गौशाला से 81 पेटियां अवैध शराब बरामद

बलद्वाड़ा (मंडी)। तहसील बलद्वाड़ा के ककड़ूही गांव में अवैध शराब की बड़ी खेप पुलिस के हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर हटली पुलिस ने जब आरोपी के घर पर दबिश दी तो अवैध शराब की कुल 81 पेटियां बरामद हुई। अवैध शराब को गौशाला में छुपाकर रखा गया था। आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को बलद्वाड़ा पुलिस सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में गश्त पर थी। इस दौरान ककड़ूही…

Read More

लाखों की चोरी मामले में नेपाली हिरासत में

गोहर (मंडी)। सलाहर गांव में 13 लाख का सोना, नकदी और लैपटॉप चोरी मामले में संदेह के आधार पर गोहर पुलिस ने एक नेपाली को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने नेपाली को हिरासत में लेेने की पुष्टि की है। मकान मालिक खेम सिंह ठाकुर ने भी इस नेपाली पर उनके घर में चोरी करने का शक जताया है। जिसके आधार पर पुलिस ने सलाहर गांव में मजदूरी कर रहे नेपाली मित्र देव को हिरासत में लिया है। एसएचओ गोहर नवीन…

Read More

स्कूटर-बाइक में टक्कर, एक घायल

सरकाघाट (मंडी)। बाइक और स्कूटर के बीच जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे मतोली गांव के समीप हुआ। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को घुमारवीं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्कूटर चालक मौके से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सरकाघाट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों वाहन चालक तेज रफ्तार से ड्राइव कर रहे थे। मतोली गांव में दोनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रवि शर्मा पुत्र ईश्वर दास निवासी…

Read More

चोरी की बढ़ती वारदातों से सहमे ग्रामीण

पधर (मंडी)। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बुधवार को रोपी गांव की महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल जिला परिषद सदस्य हेम सिंह ठाकुर और पंचायत समिति द्रंग के उपाध्यक्ष परम देव यादव की अध्यक्षता में एसडीएम पधर विनय मोदी से मिला और उन्हें चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने का आग्रह किया। ग्रामीणों का कहना है कि गत दो माह पहले नाग राज निवासी रोपी के घर में चोरों ने दिनदिहाड़े ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। कुछ ही दिन बाद…

Read More

कुठेड़ा में यूको बैंक का एटीएम तोड़ा

बिलासपुर। घुमारवीं थाना के अंतर्गत कुठेड़ा में स्थापित यूको बैंक के एटीएम में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई। एटीएम तोड़ दिया गया, लेकिन चोर लॉकर तक पहुंचने में सफल नहीं हो सके। एटीएम में लगभग आठ लाख रुपये का कैश था, जो सुरक्षित बताया जा रहा है। वस्तुस्थिति का पता एटीएम को देखने वाली बैंक की अलग टीम आने के बाद ही पता चल सकेगा। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि कुठेड़ा शहर के बीचों बीच स्थापित यूको बैंक के…

Read More

शौचालय में छोड़ दिया नवजात

चंबा। जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई साहो क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का शौचालय में गर्भपात हो गया। इसके बाद यह लड़की शौचालय की शीट में ही अपने शिशु को छोड़ कर गायब हो गई। शौचालय की सफाई करने आई महिला ने जब शौचालय में मरे हुए शिशु को देखा तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तभी डाक्टर को बुधवार सुबह ही अस्पताल में लाई गई एक गर्भवति नाबालिग लड़की पर शक हुआ। हालांकि लड़की इसे अपना शिशु मानने से इनकार…

Read More

24 घंटे अंधेरे में डूबा भरमौर

भरमौर/गैहरा (चंबा)। उपमंडल भरमौर में करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे क्षेत्र की हजारों की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बीते मंगलवार से दोपहर के वक्त क्षेत्र में अचानक बिजली गुल हो गई और पूरे उपमंडल में अंधेरा पसर गया। बिजली बोर्ड से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राख के पास 33 केवी लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मणिमहेश यात्रा के बड़े न्हौण के लिए भरमौर पहुंचे श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों अधिक परेशान…

Read More

चंबा में सेना भर्ती चार अक्तूबर से

चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में 4 अक्तूबर से लेकर 10 अक्तूबर तक सेना की ओपन भर्ती होगी। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के निदेशक कर्नल नवजोत कंग ने बताया कि यह भर्ती कांगड़ा-चंबा के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। 4 अक्तूबर को जिला कांगड़ा के इंदौरा, नूरपुर, फतेहपुर, ज्वाली, ज्वालामुखी, जसवां कोटला और उपतहसील हरचक्कियां तहसीलों के सभी उम्मीदवारों के लिए सोल्जर सामान्य ड्यूटी की भर्ती होगी। इसी पद के लिए 5 अक्तूबर को कांगड़ा के धर्मशाला, कांगड़ा, देहरा, शाहपुर, बढ़ोह और रक्कर तहसीलों के उम्मीदवारों और 6…

Read More

बड़े न्हौण को उमड़ा जन सैलाब, आज डल झील में लगाएंगे डूबकी

भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा का आखिरी दौर वीरवार को दोपहर बारह बजे से शुरू हो जाएगा। यह शुक्रवार सुबह दस बजे तक चलेगा। शाही स्नान के लिए देश के कौने-कौने से आए दस हजार से अधिक श्रद्धालु वीरवार को डल झील में आस्था की डुबकी लगाएंगे। पंडित सूरज शर्मा ने बताया कि राधा अष्टमी का पर्व वीरवार (12 सिंतबर) को सुबह 11.38 से शुरू होगा, जो अगले दिन शुक्रवार सुबह 9.35 तक चलेगा। वीरवार दोपहर को चरपट नाथ और दशनामी अखाड़े की छड़ी डल झील में पहुंच जाएगी। शुक्रवार…

Read More

गंदगी फैलाने पर तीन सौ लोगों के चालान

काईस (कुल्लू)। जिले के नदी नालों को गंदा करने वालों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने कुल्लू, भुंतर और मनाली शहर में कार्रवाई कर गंदगी फैलाने पर तीन सौ लोगों के चालान काटे हैं। इसके अलावा आईपीएच विभाग ने भी सीवरेज कनेक्शन न लेने पर जिला के करीब 600 परिवारों को नोटिस जारी किए हैं। डीसी राकेश कंवर ने बताया कि नदी-नालों में कूड़ा-कचरा न फेंकने को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त दिशानिर्देश दे रखे हैं। समय-समय पर इसे लेकर निरीक्षण भी…

Read More