बल्ह कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की हादसे में मौत

रिवालसर (मंडी)। ग्राम पंचायत बाल्ट के बाग गांव निवासी और कांग्रेस नेता सेवानिवृत्त सूबेदार रूप लाल की ट्रैक्टर हादसे में घायल होने के बाद चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। 14 मई को ट्रैक्टर हादसे में रूप लाल (54) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल होने के बाद उनका चंडीगढ़ स्थित सैनिक हास्पिटल में उपचार चल रहा था। बीते रोज उनकी मौत हो गई। वह बल्ह कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी थे। उनके निधन से बल्ह घाटी में शोक की लहर है। रूप लाल ने हादसा…

Read More

बाढू इंजीनियरिंग कालेज के दो कर्मचारी गिरफ्तार

गोहर (मंडी)। बाढू इंजीनियरिंग कालेज स्टाफ के दो कर्मचारियों को गोहर पुलिस ने धारा 420 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। कालेज प्रबंधन के खिलाफ तहसीलदार गोहर अनिल भारद्वाज ने गोहर पुलिस थाने में कालेज छात्रों की करीब साढ़े पांच लाख से अधिक फीस गायब करने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तफ्तीश शुरू की थी। इसी कड़ी में पुलिस ने कालेज के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किए गए कर्मियों में पंकज…

Read More

ब्यास में कोलकाता पुलिस का जवान बहा

मंडी। जिला मुख्यालय के नजदीक विंद्रावणी में हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी के नीचे ब्यास नदी में नहा रहे कोलकाता पुलिस का एक जवान बह गया। कोलकाता पुलिस में तैनात एसएआई फ्रांसिस पीयूष मिंज (40) अपने दोस्तों के साथ भ्रमण पर आए थे। शुक्रवार को मिंज अपनेसहयोगी सुरजीत गुप्ता, पीके राय तथा गौतम मंडल के साथ ब्यास नदी में नहाने गए थे। मिंज के तीनाें दोस्त ब्यास नदी के किनारे नहाने लगे जबकि मिंज ब्यास की जलधारा के बीच में चला गया। देखते ही देखते वह जलधारा में बह गया। फ्रांसिस…

Read More

वाम दलों का मंडी में किया प्रदर्शन

मंडी। हिमाचल किसान सभा, सीटू, जनवादी महिला समिति, जनवादी नौजवान सभा और एसएफआई की ओर से मांगों को लेकर शुक्रवार को मंडी शहर में विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर रैली का आयोजन भी किया गया। उपायुक्त मंडी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा गया। रैली का नेतृत्व किसान सभा अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, उपाध्यक्ष परसराम, सचिव कुशाल भारद्वाज, सह सचिव गुरुदास वर्मा, कोषाध्यक्ष हेमराज वालिया, सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष रविकांत, सह सचिव नरेश कुमार, जनवादी महिला समिति के सचिव जैंवती शर्मा, हरदीप…

Read More

तुंगल में भाजपा प्रत्याशी ने किया प्रचार

कोटली (मंडी)। कांग्रेस का गढ़ रहा सदर चुनाव क्षेत्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के गृह क्षेत्र तुंगल में लोकसभा उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर ने चुनावी हुंकार भरी। जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री और विधायक सदर चुनाव क्षेत्र के आदर्श होने का झूठा प्रचार करते आ रहे हैं। विकास की दृष्टि से यह क्षेत्र दूसरे क्षेत्रों के मुकाबले काफी पिछड़ा है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि तुंगल के जिस भी गांव में वह प्रचार के लिए गए वहां लोग…

Read More

छेड़खानी पर ज्योतिषाचार्य को सजा और जुर्माना

जोगिंद्रनगर (मंडी)। महिला से छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने के आरोप साबित होने पर न्यायिक दंडाधिकारी यजुवेंद्र सिंह ने हेमवंती नंदन को भादंसं की धारा 364, 506 के तहत एक साल छह माह का साधारण कारावास और 500-500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार उसने चौंतड़ा में अपना ज्योतिष का कार्यालय खोल रखा है। वर्ष 2008 में पीड़ित महिला अपनी बड़ी दो बहनों के साथ ज्योतिष कार्यालय गई थी। वहां ज्योतिष ने पीड़ित महिला को पूजा में बैठने के लिए कहा और उसे अकेले आने को…

Read More

जोगिंद्रनगर में किसान सभा का प्रदर्शन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। छात्रों, नौजवानों एवं आम जनता के मुद्दों को लेकर किसान सभा ने जोगिंद्रनगर में वीरवार को धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान और मजदूर नेता कुशाल भारद्वाज ने की। इसमें सैकड़ों किसानों के अलावा मजदूरों, नौजवानों, छात्रों तथा महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने पूरे बाजार में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला तथा एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कुशाल भारद्वाज ने कहा कि जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के 100 के लगभग…

Read More

भरमौर से किन्नौर तक के कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के नामांकन में 17 विधानसभा हलकों से पार्टी नेता व कार्यकर्ता भारी जोश के साथ मंडी पहुंचे। उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली बड़ी चुनावी रैली में चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्र पांगी भरमौर से लेकर रामपुर, किन्नौर तक काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के नामांकन परचा भरने के बाद रैली में शक्ति प्रदर्शन का एहसास करवाया। एक दिन पहले कांग्रेस हाईकमान की ओर से उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के नाम पर मोहर…

Read More

बोतला फूटी हाय रे नातिया… पर मचाया थिरके

गोहर (मंडी)। कुथाह मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र ठाकुर के नाम रही। नरेंद्र ठाकुर की नान स्टाप नाटियों पर बुधवार रात भर जंजैहली घाटी के लोग जमकर थिरके। संध्या का आगाज स्थानीय कलाकार रोहित कुमार ने फिल्मी और पहाड़ी गानों से किया। नाइट के स्टार कलाकार नरेंद्र ठाकुर ने मंच पर चढ़ते ही बोतला फूटी हाय रे नातिया नाटी से अंतिम संध्या का धमाकेदार आगाज किया। उन्होंने मंडी और कुल्वी नाटियों से पंडाल में बैठक युवाओं और दर्शकों को खूब झुमाया। नरेंद्र का बुरा लागा तेरा…

Read More

बंजार से होगा कांग्रेस के प्रचार का आगाज

बंजार (कुल्लू)। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के चुनाव प्रचार के अभियान का आगाज देवभूमि कुल्लू के उपमंडल बंजार से होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद यहां प्रचार करने आ रहे हैं। विस चुनाव में कांग्रेस को बंजार विस से नौ हजार से अधिक मतों की लीड मिली थी। लिहाजा इस क्षेत्र पर कांग्रेस का खास फोकस है। वहीं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी अभियान को लेकर बैठकें भी शुरू कर दी हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के चुनाव प्रचार अभियान…

Read More