा किया तैयार, निजी स्कूलों को देनी होगी फीस की लिखित डिटेल, अवहेलना होने पर कड़ी कार्रवाई के आदेश
शिमला प्रदेश के निजी स्कूलों को अब लिखित में फीस की पूरी जानकारी देनी होगी। मनमानी फीस वसूली की शिकायतें बढ़ने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने हर स्कूल से एक परफार्मा भरवाने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने निरीक्षण निदेशालय के उपनिदेशकों को जांच का जिम्मा सौंपा है। वीरवार को जारी आदेशों में कहा गया कि अब हर निजी स्कूल से लिखित में विद्यार्थियों से ली जा रही फीस की डिटेल ली जाएगी। कितने बच्चे स्कूल में कक्षावार पढ़ रहे हैं। इसकी जानकारी…
Read Moreसोलन जिले में एक साथ कोरोना के 18 नए मामले आए
सोलन हिमाचल के सोलन जिले में गुरुवार रात को एक साथ कोरोना के 18 नए मामले आए हैं। सोलन के बीबीएन में उद्योगों के 17 कामगारों समेत सुबाथू में सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव आया है। कोविड संक्रमित जवान को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में रखा था। बीबीएन के सारा टेक्सटाइल में फिर से 14 कामगार पॉजिटिव आए हैं जबकि एसएसएफ टेक्नो प्लास्टिक उद्योग के तीन कामगार संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो महिलाओं समेत कुल 18 लोग पॉजिटिव आए हैं। बीबीएन के आधा दर्जन उद्योग सील किए जा…
Read Moreबोलेरो गिरी पांच की मौत, चार घायल
भरमौर(चंबा) हिमाचल के चंबा-लाहल-भरमौर एनएच पर शुंकु टपरी के पास बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे मार्ग पर जा गिरी और पैरापिट से टकराकर लटक गई। हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। गाड़ी भरमौर तहसील मुख्यालय से महज छह किलोमीटर दूर लाहल में तेल भरवाकर लौट रही थी। जीप चालक लब कुमार (21) निवासी पुलन की मौके पर ही मौत हो गई। ज्योति प्रकाश (18) निवासी चांगुई, अनिल कुमार (22) पुलन, राहुल (22) चांगुई और अमित कुमार (22) बड़ग्रा ने सिविल अस्पताल…
Read More