कोठी गैहरी और सिहल में गहराया पेयजल संकट

रिवालसर (मंडी)। रिवालसर क्षेत्र के कोठी गैहरी और सिहल गांवों में लोगों को पिछले दो सप्ताह से भारी पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इन गांवों के लिए विभाग द्वारा गंभर खड्ड पर बनी उठाऊ पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन इस योजना से वर्तमान समय में लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। क्षेत्र के कई प्राकृतिक पेयजल स्रोत सूखने की कगार पर हैं। इस कारण यहां पेयजल संकट ने विकराल रूप…

Read More

बिजली की हाई वोल्टेज से जले लाखों के उपकरण

उरला (मंडी) पधर उपमंडल के नारला और सनेड़ गांव में अचानक बिजली की हाई वोल्टेज आने से लगभग दो दर्जन उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण जल गए। घटना सोमवार शाम के समय हुई। ऐसे में एकाएक बढ़ी बिजली की वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं का लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। इससे लोगों में विद्युत बोर्ड के खिलाफ खासा आक्रोश है। गुस्साए उपभोक्ताओं का कहना है कि इस तरह की घटना पहले भी कई बार घटित हो चुकी है, लेकिन बिजली बोर्ड इस समस्या के समाधान के लिए कोई भी…

Read More

पंखे से फंदा लगा महिला ने की खुदकशी

सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के पुराना बाजार क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक विवाहिता ने पंखे से फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। जिस समय यह घटना हुई, परिवार के अन्य लोग घर के कार्यों में व्यस्त थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना बाजार के हंडेटी निवासी नीना देवी पत्नी ओम प्रकाश से मंगलवार सुबह करीह साढ़े सात बजे अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार के सदस्य उसे बुलाने के…

Read More

मुस्कान क्लब टकोली ने जीते पंद्रह मेडल

भुंतर (कुल्लू)। मंडी जिला में आयोजित जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में मुस्कान वुशू खेल क्लब टकोली ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में मुस्कान वुशू खेल क्लब टकोली के 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टकोली वुशू खिलाड़ियों ने जिला में दूसरा स्थान प्राप्त कर 15 मेडल जीते हैं। क्लब के कोच लुदर चंद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जूनियर छात्रा वर्ग के 32 किलो भार वर्ग में संतोष ने गोल्ड, मुस्कान ने सिल्वर तथा सुमन और वंदना ने कांस्य पदक जीता है। 40 किलोग्राम भार वर्ग…

Read More

गौसदनों में वर्मी कम्पोस्ट को बढ़ावा दें

मंडी। जिला उपायुक्त देवेश कुमार ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों का आह्वान किया वे अपने आसपास के क्षेत्रों में घूम रहे आवारा कुत्तों की शीघ्र नसबंदी करवाएं। सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जहां भी आवारा कुत्ते नजर आते हैं, उनकी नसबंदी के लिए पशुपालन विभाग से संपर्क किया जा सकता है और इसके लिए विभाग द्वारा नसबंदी शिविर लगाए जाएंगे। उन्होेंने बताया कि जिले के बालीचौकी क्षेेत्र में 24 आवारा कुत्तों की नसबंदी…

Read More

सड़क हादसे में युवक की मौत

उरला (मंडी)। मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे में गुम्मा से डेढ़ किलोमीटर आगे छाणग के पास एक टूरिस्ट वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार प्रात: चार बजे के करीब हुआ। जब एक टैंपो ट्रैवलर पीबी01एम-8570 में सवार होकर गुरदासपुर पंजाब के पर्यटक पठानकोट से मंडी की ओर से आ रहे थे। छाणग के पास चालक…

Read More

सरकाघाट में आधा दर्जन संगठनों का विरोध प्रदर्शन

सरकाघाट (मंडी)। सीटू के बैनर तले सोमवार को सरकाघाट में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में आधा दर्जन संगठन सड़कों पर उतर आए। इन संगठनाें ने अपनी मांगों को लेकर एक रैली निकाली तथा इस बीच जमकर नारेबाजी की। इसकेबाद एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया। यह विरोध प्रदर्शन उपमंडल की कई समस्याओं पर आधारित था। इसमें बंदराें एवं जंगली जानवराें की समस्या की गूंज मुख्य रूप से सुनाई दी। प्रदर्शन में किसान सभा, महिला समिति, एसएफआई, नौजवान सभा तथा अन्य स्वयंसेवी संस्थाआें ने भाग लिया।…

Read More

भीषण गर्मी में सूखने लगे जल स्रोत, योजनाएं प्रभावित

टिहरा (मंडी)। भीषण गर्मी ने प्राकृतिक जल स्रोतों पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। इससे पेयजल किल्लत की समस्या गंभीर होती जा रही है। टिहरा क्षेत्र की तनिहार पंचायत में नौण-साहन उठाऊ पेयजल योजना पर नौण स्कीम का जलस्तर लगातार घट रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार योजना का करीब 80 फीसदी जल सूख चुका है। ऐसे में तनिहार पंचायत के निहार, धलौण, हियूण, नलयाणा तथा लांबरी आदि गांवों के बाशिंदों को तीसरे दिन पानी की सप्लाई मिल रही है। पानी की कमी की समस्या मात्र इसी…

Read More

पेयजल समस्या को लेकर एसडीएम से मिले ग्रामीण

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की सधोट पंचायत के आधा दर्जन गांवों धनराशि, बाहक, मोरतन, जोल, कटेड़ा, सधोट और आचार्य बस्ती के एक दर्जन ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर एसडीएम सरकाघाट रोहित राठौर और आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पेयजल संकट की समस्या को जल्द हल करने की गुहार लगाई। प्रतिनिधिमंडल में पंचायत उपप्रधान कुलदीप ठाकुर, वार्ड पंच भाग सिंह, पूर्व उप प्रधान धर्म सिंह, रणजीत सिंह, प्रकाश चंद, भाग सिंह, चेतराम, कुलदीप सिंह एवं राम चंद आदि शामिल थे। उक्त ग्रामीणों का कहना है कि…

Read More

प्रचंड गरमी से 60 फीसदी प्राकृतिक स्रोत सूखे

धर्मपुर/चैलचौक (मंडी)। इस साल प्रचंड गरमी से पहाड़ों में भी हाहाकार मचा हुआ है। चिलचिलाती धूप में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं जिले के कई स्थानों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस क्रास होने से प्राकृतिक जलस्रोत सूखने के कारण पीने के पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मचने लगी है। आईपीएच विभाग के मुताबिक प्रचंड गरमी के कारण खड्डों का जलस्तर 50 से 60 प्रतिशत कम हो गया है, जिस कारण पेयजल स्कीमें भी प्रभावित हुई हैं। जिला मंडी में प्रचंड गरमी से लोग बेहाल हैं।…

Read More