12 अफसर बने चुनाव समन्वयक अधिकारी

चंबा। मंडी संसदीय उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक उपायुक्त एवं जिला चुनाव अधिकारी संदीप कदम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 12 जिला अधिकारियों को चुनाव अवधि के लिए समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो चुनावी प्रक्रिया को सुचारु रूप से कार्यान्वित करने के लिए उत्तरदायी होंगे। मेन पावर मैनेजमेंट और आदर्श आचार संहिता की पालन व्यवस्था का संचालन उपायुक्त संदीप कदम करेंगे। इसके अलावा ईवीएम के रखरखाव से लेकर मशीन के अंतिम चरण की प्रक्रिया की व्यवस्था के लिए जिला पंचायत अधिकारी रमेश चंद, चुनाव अवधि में…

Read More

सदर भाजपा खलियार वार्ड से शुरू करेगी प्रचार

मंडी। सदर मंडल भाजपा शहरी इकाई की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालक राम और पूर्व विधायक कन्हैया लाल ने की। बैठक में शहर के 13 वार्डों में चुनाव प्रचार शुरू करने पर मंथन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि 4 से 6 जून तक सायं पांच बजे से शहर के सभी वार्डों में प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा। अवकाश वाले दिन यह प्रचार अभियान सुबह और सायं के समय शुरू होगा। मंगलवार को वार्ड नंबर एक खलियार से चुनाव प्रचार की…

Read More

भाजपा के बागियों ने बनाई उपचुनाव की रणनीति

सुंदरनगर (मंडी)। मंडी संसदीय उप चुनाव के लिए मतदान की तारीख निकट आते ही भाजपा के बागी नेता सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को सुंदरनगर में भाजपा से निष्कासन की मार झेल रहे नेताओं व अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस पाने वाले नेताओं ने बैठक कर अपनी एकजुटता दिखाने का प्रयास किया है। इन नेताओं ने लोकसभा चुनाव में उनकी क्या भूमिका हो, इस बारे में विस्तार से चरचा की। हालांकि ने नेताओं ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक में पूर्व मंत्री रूप…

Read More

ग्रामीण बैंक के बाहर कार के शीशे तोड़ चुराए 50 हजार

सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के भोजपुर वार्ड में हाइवे पर स्थित हिमाचल ग्रामीण बैंक के बाहर खड़ी एक कार के चोरों ने दिनदहाड़े शीशे तोड़ कर अंदर रखे पचास हजार रुपये चुरा लिए। चोरों ने साथ लगती एक अन्य कार के शीशे तोड़कर अंदर रखा लैपटॉप व नकदी चुराने की विफल कोशिश की। गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों को शांत करने में पुलिस को भारी कसरत भी करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार उपमंडल के कपाही क्षेत्र निवासी भूपेंद्र रावत…

Read More

ग्रामीणों ने किया बीडीओ कार्यालय का घेराव

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र की डरवाड़ पंचायत के लोगों ने किसान सभा के बैनर तले बीडीओ कार्यालय धर्मपुर का घेराव किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर समय पर मजदूरों की मजदूरी की अदायगी नहीं हुई तो कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन किया जाएगा। डरवाड़ पंचायत के ग्रामीण किसान सभा जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय धर्मपुर पहुंचे। उनके साथ जिला परिषद सदस्य सज्योपिपलू वार्ड वंदना गुलेरिया, पंचायत समिति अध्यक्ष कुमकुम, पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार, पंचायत समिति सदस्य सज्योपिपलू वार्ड रजनीश कुमार व प्रधान…

Read More

शानन से 450 मीटर केबल रातों रात गायब

जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र में टेलीफोन केबल चोर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। चोर रातों रात केबल उड़ा कर निगम को खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीएसएनएल के जोगिंद्रनगर दूरभाष केंद्र के अधीन शानन के पास चोरों ने रातों रात लगभग 450 मीटर केबल उड़ा ली। घटना बीते रोज की बताई जा रही है। केबल चोरी होने से लगभग 35 टेलीफोन ठप पड़ गए हैं। निगम के अधिकारियों ने चोरी की वारदात की एफआईआर पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में दर्ज करवा दी है। निगम के जेटीओ राजेश ठाकुर ने बताया कि…

Read More

व्यापारी पर तेजधार हथियार से हमला

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के कनैड़ में शनिवार देर शाम दो युवकों ने एक दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया है। इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ घायल दुकानदार युवक को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को घर दबोचा है। दिन दिहाड़े हुई इस वारदात से कनैड़ में व्यापारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे…

Read More

जंजैहली के लस्सी में युवती से दुराचार

गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के लस्सी गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ एक युवक द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चौकी इंचार्ज जंजैहली जीत सिंह सिंह दुराचार के मामले की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लस्सी गांव के एक युवक ने अपने ही गांव की एक युवती को बहला…

Read More

जेठ ने छोटे भाई की पत्नी के साथ की अश्लील हरकतें

नेरचौक (मंडी)। नेरचौक में महिला ने अपने एक जेठ पर उसके साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं। महिला घटना के समय जेठ के घर टीवी देखने गई थी। जेठानी घर पर न होने पर जेठ ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। जब महिला ने इसकी सूचना अपने पति को दी तो पूछने पर उसकी भी पिटाई कर डाली। महिला तथा उसकेपति ने बल्ह पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उषा कुमारी (21) पत्नी लक्की जेठ के घर टीवी देखने…

Read More

बीएसएल जलाशय से महिला का शव बरामद

सुंदरनगर (मंडी)। शनिवार शाम को यहां के बीएसएल जलाशय से एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले की जांच भी आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को जलाशय के किनारे टहल रहे कुछ लोगों ने एक शव को पानी में बहते हुए देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीएसएल परियोजना के कर्मचारियों की मदद से शव को जलाशय…

Read More