शमशी (कुल्लू)। मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर हिलोपा ने भाजपा के विरोध में बिगुल बजा दिया है। वीरवार को शमशी में आयोजित हिलोपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिलोपा अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कहा कि हिलोपा के कार्यकर्ता मंडी उपचुनाव में भाजपा का विरोध करेंगे। भ्रष्टाचार, भाईभतीजावाद और गरीबों की अनदेखी आदि मुद्दों को लेकर हिलोपा भाजपा का विरोध करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की हार सुनिश्चित करने का ऐलान किया। बताया कि हिलोपा पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र में बैठकें कर भाजपा का विरोध करेंगे। 31 मई को मंडी में हिलोपा…
Read MoreCategory: Mandi
घर का दरवाजा तोड़कर 10 हजार चुराए
मंडी। बल्ह घाटी के ढांगू में चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी तथा अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने बीती रात हरी सिंह पुत्र ठाकुर चंद निवासी ढांगू के घर पर वारदात को अंजाम दिया। चोर अंधेरे में घर का दरवाजा तोड़ कर 10,000 की नकदी तथा एक कंप्यूटर और…
Read Moreमहिला जनवादी समिति ने गोहर में रैली निकाली
गोहर (मंडी)। अखिल भारतीय महिला जनवादी समिति और किसान सभा की क्षेत्रीय कमेटियों ने बुधवार को मांगों को लेकर गोहर उपमंडल मुख्यालय में रैली निकाल कर एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसडीएम के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन भी भेजा गया। ज्ञापन में प्रमुख मांगें मनरेगा की दिहाड़ी डेढ़ सौ रुपये निश्चित कर 15 दिन में मजदूरी का भुगतान करना, आवारा पशुओं तथा जंगली जानवरों से किसानाें की फसलों की रक्षा करना, आंगनबाड़ी वर्कर्स और सहायिकाओं, जलवाहक, अनुबंध कर्मचारियों, तकनीकी सहायकों, पंचायत चौकीदारों, पीटीए,…
Read Moreरंगड़ों के काटने से तीन महिलाएं बेहोश
उरला (मंडी)। कुफरी पंचायत के पड़गवाली गांव में रंगड़ों के काटने से तीन महिलाएं बेहोश हो गईं। सामुदायिक अस्पताल पधर में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। घटना मंगलवार देर शाम को हुई। जानकारी के अनुसार कुफरी पंचायत के पड़गवाली गांव की तीन महिलाएं साभी देवी, नागण देवी और संती देवी समीप के गांव में शादी समारोह के लिए जा रही थीं। रास्ते में अचानक रंगड़ों ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान महिलाएं अपने आप को बचाने के लिए खड्ड के पानी में जा छुपीं,…
Read Moreचेक बाउंस मामले में छह माह का कारावास
मंडी। चेक बाउंस के मामले में अदालत ने एक आरोपी को छह माह के कारावास और पांच लाख 80 हजार रुपये हर्जाने की सजा सुनाई है। आरोपी को यह हर्जाना राशि चार माह के भीतर अदा करनी होगी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय मेहता के न्यायालय ने उप तहसील औट के टकोली निवासी ज्ञान चंद पुत्र भाग चंद की शिकायत पर निगोशिएबल इंस्टूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत चलाए अभियोग के साबित होने पर उप तहसील बालीचौकी निवासी किशोरी लाल पुत्र येल राम को उक्त सजा का फैसला सुनाया। अधिवक्ता…
Read Moreपरिचालक ने काट डाले स्कूली बच्चों के टिकट
गोहर (मंडी)। मंडी-जंजैहली रूट पर चलने वाली पथ परिवहन निगम के बस परिचालक ने मंगलवार सायं स्कूल से घर जा रहे बच्चों के टिकट काट दिए, जिससे स्कूली बच्चों में हड़कंप मच गया। अनेक बच्चों के पास पैसे नहीं थे, जिसके कारण उन्हें उधार मांगकर बस का किराया चुकता करना पड़ा। बच्चों का आरोप है कि उन्होंने बस परिचालक को समझाने की कोशिश की, मगर परिचालक उन पर आगबबूला हो गया। उधर, परिचालक का कहना है कि स्कूली बच्चों के आई कार्ड पर एचआरटीसी की कोई भी मोहर नहीं लगी…
Read Moreशराब पीकर आए दो शिक्षकों ने किया हंगामा
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर के रोहांडा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में दो शिक्षकों ने कथित शराब के नशे में खूब हंगामा किया। मामले में प्रधानाचार्य ने शिक्षकों की छुट्टी लगाकर तथा उनके माफी मांग कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की है। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रधानाचार्य को स्कूल में शिक्षकों के शराब पीकर हंगामा करने पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहांड़ा में तैनात दो शिक्षकों ने स्कूल परिसर में ही शराब पीकर हंगामा किया।…
Read Moreशॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की नवाही पंचायत मुख्यालय में स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दुकान तथा अंदर रखी लाखो की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना बुधवार देर रात करीब 11 बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार पुत्र स्व. रमेश कुमार की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान के अंदर रखा माता के प्रसाद का सारा सामान,…
Read Moreपंडोह डैम के पास छात्र ने निगला जहर, मौत
पंडोह (मंडी)। पंडोह डैम के पास एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैली गई। पुलिस ने जिला अस्पताल मंडी में शव का पोस्टमार्टम करवा कर इसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को मौके पर नुवान की दो छोटी बोतलें भी मिलीं। मृतक की पहचान जिला कुल्लू के बारीतूनी गांव निवासी अभिनव शर्मा (18) पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पंडोह डैम कंट्रोल रूम के पास राहगीरों ने युवक को मृत…
Read Moreनिगम के कंडक्टर ने की महिला से बदसलूकी
उरला (मंडी)। बीते दिनों जोगिंद्रनगर के नेरी गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक के साथ निगम के चालक और परिचालक द्वारा किए गए दुर्व्यवहार मामले के बाद मंगलवार को पधर क्षेत्र में एक अन्य महिला के साथ निगम के कंडक्टर ने दुर्व्यवहार करते हुए महिला को बस से उतार दिया। निगम के पठानकोट डिपो की मनाली-पठानकोट बस नंबर एचपी 38बी-5246 में पाली से पधर आने के लिए एक महिला रीता देवी पत्नी तीर्थराज बस में सवार हुई। उसने कंडक्टर को पधर की टिकट लेने के लिए सौ रुपये का नोट दिया। ऐसे…
Read More