नया पाठ्यक्रम किया जाएगा तैयार, नौनिहालों की मजबूत की जाएगी नींव

नया पाठ्यक्रम किया जाएगा तैयार, नौनिहालों की मजबूत की जाएगी नींव

शिमला अब केजी कक्षा से ही नौनिहालों की नींव मजबूत की जाएगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चल रहे प्री प्राइमरी स्कूलों के लिए एनसीईआरटी और एससीईआरटी पाठ्यक्रम तैयार करेगा। पहली कक्षा में जाने से पहले केजी के बच्चों के लिए तीन माह की पढ़ाई का प्ले आधारित स्कूल तैयारी मॉड्यूल तैयार किया जाएगा। बच्चों को विभिन्न गतिविधियों और वर्कबुक से अक्षर, ध्वनियों, शब्द, रंग, आकार, संख्या का ज्ञान दिया जाएगा। पहली कक्षा से कुछ बच्चों के पिछड़ने पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में यह प्रावधान किया गया है। हिमाचल में…

Read More

टनल के उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकती हैं कंगना

टनल के उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकती हैं कंगना

पतलीकूहल/मनाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अक्तूबर को अटल रोहतांग टनल का उद्घाटन करने मनाली पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस मौके पर कंगना रणौत उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकती हैं। 17 सितंबर को कंगना ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी, तो मोदी ने कंगना का नाम लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से उनका धन्यवाद किया था। शिवसेना की ओर से कंगना को धमकी दिए जाने पर पीएम की सहमति से ही कंगना को वाई प्लस सुरक्षा मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंगना पीएम…

Read More

मोदी के दौरे से पहले हिमाचल सीमा विवाद पर हलचल शुरू

मोदी के दौरे से पहले हिमाचल सीमा विवाद पर हलचल शुरू

शिमला चीन के साथ बढ़ते विवाद के बीच सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण अटल टनल के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 3 अक्तूबर का दौरा प्रस्तावित है। मोदी के इस दौरे के साथ ही लद्दाख (पहले जम्मू-कश्मीर) और हिमाचल के बीच एक दशक से चल रहे सीमा विवाद का मुद्दा फिर गर्मा गया है। मुख्य सचिव ने सामान्य प्रशासन व राजस्व विभाग से लद्दाख के साथ चल रहे सीमा विवाद पर पूरी जानकारी मांगी है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को इस मसले पर अधिकारियों के साथ मंथन किया…

Read More

स्वास्थ्य महकमे का एक और गड़बड़झाला आया सामने

स्वास्थ्य महकमे का एक और गड़बड़झाला आया सामने

शिमला कोरोना काल और इससे पहले स्वास्थ्य महकमे में दवा और उपकरणों की खरीद में कथित गड़बड़झाले का एक और मामला उजागर हुआ है। सिविल अस्पताल पालमपुर के इस प्रकरण में विजिलेंस ब्यूरो को प्रथमदृष्टया भ्रष्टाचार का अंदेशा हुआ है। ब्यूरो ने इससे जुड़े दो अफसरों के खिलाफ सरकार से भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम के तहत मंजूरी मांगी है। सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले विजिलेंस ब्यूरो के शिमला मुख्यालय में इस संबंध में एक शिकायत पहुंची। इस पर विजिलेंस ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य को…

Read More

होटलों में 31 दिसंबर तक बुकिंग पर 40 फीसदी छूट

होटलों में 31 दिसंबर तक बुकिंग पर 40 फीसदी छूट

शिमला बाहरी राज्यों के लोगों के लिए प्रदेश के बॉर्डर खुलते ही सैलानियों की आवभगत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छह माह से ठप पड़े होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों में 31 दिसंबर तक कमरों की बुकिंग पर 40 फीसदी छूट देने का फैसला लिया है। कोरोना संकट के बीच सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने प्रदेश के करीब 60 होटलों में छूट देने का फैसला लिया है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली और चंबा सहित प्रदेश के…

Read More

हाईकोर्ट ने रिकवरी को मनमाने रवैये व नाजायज ठहराया, वित्तीय लाभ ब्याज सहित देने के दिए आदेश

हाईकोर्ट ने रिकवरी को मनमाने रवैये व नाजायज ठहराया, वित्तीय लाभ ब्याज सहित देने के दिए आदेश

शिमला हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में सरकारी विभागों के कर्मचारियों के वित्तीय लाभ अदालत में केस दायर करने से पहले के 3 वर्षों तक प्रतिबंधित करने के मनमाने रवैये को गैरकानूनी ठहराया है। कोर्ट ने अपने फैसले में उपरोक्त कानूनी स्थिति स्पष्ट करते हुए न केवल रिकवरी को नाजायज ठहराया, बल्कि बचा हुआ एरियर भी ब्याज सहित देने के आदेश दिए। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने बालक राम की याचिका को स्वीकारते हुए स्पष्ट किया है कि जब अदालत किसी कर्मचारी के वित्तीय लाभ प्रतिबंधित नहीं करती तो विभाग स्वयं…

Read More

कोरोना से हिमाचल में डॉक्टर की पहली मौत, तीन गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी शुरू

कोरोना से हिमाचल में डॉक्टर की पहली मौत,  तीन गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी शुरू

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना से डॉक्टर की पहली मौत हुई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के कोरोना पॉजिटिव अध्यक्ष का पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। कोरोना की चपेट में आने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बेटी के पॉजिटिव होने से वह संक्रमित हुए थे। मंडी में कोरोना से तीन की मौत हुई है। बिलासपुर के कोरोना संक्रमित एड्स रोगी ने  नेरचौक मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। कहनवाल की संक्रमित महिला ने रविवार को दम तोड़ दिया। जिले में रविवार को 18 कोरोना…

Read More

नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता खतरे में

नर्सिंग कॉलेजों

शिमला हिमाचल में 15 ऐसे नर्सिंग कॉलेज हैं, जिनके पास आधारभूत ढांचा नहीं है। ऐसे में इन कॉलेजों की मान्यता खतरे में पड़ गई है। ऐसे नर्सिंग कॉलेजों पर गाज गिरना तय है। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें पहले भी नोटिस जारी किए थे, लेकिन रजनीतिक दबाव के चलते इन पर कार्रवाई नहीं हो सकी। अब कैबिनेट की अनुमति के चलते इन पर कार्रवाई संभव है। सूत्रों की मानें तो पूर्व में धड़ाधड़ नर्सिंग कॉलेज खोलने को मंजूरी दी गई थी। पांच कमरे वाले मकान में भी कॉलेज खोल दिए गए।…

Read More

विधि कोर्स काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

विधि कोर्स

शिमला विवि के एवालॉज स्थित पांच वर्षीय विधि कोर्स संस्थान यूआईएलएस ने कोविड-19 के चलते ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। जमा दो की मेरिट के आधार पर अलग-अलग समूहों में बांटकर गूगल मीट के माध्यम से काउंसलिंग होगी। संस्थान के निदेशक प्रो. संजय सिंधु ने बताया कि काउंसलिंग का शेड्यूल तय कर दिया गया है। इसके मुताबिक 26 सितंबर तक आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से अपने शैक्षणिक योग्यता, हिमाचली प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज भेजने होंगे। जमा दो में प्राप्तांक के आधार पर…

Read More

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित के चुनाव, भाजपा को अपने ही लोग दे रहे हैं कड़ी टक्कर

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित के चुनाव, भाजपा को अपने ही लोग दे रहे हैं कड़ी टक्कर

हमीरपुर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित (केसीसीबी) के निदेशक मंडल चुनाव के लिए बिसात बिछ गई है। हमीरपुर जिले के दोनों जोन से भाजपा को अपने ही लोग चुनाव मैदान में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हमीरपुर जिले से अभी तक छह प्रत्याशियों ने बुधवार तक नामांकन भरा है। 17 सितंबर को नामांकन का आखिरी दिन है। 19 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और 23 सितंबर को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद निदेशक मंडल सदस्यों के लिए 30 सितंबर को मतदान होगा। हमीरपुर जोन…

Read More