सरकाघाट के रखोह में फंदा लगाकर महिला ने दी जान

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के रखोह गांव में महिला ने रसोईघर में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में रह रही थी। महिला का पति बीमार रहता है, जो दो दिन पूर्व ही अस्पताल से छुट्टी के बाद घर आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सरकाघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पानो देवी (38) पत्नी संतोष कुमार ने रसोईघर में फंदा लगा दिया। मृतका का मायका पट्टा गांव में है। पति संतोष कुमार…

Read More

डेढ़ लाख के जेव और नकदी पर किया हाथ साफ

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की चांबी पंचायत के मंझरोट गांव में चोरों ने शनिवार रात दो घरों में सेंध लगाकर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवर व नकदी चुरा ली। जिस समय यह वारदात हुई, घर पर कोई नहीं था। सुबह जब घर वाले वापस लौटे तो उन्होंने ताले टूटे हुए पाए। अंदर जाने पर उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस पर उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच आरंभ कर दी है।…

Read More

उपचुनाव में खूब गूंज रहा परिवारवाद मुद्दा

कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर इन दिनों कुल्लू राजनीति का अखाड़ा बन चुका है। कुल्लू जिला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर ने डेरा डाल रखा है। दोनों नेता अपनी-अपनी सभाओं में एक दूसरे दल पर जमकर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा पर भ्रष्टाचार और फोन टेपिंग आदि मामलों को लेकर जमकर प्रहार कर रही है। इसके अलावा भाजपा, कांग्रेस पर महंगाई, भष्ट्राचार, बदला-बदली की भावना से काम करने के अलावा योजनाओं का नाम बदलने को लेकर निशाना साध रही है। इसके अलावा मंडी लोकसभा…

Read More

जयराम ठाकुर की नामांकन रैली में उमड़ा जन सैलाब, सीट पर काबिज होने का किया दावा

मंडी। मंडी उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर के नामांकन रैली में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने में भाजपा पीछे नहीं रही। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के नामांकन रैली की तर्ज पर भाजपा ने भी अपना शक्ति प्रदर्शन करके इस सीट पर काबिज होना का दावा किया है। संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा हलकों से आए कार्यकर्ताओं में उपचुनाव जीतने के लिए भारी उत्साह दिखाई दिया। नामांकन रैली में ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ युवा कार्यकर्ता मंडी पहुंचे। वहीं पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी चुनाव हुंकार भरकर कार्यकर्ताओं…

Read More

वाम दलों का मंडी में किया प्रदर्शन

मंडी। हिमाचल किसान सभा, सीटू, जनवादी महिला समिति, जनवादी नौजवान सभा और एसएफआई की ओर से मांगों को लेकर शुक्रवार को मंडी शहर में विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर रैली का आयोजन भी किया गया। उपायुक्त मंडी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा गया। रैली का नेतृत्व किसान सभा अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, उपाध्यक्ष परसराम, सचिव कुशाल भारद्वाज, सह सचिव गुरुदास वर्मा, कोषाध्यक्ष हेमराज वालिया, सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष रविकांत, सह सचिव नरेश कुमार, जनवादी महिला समिति के सचिव जैंवती शर्मा, हरदीप…

Read More

कसारला के आधा दर्जन गांवों में पानी नहीं

नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी की ग्राम पंचायत कसारला के आधा दर्जन गांवाें में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। इन गाँवो में विभागीय सप्लाई नहीं मिल रही है, जबकि आधा दर्जन प्राकृतिक पेयजल स्रोत सूख गए हैं। इससे इन गाँवो में पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। पंचायत के गरैंचा, कसारला, बदूआ, धड़वाहन, नेर तथा छात्र आदि गांवों के लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। विभागीय सप्लाई न मिलने पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान…

Read More

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

मंडी। शनिवार को दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाइक के कुचलने पर छठी कक्षा के एक बच्चे की टांग फ्रैक्चर हो गई। घायल छात्र का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। पहले मामले में बंजार से मंडी आते समय मंडी शहर के टारना निवासी अंकुश कुमार पुत्र जोगिंद्र पाल की मौत हो गई। अंकुश अपने एक भाई के साथ बाइक से मंडी लौट रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीच रास्ते में भुराह भ्याली मंदिर के पास अंकुश अपने भाई…

Read More

वार्डों से जमा राशि वार्डों में होगी खर्च

शिमला। नगर निगम वार्ड से सालाना एकत्र होने वाली राशि का दस फीसदी उसी वार्ड में खर्च किया जाएगा। उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। सिलीगुड़ी नगर निगम की तर्ज पर बनाए गए इस प्रस्ताव को जल्द ही निगम सदन में मंजूरी के लिए लाया जाएगा। सदन ने अगर प्रस्ताव पारित किया तो इसे सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राजधानी के लोगों से पानी का बिल, कूड़ा एकत्र करने का बिल और प्रापर्टी बिल वसूला जाता है। प्रति वार्ड सालाना करीब दो करोड़ की राशि…

Read More

धूमल सरकार ने हिमाचल के हित बेचे : कौल

बरोट (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंडी संसदीय उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के समर्थन में शुक्रवार से चौहारघाटी का दौरा शुरू किया। उन्होंने कई पंचायतों में जनसभा कर जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कौल सिंह ठाकुर ने बरोट, लपास, वरधान पंचायतों के मियोट, खलैल, छोटी झरवाड़, बड़ी झरवाड़, बरेाट, कोध, लपास, वरधान, लचकड़ी, बोचिंग, भूजी आदि गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। द्रंग चुनाव क्षेत्र के मियोट बूथ में चुनावी सभा में…

Read More

सरकाघाट की तीन पंचायतो में ‘ब्लैकआउट’

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की तीन पंचायतों में पिछले 20 घंटों से विद्युत आपूर्ति न होने से ब्लैकआउट की स्थिति बन गई है। विद्युत आपूर्ति न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित पंचायतो में रोपड़ी, परसदा हवाणी तथा झंझैल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में चल रहे 132 केवी टावरों पर तारें डालने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए बोर्ड ने 30 मई को एक दिन के लिए प्रात: 9 से सांय 5 बजे तक पॉवर कट लगाने की विज्ञप्ति जारी…

Read More