पिता-पुत्र की मौत, अब एक कंधे पर परिवार का जिम्मा

पिता-पुत्र की मौत, अब एक कंधे पर परिवार का जिम्मा

पांवटा साहिब (सिरमौर)/शिमला/बैजनाथ (कांगड़ा) शिवपुर पंचायत में कोरोना से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इन बच्चों ने 12 दिन के भीतर ही पिता के साथ दादा को भी खो दिया। पांवटा की शिवपुर पंचायत निवासी देवेंद्र सिंह (33) ठेकेदारी से परिवार पाल रहे थे। उनके छोटे भाई कमलजीत सिंह ने बताया कि एक दिन बड़े भाई की तबीयत खराब हुई। सूरजपुर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच और दवा लेकर अपना काम करने लगे। एक दिन तबीयत ज्यादा बिगड़ी और सांस में तकलीफ के चलते टेस्ट…

Read More

आज से अनलॉक शुरू, सभी दुकानें खुलीं, दफ्तरों में पहुंचे कर्मचारी

आज से अनलॉक शुरू, सभी दुकानें खुलीं, दफ्तरों में पहुंचे कर्मचारी

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोविड की दूसरी लहर में लागू किए कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को अनलॉक-एक शुरू हो गया है। प्रदेशभर में नौ बजे से सभी दुकानें खुल गई हैं। दोपहर 2 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। यह व्यवस्था पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक रहेगी। शनिवार और रविवार को जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। सरकारी दफ्तरों में भी आज से 30 फीसदी स्टाफ आया है। हालांकि आज यह तय होगा कि कौन कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय आएंगे और कौन करेगा वर्क फ्रॉम होम।…

Read More

कोरोना कर्फ्यू में 32 विभागों ने किए विकास कार्यों के 500 टेंडर

कोरोना कर्फ्यू में 32 विभागों ने किए विकास कार्यों के 500 टेंडर

शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी सरकारी और निजी विकास कार्य जारी रखे हैं। प्रदेश सरकार के करीब 32 विभागों और उपक्रमों ने विकास कार्यों के करीब 500 टेंडर लगाए हैं। कोविड संकट में भी लोक निर्माण विभाग ने 199 टेंडर लगाए हैं, जबकि शहरी विकास विभाग निविदाएं बुलाने के मामले में दूसरे और जलशक्ति विभाग तीसरे स्थान पर है। शहरी विकास विभाग ने 69 और जलशक्ति विभाग ने 67 निविदाएं बुलाई हैं। लोक निर्माण विभाग के सड़कों की मरम्मत, रखरखाव आदि के टेंडर हैं। इसके…

Read More

प्रशासन ने की सख्ती, बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेह में एंट्री नहीं

प्रशासन ने की सख्ती, बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेह में एंट्री नहीं

उदयपुर (लाहौल-स्पीति) पर्यटक और मजदूर बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के लेह नहीं जा सकेंगे। ऐसे में लेह-लद्दाख की ओर जाने वाले पर्यटक और मजदूरों को 96 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लेकर जाना होगा। अन्यथा उन्हें हिमाचल सीमा सरचू से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। लेह प्रशासन ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। ट्रक चालकों का उपशी में रेपिड टेस्ट के बाद आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। पर्यटक, मजदूर और कारोबारी को बिना आरटीपीसीआर के सरचू से आगे जाने की अनुमित नहीं होगी। कोविड…

Read More

एएसपी पर महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

एएसपी पर महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

शिमला हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला पुलिस के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और जिले की यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी के चेयरमैन पर महिला हेड कांस्टेबल ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। शिमला शहर के महिला थाने में पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि यह पुलिस अफसर कई दिनों से उसे तंग कर रहा था और आपत्तिजनक बातें और मांग उससे रख रहा था। पुलिस अफसर पर आरोप है कि उसने पत्नी को गाड़ी सिखाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। एक दिन…

Read More

निर्वासित तिब्बत सरकार को कल मिलेगा नया प्रधानमंत्री

निर्वासित तिब्बत सरकार को कल मिलेगा नया प्रधानमंत्री

धर्मशाला निर्वासित तिब्बत सरकार (केंद्रीय तिब्बती प्रशासन) का नया प्रधानमंत्री कौन होगा, इसका फैसला शुक्रवार को हो जाएगा। निर्वासित तिब्बत सरकार का चुनाव आयोग 14 मई सुबह 10 बजे अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर ऑनलाइन चुनाव परिणाम घोषित करेगा। चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त वांगडु सेरिंग ने इसकी पुष्टि की है। 14 मई सुबह 10 बजे यह साफ हो जाएगा कि निर्वासित तिब्बत सरकार का नया प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग होंगे या केलसंग दोरजे। प्रधानमंत्री पद के लिए इन दो उम्मीदवारों के बीच ही मुकाबला है। तिब्बत की कुछ वेबसाइटों के…

Read More

एक कोरोना सैंपल की दो रिपोर्ट, एक निगेटिव और दूसरी पॉजिटिव

एक कोरोना सैंपल की दो रिपोर्ट, एक निगेटिव और दूसरी पॉजिटिव

संतोषगढ़ (ऊना) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक कोरोना सैंपल की दो अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं। एक रिपोर्ट में व्यक्ति को निगेटिव बताया गया तो दूसरी में कोरोना पॉजिटिव। ऐसे में व्यक्ति पसोपेश में है कि वह संक्रमित है या नहीं। जिले के संतोषगढ़ में सामने आए इस मामले से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। ऊना जिले के संतोषगढ़ में एक 44 वर्षीय व्यक्ति ने 10 मई को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना जांच करवाई थी। इस पर उन्हें व्यक्तिगत रिपोर्ट निगेटिव…

Read More

सामरिक मनाली-लेह मार्ग बर्फबारी से हुआ बंद

सामरिक मनाली-लेह मार्ग बर्फबारी से हुआ बंद

कुल्लू पिछले तीन दिनों से कुल्लू व लाहौल-स्पीति में मौसम खराब बना हुआ है। बुधवार रात से ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है। ताजा बर्फबारी से सामरिक मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है। बीआरओ ने 10 मई को ही तीन सप्ताह बाद इसे यातायात के लिए बहाल किया है। ऐसे में मनाली-लेह मार्ग पर एक बार फिर वाहनों की रफ्तार थम गई है। रोहतांग दर्रा, बारालाचा व कुंजुम दर्रा सहित ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के घाटी में पारा काफी अधिक लुढ़क…

Read More

सीआईडी के निशाने पर एक दर्जन से ज्यादा एजेंट

सीआईडी के निशाने पर एक दर्जन से ज्यादा एजेंट

शिमला फर्जी डिग्री मामले में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय के अधिकारियों के बाद अब जांच कर रहे सीआईडी के अफसर इससे जुड़े एजेंटों की तलाश में जुट गए हैं। जांच अधिकारियों को एक दर्जन से ज्यादा एजेंटों की जानकारी मिली है, जिनकी तलाश में इस कोविड काल के बावजूद पुलिस कर्मी खाक छान रहे हैं।  सूत्रों का कहना है कि कोविड की वजह से लोगों की मूवमेंट कम है। ऐसे में संभव है कि एजेंट जहां भी छुपे हैं, वहां से उनकी गतिविधि कम हो रही है। यही वजह है…

Read More

सस्ता राशन तीन घंटे में रोज 50 लोगों को ही मिलेगा

सस्ता राशन तीन घंटे में रोज 50 लोगों को ही मिलेगा

शिमला हिमाचल प्रदेश के राशन डिपो में अब 50 उपभोक्ताओं को प्रतिदिन सस्ता राशन मिलेगा। कोरोना के चलते यह व्यवस्था की गई है। राशन लेने के लिए लोगों को डिपो के पास उचित दूरी बनाए रखनी होगी। रोज तीन घंटे डिपो खुलने की स्थिति में पहले लोगों से राशनकार्ड लिए जाएंगे। 50 कार्ड पूरे होने के बाद लोगों को बारी – बारी से राशन दिया जाएगा।  डिपो होल्डर को यह भी ध्यान रखना होगा कि दूर के लोगों को पहले राशन मिले। सरकार ने बिना मास्क के राशन कार्ड उपभोक्ताओं…

Read More