धर्मशाला कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं हांफने लगी हैं। कांगड़ा सहित कई जिलों में कोरोना मरीजों को दी जाने वाली जीवनरक्षक दवाओं डोक्सीसाइक्लिन और आइवर मैक्टिन की कमी ज्यादा हो रही है। इस वजह से घर में आइसोलेट कोरोना मरीजों को देरी से दवाएं मिल रही हैं।कांगड़ा के एक बीएमओ ने बताया कि एक हफ्ते से डोक्सीसाइक्लिन और आइवर मैक्टिन दवाओं की कमी पेश आ रही है। सभी बीएमओ मुख्य स्टोर से दवा मांग रहे हैं लेकिन उन्हें नहीं मिल रही। बीएमओ, सीएसची…
Read MoreCategory: Himachal News
पर्यटन कारोबार : 40 साल के न्यूनतम स्तर पर पर्यटन, कारोबारियों ने लीज खत्म कर होटलों पर लगाया ताला
मनाली (कुल्लू) कोरोना से मनाली का पर्यटन कारोबार पिछले 40 सालों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। एक माह से मनाली के होटलों में ताले लटके हैं जबकि लीज पर होटल लेने वाले 90 फीसदी कारोबारी होटलों को छोड़ चुके हैं। दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और पंजाब सहित अन्य जगहों से कारोबारियों ने मनाली में होटलों को लीज पर लिया था। कोरोना की दूसरी लहर के बाद इन कारोबारियों ने लीज तोड़ दी है। पर्यटन नगरी मनाली में ही पर्यटन से जुड़े हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। मनाली के…
Read Moreकई राज्यों में शुरू हो चुका 18 से 45 वालों को वैक्सीन अभियान, हिमाचल में 10 दिन बाद भी शुरू नहीं
शिमला हिमाचल प्रदेश में तीसरे चरण में 18 से 45 साल के लोगों को दस दिन बाद भी वैक्सीन नहीं लग पाई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट पंद्रह मई तक वैक्सीन की पहली खेप दे सकता है। ऐसे में पांच दिन तक कोई आसार नहीं हैं। उसके बाद इसे केंद्रों में पहुंचाने समेत अन्य सुविधाओं के लिए समय लग सकता है। पंजाब समेत दूसरे कई राज्यों में इस अभियान को शुरू किया जा चुका है। प्रदेश में 18 से 45 साल की उम्र के करीब…
Read Moreजिला कांगड़ा बना कोरोना हॉटस्पॉट
धर्मशाला कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के साथ जिला कांगड़ा सूबे में कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है। रोजाना एक हजार के अधिक मामले सामने आने के बाद जिला प्रदेश में संक्रमण और मौत के आंकड़ों में सबसे अधिक चल रहा है। पिछले 38 दिनों में जिला कांगड़ा में एक साल के मुकाबले डेढ़ गुना से भी अधिक मामले सामने आए हैं। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के साथ जिला कांगड़ा सूबे में कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है। रोजाना एक हजार के अधिक मामले सामने आने के बाद जिला प्रदेश में…
Read Moreपिछले साल के लॉकडाउन के मुकाबले इस बार महंगाई की ज्यादा मार
शिमला/नाहन (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश में कोरोना संकट के बीच घरों या भवनों का निर्माण कार्य लगातार महंगा होता जा रहा है। निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बजरी, रेत और अन्य निर्माण सामग्री के रेट में भी काफी इजाफा हो रहा है। पिछले एक साल में सरिया करीब 1500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ चुका है, जबकि सीमेंट के रेट भी 25 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संकट के बीच घरों या भवनों का निर्माण कार्य लगातार महंगा होता…
Read Moreसंक्रमित महिला के साथ दो दिन टैक्सी में रहा परिवार, मकान मालिक ने घर आने से किया इनकार
करसोग (मंडी) महिला के कोरोना संक्रमित आने के बाद मकान मालिक के इनकार की वजह से परिवार को दो साल के बच्चे के साथ दो दिन तक टैक्सी में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में टैक्सी चालक का कार्य करने वाला परसराम दो दिन पहले पत्नी को चेकअप के लिए शिमला ले गया था, जहां जांच के दौरान पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। पत्नी की हालत ठीक थी, जिस पर डॉक्टरों ने परिवार को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी।…
Read Moreनई बंदिशें आज से, तय वक्त पर केवल तीन घंटे के लिए खुलेंगी दुकानें
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की नई बंदिशें सोमवार सुबह 6 बजे से 17 मई सुबह 6 बजे तक लागू रहेंगी। नए आदेश के तहत पूरे प्रदेश में अब सिर्फ तीन घंटे के लिए जरूरी, रोजमर्रा के सामान और उचित मूल्य की दुकानें ही खुल सकेंगी। सभी जिलों में दुकानें खोलने का समय जिला उपायुक्तों ने निर्धारित कर दिया है। हालांकि, पूरे प्रदेश में रेस्तरां और ढाबे पर्यटन विभाग की एसओपी के तहत शाम छह बजे तक खुले रहेंगे और उचित दूरी के साथ खाना भी परोस सकेंगे। जिन…
Read Moreडाक्टर मां ने छह माह तक बच्चों से अलग रहकर जारी रखी मरीजों की सेवा
नाहन (सिरमौर) डॉ. प्रतिभा गुप्ता कर्तव्य परायणता की ऐसी मिसाल हैं जिन्होंने कोरोना काल में भी परिवार से बढ़कर अपने कर्तव्य को तरजीह दी। आज भी वह मरीजों को अपनी सेवाएं देने में मैदान में पूरी संजीदगी के साथ डटीं हैं। हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कालेज नाहन में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. प्रतिभा ने बीते साल कोरोना महामारी की दस्तक के दौरान ही खुद को आइसोलेट कर लिया था। दिनभर अस्पताल और आपरेशन थियेटर में सेवाएं देने के बाद घर पर वह बच्चों से अलग रहीं। तकरीबन मार्च से…
Read Moreएक साल से नहीं ली छुट्टी, 300 से ज्यादा शवों का कर चुके दाह संस्कार
शिमला कोरोना के डर से कई लोग जहां अपने रिश्तेदारों तक के शव ले जाने से मुकर रहे हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक शख्स ऐसा भी है जो अब तक 300 से ज्यादा कोरोना पीड़ितों का दाह संस्कार कर चुका है। यह कोरोना वॉरियर रोजाना लगातार 12 से 16 घंटे तक पीपीई किट पहनकर और बिना कुछ खाये पीये पांच से दस शवों का दाह संस्कार कर रहा है। बीते एक साल से एक भी छुट्टी नहीं ली है। इस वॉरियर का नाम है रजनीश। 41…
Read Moreरिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे अधिकारी, चार माह में विजिलेंस ने पकड़े 16 घूसखोर
धर्मशाला कोरोना के कहर के बीच भी प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारी रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। जनवरी 2021 से लेकर अप्रैल 2021 तक मात्र चार माह के बीच ही प्रदेश भर में 16 अधिकारियों-कर्मचारियों को विजिलेंस विभाग ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इस दौरान जिला ऊना में सबसे अधिक चार अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। विजिलेंस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश भर में विजिलेंस विभाग को मिली शिकायतों के बाद 16 लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया…
Read More