
भरमौर/गैहरा (चंबा)। उपमंडल भरमौर में करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे क्षेत्र की हजारों की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बीते मंगलवार से दोपहर के वक्त क्षेत्र में अचानक बिजली गुल हो गई और पूरे उपमंडल में अंधेरा पसर गया। बिजली बोर्ड से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राख के पास 33 केवी लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मणिमहेश यात्रा के बड़े न्हौण के लिए भरमौर पहुंचे श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों अधिक परेशान हुए। श्रद्धालु बिजली न होने के कारण शाम के वक्त चौरासी मंदिर में दर्शन करने से भी वंचित रह गए। उपमंडल भरमौर में रावी व अन्य सहायक नदियों पर बहुत सारी विद्युत परियोजनाएं हैं। इनमें कई परियोजनाओं में बिजली उत्पादन चल रहा है और कुछ परियोजनाएं निमार्णाधीन हैं। इसके बावजूद हजारों की आबादी को बिना बिजली के रहना पड़ा। बुधवार दोपहर दो बजे उपमंडल में करीब 24 घंटे के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई और लोगों ने राहत की सांस ली। बीते डेढ़ साल से उपमंडल भरमौर में साफ मौसम में भी बिजली गुल हो जाना आम बात हो गई है। उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि राख के पास 33 केवी की लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बुधवार को दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
दूसरी ओर मंगलवार को भरमौर दौरे पर आए वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने भी विद्युत बोर्ड को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी यात्रा के दौरान भी बिजली बोर्ड ने उचित व्यवस्था नहीं कर रखी है
