टिहरा (मंडी)। अवाहदेवी-संधोल वाया गद्दीधार सड़क पर शरारती तत्व बेखौफ हैं। यहां शरारती तत्वों ने बीते रोज सड़क किनारे खड़े चार टिप्परों के सामने वाले शीशे तोड़ डाले। यहां डबल लेन का कार्य चला हुआ है। सभी टिप्पर डबल लेन के कार्य में लगाए गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शरारती तत्वों की इस हरकत से कार्य करवा रही कंपनी को करीब 40,000 का नुकसान हुआ है। शरारती तत्वों ने रात के अंधेरे में एक के बाद एक चार टिप्परों के सामने…
Read MoreCategory: Mandi
रंगड़ों ने महिला पर किया हमला
चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडयाड़ा के बरनाउ गांव में शुक्रवार को रंगड़ों का विशाल झुंड एक महिला पर टूट पड़ा। रंगड़ों के इस हमले में महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। हालांकि महिला की स्थिति गंभीर नहीं है, जिस पर उसे अस्पताल से उपचार के बाद घर भेज दिया गया है जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह बरनाउ निवासी रजनी देवी खेतों में काम कर रही थी। अचानक रंगड़ों का एक झुंड उस पर टूट पड़ा। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास काम…
Read Moreसंगठन को मजबूत करने का पाठ पढ़ाया
मंडी। मंडी संसदीय उपचुनाव को लेकर वीरवार को गांधी भवन में जिला कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की जीत के लिए चुनावी टिप्स दिए। साथ ही वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा आम चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने का पाठ पढ़ाया। बैठक में प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश व यूपीए सरकार की…
Read Moreआईआईटी-मेडिकल कालेज पर हो रही सियासत
मंडी। मंडी संसदीय सीट में 23 जून को होने वाले उपचुनाव में जनहित से जुड़े मुद्दों से ज्यादा प्रमुख सियासी दल मंडी में आईआईटी व नेरचौक में ईएसआई मेडिकल कालेज काम शुरू करने का श्रेय लेकर जनता का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों दलों के नेता हर चुनावी मंच पर आईआईटी व मेडिकल कालेज को अपनी उपलब्धियों में गिना रहे हैं। उपचुनाव की जंग में जनहित से जुड़े मुद्दे राजनीतिक दलों की आपसी छींटाकशी के बीच दबे नजर आ रहे हैं। कांग्रेस जहां सरकार की चार माह…
Read Moreजिले के स्कूलों का खजाना खाली
मंडी। जिला मंडी के 1721 प्राइमरी स्कूलों में खजाना खाली है। बिजली के बिल जमा करवाने के लिए सरकारी स्कूलों के पास धन नहीं है। ऐसे में शिक्षकों को बिलों का भुगतान करने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से मामला शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया गया, लेकिन अभी तक बजट उपलब्ध नहीं हुआ है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों को जारी फंड सरकार ने 31 मार्च 2013 तक वापस ले लिया था। इस कारण स्कूलों…
Read Moreमीलों दूर से ला रहे पीने का पानी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट की चार पंचायतों बरछवाड़, नबाही, हरीबैहना और सधोट में गर्मियों के चलते पेयजल संकट गहराने लगा है। इसके चलते लोगों को मीलों दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है, जबकि कपड़े धोने और पशुओं को पानी पिलाने के लिए भी भारी परेशानी हो रही है। बरछवाड़ पंचायत के सरोही, बरछवाड़ व सूरजपर बाड़ में तो हालत यह है कि पानी सप्ताह में एक बार ही आ रहा है। प्राकृतिक जल स्रोत नजदीक न होने से लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं…
Read Moreपांच पंचायतों में एक प्रभारी होगा नियुक्त
गोहर (मंडी)। लोनिवि के बासा विश्राम गृह में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह वर्मा की अध्यक्षता हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए और हर पांच पंचायतों में एक प्रभारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठन के प्रभारी वर्ग को अपनी-अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करने की भी सिफारिश की। उन्होंने कहा कि पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों तथा वर्तमान सहकारी सभा समितियों के पदाधिकारियों को इसमें शामिल किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार…
Read Moreएक ही रात में छह घरों के ताले तोड़े
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के छंछेड़ गांव में बीती रात चोरों ने छह घरों में सेंध लगाकर हजारों की नकदी व गहने उड़ा लिए। एक ही रात में कई घरों में ताले तोड़ने की वारदात से क्षेत्र में लोग काफी भयभीत हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात को छंछेड़ गांव में चोरों ने छह घरों के ताले तोड़ कर नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। दो घरों से चोर सामान चुराने में नाकाम रहे। रात बारह बजे से ढाई के बीच महिलाओं के जागने पर…
Read Moreक्षेत्र व जातिवाद को बढ़ावा दे रही भाजपाः वीरभद्र
रिवालसर (मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा धरती पुत्र का नारा देकर क्षेत्रवाद व जातिवाद की राजनीति कर रही है। मंगलवार को वीरभद्र सिंह ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नेरचौक, लेदा व रिवालसर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। रिवालसर में उन्होंने कहा कि भाजपा उपचुनाव में क्षेत्रवाद का नारा दे रही है। उन्होंने कहा कि धरती पुत्र सराज में पैदा नहीं होते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कोई पाकिस्तान नहीं है। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार ने प्रदेश पर भारी भरकम कर्ज थोपा था। कांग्रेस का उद्देश्य…
Read Moreकार की टक्कर से स्कूली बच्चे की मौत
नगवाईं (मंडी)। नगवाईं के झीड़ी के पास मंगलवार को इनोवा कार की टक्कर से स्कूली बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झीड़ी निवासी जय सिंह का बेटा पांच वर्षीय साहिल उर्फ निखिल स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रही इनोवा कार पीबी 01ए-2230 ने साहिल को टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बच्चे…
Read More