अंब (ऊना)। लड़ौली क्षेत्र में कुछ लोगों ने फर्जीवाड़ा करके करीब 26 कनाल भूमि का सौदा कर डाला। यह भूमि करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। कुल 40 कनाल के प्लाट में करीब 26 कनाल हिस्सा शिकायत कर्ता का है। अन्य हिस्सेदारों ने पूरे प्लाट का ही सौदा करके करोड़ों रुपये डकार लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इस फर्जीवाड़े में लंबरदार भी फंस गया है। लंबरदार की मौजूदगी में ही भूमि की रजिस्ट्री हुई। उस पर…
Read MoreCategory: Himachal News
सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
कोटखाई (शिमला)। लगातार गिर रहे सेब के दाम और निजी कंपनियों के हाथों लुट रहे बागवानों के पक्ष में उतरकर भाजपा ने कोटखाई में जमकर हल्ला बोला। प्रदर्शन में जुब्बल, कोटखाई और नावर क्षेत्र के लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया। रैली भाजपा के उपाध्यक्ष नरेंद्र बरागटा की अध्यक्षता में निकाली गई। रैली बस अड्डे से कोटखाई बाजार तक निकाली गई, जिसके बाद अटल बिहारी वाजपायी विश्राम स्थल में बरागटा ने रैली में आए कार्यकर्ताओं…
Read Moreसड़क हादसे में एक की मौत; चार घायल
ठियोग (शिमला)। जुब्बल से सोलन सेब लेकर जा रही एक पिकअप ठियोग में हुल्ली के पास गहरी खाई में जा लुढ़की। इस सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए जबकि एक 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को ठियोग अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप संख्या एचपी 63-3017 जुब्बल से सोलन के लिए सेब लेकर जा रही थी। इसी दौरान बुधवार सुबह…
Read Moreकोटेश्वर महादेव के दर्शन को उमड़ा सैलाब
कुमारसैन (शिमला)। यहां चल रहे चार साला मेले के दूसरे दिन कुमारसैन क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता कोटेश्वर महादेव और बूढ़ा देवता बुधवार को दरबार मैदान में पहुंचे। इससे पहले अगला बाजार में रांगल के पास कोटेश्वर महादेव के बजीर देवता मरिछ का मिलन देख कर यहां उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। देव दर्शन के लिए दरबार मैदान में करीब बीस हजार श्रद्धालु उपस्थित थे। लोगों ने मेले में पहुंच कर देवता के दर्शन किए। चार साल बाद आयोजित होने वाले इस मेले में क्षेत्र के चार देवता भाग लेते…
Read More21 को होगा रेडक्रॉस मेला
21 को होगा रेडक्रॉस मेला सोलन। जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला 21 सितंबर को सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष मदन चौहान ने मेले के आयोजन को लेकर बैठक ली। इसमें रेडक्रॉस से जुड़े गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। उपायुक्त ने बताया कि सभी के सहयोग से मेले को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान विभिन्न विभागों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा करीब 30 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल तथा विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनियां…
Read More24 गत्ता उद्योग बंद होने के कगार पर
24 गत्ता उद्योग बंद होने के कगार पर बद्दी (सोलन)। प्रदेश के गत्ता उद्योग लगातार बढ़ रहे खर्चों के बोझ में दबता जा रहा है। इस वर्ष खर्चों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। बावजूद इसके गत्ते के रेट नहीं बढ़ पाए हैं। जिससे यह कार्य अब घाटे का सौदा साबित हो रहा है। ऐसे में संघ का मानना है कि अगर प्रदेश सरकार ने गत्ता उद्योग को उभारने के लिए कोई प्रयास नहीं किया तो आने वाले समय में गत्ता उद्योग चलाने काफी कठिन हो जाएगा। बीबीएन…
Read Moreगिरता रुपया लाएगा गत्ता कीमतों में उछाल
गिरता रुपया लाएगा गत्ता कीमतों में उछाल बद्दी (सोलन)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरते रुपये और डीजल की कीमतों में उछाल का असर हिमाचल में गत्ता उद्योग पर पड़ेगा। गत्ता उद्योग संघ की बीबीएन इकाई की बैठक में गत्ते के रेट 15 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। संचालकों का कहना है कि इन सब प्रभावों के चलते गत्ते में इस्तेमाल होने वाले पेपर और अन्य सामग्री की कीमत 4 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़ गई हैं। उद्योगपतियों का दावा है कि किसी भी उत्पाद में 2 से 4 फीसदी…
Read Moreटैक्स चोरी मामले में 50 हजार वसूले
टैक्स चोरी मामले में 50 हजार वसूले नालागढ़ (सोलन)। बिना टैक्स अदा किए क्षेत्र से गुजर रहे वाहनों पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने शिकंजा कस दिया है। कर चोरी के मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग नालागढ़ के नवनियुक्त ईटीओ एसडी शर्मा ने एक ट्रक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोंककर इसे मौके पर ही वसूल किया है। मंगलवार तड़के नालागढ़ रामशहर-गंभरपुल मार्ग पर जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की गई। उनके साथ आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक डीआर भारद्वाज भी साथ थे। इस दौरान ईटीओ ने एक…
Read Moreशराब का जखीरा बरामद, दो तस्कर दबोचे
विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने पांवटा (हिमाचल) से ऋषिकेश ले जाई जा रही हिमाचल ब्रांड की 200 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। शराब तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने ढाई हजार रुपये देने की घोषण की है। पुलिस को लंबे समय से शराब तस्करी की सूचना मिली रही थी। जिसे देखते हुए पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया हुआ था। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली…
Read Moreटाटा-407 ट्रक खाई में गिरने से एक की मौत
राजगढ़ (सिरमौर)। थाना क्षेत्र राजगढ़ के तहत सनौरा-नेरीपुल मार्ग में जघेड़ के समीप एक टाटा 407 ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। राजगढ़ के डीएसपी भूपेंद्र बरागटा ने बताया कि गांव मानवा खनीयूड तहसील राजगढ़ निवासी देवदत्त शर्मा (38) अपने ट्रक नंबर एचपी 16-3985 से सोमवार देर सांय सनौरा से अपने घर मानवा खनीयूड जा रहा था। छडील गांव के समीप वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक करीब दौ सौ फुट गहरी खाई में…
Read More