
भुंतर (कुल्लू)। मंडी जिला में आयोजित जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में मुस्कान वुशू खेल क्लब टकोली ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में मुस्कान वुशू खेल क्लब टकोली के 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टकोली वुशू खिलाड़ियों ने जिला में दूसरा स्थान प्राप्त कर 15 मेडल जीते हैं। क्लब के कोच लुदर चंद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जूनियर छात्रा वर्ग के 32 किलो भार वर्ग में संतोष ने गोल्ड, मुस्कान ने सिल्वर तथा सुमन और वंदना ने कांस्य पदक जीता है। 40 किलोग्राम भार वर्ग में शिवानी ने गोल्ड और निशा ने कांस्य हासिल किया।
जूनियर के छात्र वर्ग के 32 किलोग्राम भार में अनमोल ने सिलवर, मोहित ने कांस्य, 44 किलोग्राम भार वर्ग में अंजू ने गोल्ड मेडल जीता है। 46 किलोग्राम में नमन ने गोल्ड और विजय ने कांस्य पदक जीता है। सीनियर में महिलाओं के 46 किलोग्राम भार में ऐलावती ने सिल्वर मेडल और लड़कों में 60 किलोग्राम में अजय ने सिल्वर, पिंटू ने कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के महासचिव पीएन आजाद ने कहा कि अच्छे अभ्यास और उनमें छुपी प्रतिभा को सामने लाने के लिए एनआईएस कोच चेत राम को मुस्कान वुशू क्लब टकोली में भेजा जाएगा।
