शिमला। हिमाचल में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के भवन को लेकर मनकोटिया और जोगटा गुटों में घमासान की संभावना है। जोगटा गुट ने मंगलवार को शिक्षा निदेशालय में बैठक कर फैसला लिया कि बुधवार को एनजीओ भवन में बैठक करेंगे। पूजा अर्चना से शुभारंभ करेंगे। वहीं, मनकोटिया गुट का दावा है कि सरकार के आदेशों के बाद ही एनजीओ भवन में बैठे हैं। जोगटा गुट ने पिछले महीने दस सितंबर तक भवन को खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। इस दौरान कमरा खाली न होने पर जोगटा गुट ने बैठक में…
Read MoreCategory: Himachal News
लेट फीस के नाम पर नहीं लुटेंगे छात्र
शिमला। निजी विश्वविद्यालय लेट फीस के नाम पर छात्रों से लूट नहीं कर सकेंगे। राज्य सरकार ने सभी निजी विश्वविद्यालयों को लेट फीस के मामले में नए निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें निजी विश्वविद्यालय लेट फीस के मामले में ज्यादा से ज्यादा कुल देय राशि का एक फीसदी ही चार्ज कर सकेगा। पंद्रह दिन तक फीस में देरी होने पर लेट फीस देय फीस का .5 फीसदी ही होगा। एक महीना या इससे ज्यादा समय होने पर भी एक फीसदी से ज्यादा की वसूली नहीं हो सकेगी। निजी विश्वविद्यालयों…
Read Moreअनुबंधकर्मी खाद्य सुरक्षा दायरे से बाहर
शिमला। हिमाचल में 20 हजार से ज्यादा अनुबंध कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा के दायरे में नहीं लाया जाएगा। ये नियमित कर्मचारियों की तरह ही फूड सेफ्टी ऑर्डिनेंस के दायरे से बाहर रहेंगे। पंजीकृत ठेकेदारों के परिजनों को भी खाद्य सुरक्षा विधेयक का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, ये एपीएल के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का लाभ पूर्ववत उठाते रहेंगे। राज्य सरकार ने खाद्य सुरक्षा विधेयक पर राजीव गांधी अन्न योजना की जो गाइडलाइंस तैयार की हैं, उनके तहत यह स्पष्ट किया गया है कि वे परिवार जिनका कोई भी सदस्य…
Read Moreप्रशासनिक ट्रिब्यूनल पर दोबारा विचार करें सरकार
शिमला। राज्य कर्मचारी परिसंघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को सरकार गेंद न बनाए। सत्ता में आने पर एक सरकार इसे बंद करती है और दूसरी बहाल। इसकी बहाली पर दोबारा विचार करने के लिए सरकार से मांग की है। इसकी प्रति केंद्रीय कानून मंत्री, एडवोकेट जनरल, वित्त मंत्री और राज्यों के मंत्रियों को सौंपी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इसकी बजाय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाए। इस कमेटी को सरकार सर्विस मैटर हल करने की शक्तियां दें। विनोद कुमार…
Read Moreपूर्व सैनिकों पर डाला आर्थिक बोझ : अजय
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि प्रदेश में पहले सीएसडी कैंटीन की वस्तुओं पर कोई भी टैक्स प्रदेश में चार्ज नहीं किया जाता था। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है, पूर्व सैनिकों पर टैक्स का बोझ डाल दिया है। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को कैंटीन का सामान पठानकोट, अंबाला और जालंधर से सप्लाई किया जाता था। उक्त जगहों से प्रदेश को सप्लाई किए जाने वाले सीएसडी सामान पर किसी भी तरह से टैक्स चार्ज नहीं किया जाता था। भाजपा सरकार…
Read Moreचोरी के प्रयास में फरार तीसरा आरोपी पकड़ा
मंडी। बीर तुंगल में चोरी के प्रयास में फरार तीसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह आरोपी भी अपने दो साथियों के साथ यहां चोरी करने की फिराक में था, मगर कामयाबी नहीं मिली। उसके दो साथी पहले ही पकड़े गए। मंगलवार को पकड़ा गया तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने भादसं की धारा 454, 380, 511, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार…
Read Moreमनकोटिया गुट ने मांगा 4-9-14 का लाभ
महादेव (मंडी)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मनकोटिया गुट की सुंदरनगर इकाई ने मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर का सुंदरनगर अस्पताल में रंगीन एक्स रे प्लांट लगाने पर आभार जताया है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मनकोटिया गुट की सुंदरनगर इकाई के प्रधान रत्न लाल ने महासंघ की बैठक में सुंदरनगर में चहुंमुखी विकास करवाने के लिए सीपीएस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि 2006 में जारी अधिसूचना के बावजूद कर्मचारियों को 4-9-14 के वित्तीय लाभ अभी तक नहीं दिए गए हैं। उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक सोहन लाल ठाकुर से…
Read Moreपहली से आठवीं तक कोई फीस नहीं
मंडी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। मासिक फीस नहीं ली जाएगी। इस बारे में शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों के मुखिया को बच्चों से फीस न लेने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला मंडी में 2417 प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इस उद्देश्य से शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 को…
Read Moreधर्मपुर कालेज में विद्यार्थियों पर दोहरी मार
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ कालेज में प्रवक्ताओं के कई पद खाली पड़े हैं, वहीं कालेज में सिलेबस की किताबें भी उपलब्ध नहीं हैं। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए दो माह बीत चुके हैं, लेकिन कुछ विषयों का अभी तक एक पीरियड नहीं लग पाया है। विद्यार्थियों को चिंता है कि नवंबर माह में होने वाली परीक्षा को कैसे पास करेंगे। धर्मपुर महाविद्यालय में इस बार विद्यार्थियों की संख्या करीब 250 है। धर्मपुर कालेज…
Read Moreबाहवा के उपप्रधान को कारावास
गोहर (मंडी)। उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गोहर मोहित बंसल ने चेक बाउंस मामले में गोहर विकास खंड की बाहवा पंचायत के उपप्रधान को तीन माह का कारावास और 75 हजार रुपये मुआवजा अदा करने के आदेश दिए हैं। ग्राम पंचायत बाहवा के उप प्रधान प्रकाश चंद निवासी कलाई ने शलोग गांव निवासी पूर्ण चंद को उधारी के मामले में उसे पैसे लौटाने के लिए हिमाचल ग्रामीण बैंक गोहर शाखा का 71450 रुपये का चेक दिया था। पूर्ण चंद ने जब बैंक में चेक लगाया तो प्रकाश चंद के खाते में पैसा…
Read More