कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू अस्पताल के मुख्य गेट पर रेहड़ी-फड़ी नहीं लगाने दी जाएगी। रेहड़ियां यहां लगने से बडे़ हादसे की आशंका रहती है। अस्पताल आने जाने वाले लोगों को सड़क क्रास करने में भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां पहले भी सड़क पार करते कई लोग वाहन की चपेट में आ चुके हैं। नगर परिषद का कहना है कि अगर यहां कोई रेहड़ी-फड़ी लगाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसकी पुष्टि नगर परिषद के अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने की है। अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव नजदीक आते…
Read MoreCategory: Himachal News
बंजार अंडर-19 खेल स्पर्धा का आगाज
बंजार (कुल्लू)। छात्रों की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बंजार में आरंभ हो गई। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल्लू जिले के पांच ब्लॉकों के करीब 338 छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, योग और अन्य स्पर्धाएं भी करवाई जा रही हैं। बंजार के विधायक कर्ण सिंह ने इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कर्ण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूल और कॉलेज स्तर पर खेलों को प्रोत्साहन देने को…
Read Moreसूरज ताल में तैयार होगी शाकाहारी मछलियां
केलांग। लाहौल घाटी के नदी नालों में अब एक नई प्रजाति की मछली तैयार की जाएगी। फिशरीज डिपार्टमेंट ने जिले के सिस्सू समेत तेरह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सूरज और दीपक ताल में इस प्रजाति की मछलियों के बीज डाले हैं। लिहाजा विभाग ने इन झीलों पर आखेट के लिए तीन सालों तक प्रतिबंध भी लगा दिया है। फिशरीज डिपार्टमेंट का कार्यभार देख रहे डीएफओ लाहौल हीरा लाल राणा ने बताया कि वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और स्थानीय विधायक रवि ठाकुर के निर्देश पर अमल करते हुए…
Read Moreसमायोजन कर करवाएं विकास कार्य : चौधरी
कुल्लू। ग्रामीण विकास विभाग की प्रधान सचिव उपमा चौधरी ने कहा है कि महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा का दूसरे विभागों की योजनाओं के साथ समायोजन कर कई विकास कार्यों को अंजाम दिया जा सकता है। बुधवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सम्मेलन कक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपमा चौधरी ने यह निर्देश दिए। कुल्लू जिले में मनरेगा, निर्मल भारत अभियान, जलागम विकास, इंदिरा आवास, राजीव गांधी आवास योजना और अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधान सचिव ने बताया…
Read Moreबिना रेत-बजरी रुका मकानों का निर्माण
केलांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के आम लोगों को रिहायशी मकान बनाने के लिए रेत बजरी ढूंढे नहीं मिल रहा। इसके चलते लोगों में सरकार के प्रति भारी रोष है। ज्ञान विज्ञान समिति के पूर्व अध्यक्ष सीपी सहगल और वारपा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र ने कहा कि मात्र चार माह के सीजन में भी अगर रेत बजरी नहीं मिली तो लोगों को निर्माण कार्य पूरा करवाने में दिक्कतें पेश आएंगी। उन्होंने कहा कि जिले में कई लोग अपने पुराने मकानों को उखाड़कर नए मकान बना रहे हैं। लेकिन रेत बजरी नहीं…
Read Moreराजनीति का चेहरा दिखा गए बाल कलाकार
कुल्लू। कलाकेंद्र में चल रहा दो दिवसीय बाल नाट्योत्सव नाटकों के शानदार मंचन के साथ संपन्न हो गया। उत्सव में जिले के आठ स्कूलों के नौनिहालों ने शिरकत की। मंगलवार शाम उत्सव में चार नाटकों का मंचन किया गया। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित नाटक उत्सव का समापन राजकीय प्राथमिक स्कूल गांधीनगर के नौनिहालों द्वारा पेश झूठ का फल नाटक से हुआ। नाटक का निर्देशन दीनदयाल ने किया था। इसके बाद प्रस्तुत राजनीति नाटक को राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुल्तानपुर की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। नाटक में उत्तराखंड…
Read Moreभारत जागो कार्यक्रम में दौड़े तीन सौ लोग
कुल्लू। स्वामी विवेकानंद सार्धशती कार्यक्रम के तहत भुंतर खंड में भारत जागो दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत जागो दौड़ में करीब 300 लोगों ने दौड़ लगाई। दौड़ का शुभारंभ शमशी के ज्वाला माता मंदिर से होकर भुंतर स्थित शिव मंदिर तक आयोजित की गई। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, शलैंद्र बहल, भुंतर खंड संयोजक समिति अध्यक्ष गौतम, कृष्ण मोहन, घनश्याम ठाकुर, बहादुर सिंह और संयोजक समिति के प्रचार प्रमुख यशपाल डढवाल ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में राधा कृष्ण मंदिर भुंतर के संतराम मोहन और…
Read Moreस्कूटर चोर गिरोह का पर्दाफाश
मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल के सरहदी क्षेत्रों से स्कूटर चुराकर उन्हें बेचने का गोरखधंधा चला रहे एक गिरोह का मैहतपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बुधवार को नाके के दौरान पकड़े गए गिरोह के दो लोगों को स्थानीय पुलिस ने चोरी करके बेचने के लिए ले जा रहे दो स्कूटरों सहित दबोच लिया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने दोनों शातिराें के पकड़े जाने की पुष्टि की है। बुधवार को गांव भटोली के सरकारी…
Read Moreदो साल से प्राचार्य को देखा नहीं
ऊना। कोटला खुर्द स्थित निजी आईटीआई के छात्रों ने संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों से संस्थान के प्रधानाचार्य को ही नहीं देखा है। संस्थान में उन्हें पढ़ाने के लिए महज दो ही शिक्षक तैनात किए गए हैं। इन छात्रों ने कहा कि दोनों ही अध्यापक नदारद रहते हैं। कई बार तो दोपहर तक कोई भी शिक्षक संस्थान में नहीं पहुंचता। इन छात्रों ने उपायुक्त से भी शिकायत की है। उपायुक्त अभिषेक जैन ने शिकायत पत्र मिलने की पुष्टि की…
Read Moreमहिला को चारपाई से बांध की चोरी
बंगाणा (उना)। उपमंडल बंगाणा के गांव चंबोआ में चोरों ने घर में घुसकर हजारों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दौरान महिला घर के कमरे में सो रही थी। चोरों ने कमरे में घुसकर महिला के मुंह में उसका दुपट्टा ठूंस डाला और उसको चारपाई से बांध दिया। इसके बाद शातिरों ने घर के भीतर चोरी की। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस डाग स्कवायड की मदद ले रही है।…
Read More