सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की समय पर आपूर्ति न होने पर एसडीएम सरकाघाट रोहित राठौर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस संदर्भ में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक पंकज शर्मा और गैस एजेंसी के प्रभारी राजमल स्योही से जानकारी हासिल की है। इसके बाद विभाग और एजेंसी को रसोई गैस एवं अन्य खाद्य वस्तुओं की समय पर आपूर्ति करने के आदेश दिए हैं। निर्णय लिया कि आगामी 13 सितंबर को खंड विकास अधिकारी गोपालपुर के कार्यालय के पास बचत भवन में…
Read MoreCategory: Himachal News
महिला डाक्टर के डेपुटेशन पर भड़का व्यापार मंडल
पधर (मंडी)। पधर उपमंडल की लगभग 25 पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पधर में महिला चिकित्सक न होने के कारण महिला रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पधर व्यापार मंडल सहित क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि बार-बार मांग करने के बाद भी समस्या का कोई हल नहीं हो पा रहा है। हिमाचल किसान यूनियन द्रंग खंड इकाई एवं व्यापार मंडल पधर के अध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर, चमन लाल मेहता,…
Read Moreअब भूमिहीनों को घर बनाकर देगी सरकार
मंडी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मंडी शहर में सरकारी भूमि से हटाए गए अवैध कब्जों की वजह से बेघर हुए भूमिहीन परिवारों को अब सरकार घर बनाकर देने जा रही है। आठ बेघर परिवारों को घर बनाने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने इस बाबत भूमि का चयन भी कर लिया है। मंडी नगर परिषद की ओर से ऐसे आठ परिवारों को चयनित किया है। जिनके सर पर अब छत नहीं है। इनमें से 6 परिवार जहां आरक्षित…
Read Moreजोखिम उठाकर खेलते हैं बच्चे!
बिलासपुर। सदर खंड के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला सीहड़ा में बच्चे जोखिम उठाकर खेलने को विवश हैं। किसी भी समय कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्कूल में चार दीवारी नहीं होने से यहां खतरा बना हुआ है। जिस हिस्से में बच्चे खेलते हैं, वहां दीवार नहीं है। सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधा मुहैया करवाने के दावे किए जाते हैं। लेकिन, सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे उस समय खोखले साबित हो जाते हैं। जब प्राथमिक स्कूल सीहड़ा के…
Read Moreपांव फिसलने से खाई में गिरा बुजुर्ग, मौत
होली (चंबा)। होली क्षेत्र के टेप में एक बुजुर्ग 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निक्कू राम पुत्र महाजन निवासी गांव अंदला आयु 61 वर्ष सोमवार को शाम चार बजे के करीब डोंखर से अंदला गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह टेप नामक स्थान पर पहुंचा तो अचानक उसका पांव फिसल गया। इस कारण वह लगभग 80 मीटर खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते…
Read Moreवर्कशाप शिफ्ट कर शुरू हो बस अड्डे का निर्माण
चंबा। चंबावासियों का एक प्रतिनिधिमंडल शहर की समस्याओं को लेकर सहायक उपायुक्त दीप्ति कपूर से मिला। इस मौके पर उन्होंने उपायुक्त को समस्याओं से अवगत करवा। स्थानीय निवासी संजय सोनी, मोहम्मद आशिक, देवेंद्र शर्मा, धीरज मेहरा, बलविंद्र सिंह, विक्रम जसरोटिया, सुमित ठाकुर, अमित ठाकुर, दीपक, सुमेर सिंह और ईशान ने बताया कि उन्होंने मांग की है कि शीतला पुल के पास बनने वाले बस स्टैंड का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए, ताकि शहर में आए दिन पैदा हो रही यातायात की समस्या से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा…
Read Moreसच्ची श्रद्धा पर ही होते हैं कैलाश में मणि के दर्शन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा का आखिरी पड़ाव डल झील है। गौरीकुंड से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर डल झील पर पहुंचकर श्रद्धालु यहां की परिक्रमा करके स्नान करते हैं। फिर प्राचीन चतुर्मुखी शिवलिंग की पूजा करते हैं। समुद्र तल से करीब 13 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित डल झील के सामने पवित्र मणिमहेश कैलाश पर्वत दिखता है। इसके दर्शन कर शिव भक्त अपनी इस यात्रा को सफल मानते हैं। हालांकि यह पर्वत अक्सर बादलों में ही छिपा रहता है। अचानक ही यहां से बादल छंटने और इस पवित्र पर्वत…
Read Moreजयसिंहपुर में युवक का शव बरामद
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। इलाके के बंसीपतन में ब्यास नदी के किनारे पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक मंडी जिला के गोहर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह जयसिंहपुर के प्रधान कुलदीप शर्मा ने ब्यास नदी के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी बैजनाथ योगेश रोल्टा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का दौरा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव…
Read Moreपंचायत प्रतिनिधियों के पद भरने की कवायद
धर्मशाला। जिलेभर में खाली चल रहे पंचायत प्रतिनिधियों के पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। छह अक्तूबर को प्रस्तावित उप चुनाव में एक जिला परिषद सदस्य, चार पंचायत समिति सदस्य, चार पंचायतों में प्रधान, छह पंचायतों में उपप्रधान और पंचायतों के अलग-अलग वार्डों में 44 वार्ड पंचाे के पदों के लिए चुनाव होंगे। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए कांगड़ा के वार्ड 11 खोली में जिला परिषद सदस्य जबकि बीडीसी पद के लिए वार्ड नंबर 12 सुलह, वार्ड नं. 21 इंदौरा, वार्ड नं. 17…
Read Moreपुत्र ने किया पिता पर जानलेवा हमला
चामुंडा (कांगड़ा)। नशे में धुत बेटे ने अपने पिता पर जानलेवा हमलाकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इस हमले में मेहर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तंगरोटी निवासी रविंद्र कुमार ने शराब के नशे में धुत होकर अपने पिता पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान वह लहूलुहान हो गया। इससे पहले भी रविंद्र नशे में धुत होकर घर में मारपीट करता रहा है। जब यह घटना…
Read More