स्कूटर-बाइक में टक्कर, एक घायल

सरकाघाट (मंडी)। बाइक और स्कूटर के बीच जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे मतोली गांव के समीप हुआ। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को घुमारवीं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्कूटर चालक मौके से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सरकाघाट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों वाहन चालक तेज रफ्तार से ड्राइव कर रहे थे। मतोली गांव में दोनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रवि शर्मा पुत्र ईश्वर दास निवासी मतोली गंभीर रूप से घायल हो गया। रवि शर्मा बाइक पर कुठेड़ा की तरफ जा रहा था। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे स्कूटर सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटर चालक मौके से फरार हो गया। घायल बाइक सवार को लोगों ने घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने स्कूटर चालक के खिलाफ भादसं की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Related posts