
होली (चंबा)। होली क्षेत्र के टेप में एक बुजुर्ग 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निक्कू राम पुत्र महाजन निवासी गांव अंदला आयु 61 वर्ष सोमवार को शाम चार बजे के करीब डोंखर से अंदला गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह टेप नामक स्थान पर पहुंचा तो अचानक उसका पांव फिसल गया। इस कारण वह लगभग 80 मीटर खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए होली सीएचसी भेज दिया है। सीएचसी में तैनात डाक्टरविनोद कुमार ने इसका पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि गंभीर चोटें आने के कारण बुजुर्ग की मौत हुई है। उधर, होली चौकी के हवलदार देवा नंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
