रोहतांग दर्रा छोटे वाहनों को फिर बहाल

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। समुद्र तल से 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा एक बार फिर छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। दर्रा बहाल करने में सीमा सड़क संगठन के जवानों को कड़ाके की ठंड के बीच खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। दर्रे के बहाल होने से रोहतांग के आरपार लाहौल-कुल्लू में फंसे लोग टैक्सियों के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। सोमवार को दर्रा से नौ टैक्सी आरपार हुई। हालांकि रोहतांग टाप का तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे चल रहा है। सड़कें जाम होने के…

Read More

तो कट जाएगा बिजली-पानी का कनेक्शन

काईस (कुल्लू)। ब्यास नदी में बढ़ते प्रदूषण पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय सख्त हो गया है। हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद प्रशासन और नगर परिषद हरकत में आ गए हैं। ब्यास की जलधारा शहर के कूड़े कचरे, मलबे और सीवरेज की गंदगी से मैली हो रही है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन और नप कुल्लू को सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। नगर परिषद कुल्लू ने शहरवासियों, मनाली और भुंतर के लोगों को हिदायत दी है कि अगर चिन्हित स्थानों पर कूड़ा-कचरा नहीं फेंका गया तो उचित…

Read More

सैकड़ों लोगों को एक सप्ताह से पानी नहीं

कुल्लू। सैंज की दुर्गम पंचायत शैंशर के तीन स्कूलों में पानी की आपूर्ति ठप होने से मिड डे मील का भोजन बनाना मुश्किल हो गया है। पानी की सप्लाई बंद होने से शैंशर पंचायत के प्राइमरी स्कूल शैंशर, मिडिल स्कूल तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल शैंशर के सैकड़ों बच्चों के हलक सूख गए हैं। इन तीनों पाठशालाओं में पांच सौ से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं। समस्या यहीं खत्म नहीं होती है, स्कूलों के साथ शैंशर पंचायत के चनाहिड़ी, सनोगी, छतरादला तथा खंजरी गांव के 80 परिवारों को भी इसका खामियाजा भुगतना…

Read More

तेजधार हथियार से हमले में चार पर्यटक घायल

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर चार पर्यटकों को घायल कर दिया। पुलिस ने हमले में घायल हुए लोगों के बयान पर एक टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में घायल पर्यटकों ने कहा है कि शनिवार रात किसी बात को लेकर टैक्सी चालक से…

Read More

मौत से जंग लड़कर रोहतांग से निकल आया शिक्षक

केलांग। शून्य से बीस डिग्री नीचे लुढ़क चुके तापमान के बीच एक शिक्षक रात गुजारकर सुरक्षित मंजिल तक पहुंच गया। शिक्षक के इस हौसले की हर कोई तारीफ कर रहा है। रोहतांग दर्रे पर बर्फीले तूफान में फंसा शिक्षक रातभर यहां भटकता रहा। महाराष्ट्र के रहने वाले संजय केंद्रीय विद्यालय केलांग में बतौर पर्यावरण विषय के टीचर हैं। जनजातीय क्षेत्रों के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू न होने के कारण वह पैदल ही रोहतांग दर्रे से होकर मनाली के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान तीन लोग और उनके साथ थे।…

Read More

युवक की मौत पर ग्रामीण भड़के

कुल्लू। मारपीट के बाद पीजीआई में दम तोड़ने वाले शख्स की पत्नी ने आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर अब मानव अधिकार और अनुसूचित जाति आयोग से न्याय की गुहार लगाई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री समेत डीआईजी हिमाचल पुलिस के दरबार में भी दस्तक दी है। मृतक पवन कुमार की पत्नी ममता ने एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की अपील की है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए वीरवार को सिम गांव के दर्जनों लोगों ने डीसी दफ्तर कुल्लू के बाहर जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री समेत…

Read More

तीन हजार पदों को भरे सरकार : गुलशन

कुल्लू। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ गैर शिक्षक कर्मचारी नेता एलआर गुलशन के नेतृत्व में शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) जगदीश शर्मा से मुलाकात की। गुलशन ने बताया कि जिला कुल्लू सहित पूरे प्रदेश में उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभाग में लिपिकों तथा अन्य गैर शिक्षक कर्मचारियों के करीब तीन हजार पद रिक्त पड़े हैं। इसके चलते शिक्षा विभाग में कामकाज चलाना मुश्किल हो गया है। कई पाठशालाएं ऐसी हैं जहां अधीक्षक, वरिष्ठ सहायक और लिपिक के पद कागजों में तो सृति हैं लेकिन स्कूल में एक…

Read More

सवा लाख लोगों को अभी राहत नहीं

कुल्लू। ताजा बर्फबारी से जलोड़ी दर्रे की बहाली की राह मुश्किल हो गई है। दर्रे पर करीब तीन फुट तक बर्फ जमी पड़ी है। लिहाजा दर्रे के खुलने का इंतजार लंबा हो सकता है। वीरवार देर रात हुई बर्फबारी ने लोनिवि आनी तथा बंजार को करारा झटका दिया है। विभाग ने दर्रे के दोनों ओर से करीब आठ किलोमीटर सड़क से बर्फ हटा दी थी लेकिन ताजा हिमपात से बाह्य सराज की 58 पंचायतों के साथ लोनिवि आनी और बंजार की मुश्किलें और बढ़ गई। ऐसे में अब अगर मौसम…

Read More

बर्फबारी से पटरी पर लौटा पर्यटन कारोबार

मनाली। बर्फबारी से पर्यटन नगरी मनाली का कारोबार भी गति पकड़ने लगा है। दिवाली और दशहरा पर मंदी की मार झेल चुके व्यवसायियों को इससे थोड़ी राहत मिली है। ताजा आधा फुट बर्फबारी से मनाली की वादियां गुलजार हो चुकी हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ समेत देश के अन्य हिस्सों से पर्यटकों का मनाली पहुंचना भी शुरू हो चुका है। इसके अलावा क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए भी एडवांस बुकिंग शुरू है। मंगलवार और वीरवार रात को हुई बर्फबारी के बाद हजारों पर्यटकों ने मनाली का रुख किया।…

Read More

लंका बेकर में मकान राख, 15 लाख का नुक्सान

कुल्लू : जिला मुख्यालय में स्थित लंका बेकर में आग लगने से 2 मंजिला मकान राख के ढेर में तबदील हो गया। इस मकान में मालती देवी व विजय कुमार के परिवार रहते थे। आग की घटना करीब साढ़े 4 बजे घटित हुई जब 2 मंजिला मकान में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व अग्निशमन कर्मियों का दल मौके पर पहुंच गया व आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही…

Read More