कोकसर (लाहौल-स्पीति)। भारी बर्फबारी के बावजूद बीआरओ ने रोहतांग दर्रा को एक बार फिर से खोल दिया। बुधवार को 70 तथा 94 आरसीसी के जवानों ने लाहौल क्षेत्र के तमाम मार्गों को यातायात के बहाल किया। इसके चलते घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। सुबह के समय घाटी का मौसम सुहावना रहा लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल मंडराना शुरू हो गए। पारा शून्य होने के बावजूद भी सीमा सड़क संगठन के जवान तथा मजदूर अपने कार्य को अंजाम देते रहे। रोहतांग दर्रा केवल छोटे वाहनों के लिए…
Read MoreCategory: Kullu
उड़ान प्रभारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार
केलांग। ताजा बर्फबारी के बाद जनजातीय क्षेत्रों के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की कवायद आरंभ हो गई है। लाहौल स्पीति प्रशासन ने इसके लिए उड़ान प्रभारियों की सूची भी जारी कर दी है। इस बार स्तीगंरी हेलीपेड और भुंतर एयरपोर्ट में एक नहीं बल्कि चार-चार उड़ान प्रभारी बारी-बारी सेवाएं देंगे। एसडीएम एवं कार्यकारी उपायुक्त लाहौल स्पीति निशांत ठाकुर की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक लोक संपर्क विभाग के सहायक रेडियो अभियंता प्रकाश चंद सुमनपा एक से 15 जनवरी 2013 और 16 मार्च से 31 मार्च की…
Read Moreमनाली से नौवीं का छात्र लापता
मनाली। आंखों में आंसू लिए मां अपने बेटे को ढूंढने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। मनाली के गोंपा रोड में रहने वाली कमला देवी एक सप्ताह से अपने बेटे की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कमला देवी पत्नी सुब लाल ने बताया कि वह और उसका पति मजदूरी करके रोजी रोटी कमाते हैं। उनके दो बेटे विक्रम तमांग (16) और सुभाष तामंग (9) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मनाली में पढ़ते हैं। कमला…
Read Moreमशीन के जरिये जमा होगा अब पैसा
कुल्लू। उपभोक्ता अब पैसा भी मशीन के जरिये जमा करवा सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने यह सुविधा उपभोक्ताओं के लिए शुरू कर दी है। फिलहाल पीएनबी ने यह सुविधा अखाड़ा बाजार में शुरू की है। यहां कैश डिपॉजिट क्योस्क मशीन बुधवार को स्थापित कर दी गई। इसका शुभारंभ एडीएम केके सरोच ने किया। पीएनबी के मुख्य प्रबंधक डीसी मेहंदीरता ने बताया क्योस्क के लगने से अब कुल्लू शहर के लोगों को पैसे जमा करवाने के लिए काउंटर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह मशीन एक बार…
Read Moreहिमपात के बीच रास्ते में उतार दिए यात्री
केलांग। एचआरटीसी केलांग डिपो की लापरवाही से चालीस यात्री करीब एक घंटे तक हिमपात के बीच फंसे रहे। घटना मंगलवार की है। हालांकि बाद में सभी यात्रियों को सकुशल गंतव्य तक पहुंचा दिया गया लेकिन हिमपात के बीच में इन यात्रियों में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। हिमपात में फंसे इन यात्रियों में अधिकतर बच्चों के अलावा बीमार बुजुर्ग और महिलाएं शामिल थीं। मौसम खराब होने पर यह अपने घरों की तरफ रुख कर थे। केलांग डिपो की यह बस उदयपुर जा रही थी। बर्फबारी और…
Read Moreकारोबारी को आठ लाख की चपत
कुल्लू। भुंतर में एक दुकान में नौकरों ने मालिक को लाखों का चूना लगा दिया। नौकरों ने मालिक को बताए बगैर आठ लाख की मोटरें और पंप बेचकर रकम खुद हड़प ली। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रवि इलेक्ट्रानिक्स भुंतर के मालिक रविंद्र कुमार ने बताया है कि उनकी दुकान में एक अकाउंटेंट और एक सेल्समैन के अलावा पांच हेल्पर काम कर रहे हैं। रविंद्र ने बताया कि 21 नवंबर को हेल्पर सचिन अरोड़ा ने जानकारी…
Read Moreबर्फबारी से औट-लुहरी सहित तीन मार्ग ठप
कुल्लू। बर्फबारी से जिला कुल्लू का औट-लुहरी राज्य मार्ग-11 सहित तीन सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। इस ओर गई निगम और निजी बसें आधे रास्ते से ही लौट आई। मंगलवार को भारी हिमपात के बीच करीब दो सौ सवारियों ने दर्रे को पैदल आरपार लांघा है। बसें और छोटे वाहन न मिलने की सूरत में कई लोगों को 25 किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा। 10281 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा में एक फुट तक बर्फ गिरी है। बंजार-गाड़ागुशैणी, बंजार-छतरी तथा आनी-रोहाचला मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद हो…
Read Moreमदद से जल्द खड़ी होंगी घर की दीवारें
मनाली। वशिष्ठ गांव में आगजनी से प्रभावित लोगों का जन जीवन आपसी सहयोग के चलते पटरी पर लौटने लगा है। मनाली के करीब 35 गांव के ग्रामीण प्रभावितों के लिए चंदा एकत्रित कर रहे हैं। इससे आग में सब कुछ खो चुके 8 परिवारों के घर तैयार किए जाएंगे। खराब मौसम ने प्रभावितों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं लेकिन सभी के सहयोग से घर निमार्ण का कार्य शुरू कर दिया गया है। वशिष्ठ पंचायत के पूर्व उप प्रधान चमन लाल और टैक्सी यूनियन के पूर्व प्रधान गुप्त राम मारुति ने…
Read Moreसड़क को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण
कुल्लू। शारनी-पीणी सड़क का काम शुरू न होने से खफा पीणी, तलपीणी, और दनोगी पंचायतों के लोगों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क का काम शुरू न होने के कारण तीन पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने मंगलवार को सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर शाट में करीब आधा घंटे तक चक्का जाम कर डाला। जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीणी, तलपीणी पंचायत के लिए शारनी-पीणी सड़क करीब 18 किलोमीटर बननी है। इस सड़क का तीन पंचायतों के…
Read Moreरोहतांग के उस पार नहीं जाएंगे वाहन
उदयपुर/कोकसर। ताजा हिमपात से कुल्लू-लाहौल की पर्वत श्रृंखलाएं बर्फ से लदकद हो गई हैं। रोहतांग दर्रा में मंगलवार को दो फुट ताजा बर्फबारी से इस ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। बर्फ के फाहों का दौर जारी रहने से दोपहर बाद लाहौल-स्पीति के भीतरी मार्गों में भी निगम के बसों के पहिये थम गए थे। कुल्लू घाटी के साथ जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है। कोकसर में नौ इंच, सिस्सू में छह इंच, योचे में 4 इंच, खंजर में आधा…
Read More