आनी से कुल्लू का सफर हुआ दोगुना

आनी (कुल्लू)। आउटर सिराज के लोगों के लिए बर्फबारी आफत बनकर आई है। जलोड़ी जोत में सड़क बंद होने से यह क्षेत्र जिला मुख्यालय कुल्लू से अलग-थलग हो गया है। जलोड़ी में एक फीट से अधिक बर्फ गिरने से सड़क के फिलहाल जल्द खुलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हर साल सर्दी में आउटर सिराज के लोगों को इस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, बावजूद इसके सरकार ने इनको राहत दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया। जलोड़ी जोत में सुरंग बनाने की घोषणा भी…

Read More

एफडीआई को लेकर स्वदेशी मंच उग्र

कुल्लू। स्वदेशी जागरण मंच किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख एवं भाजपा जिला महामंत्री भीम सेन शर्मा ने एफडीआई पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि विदेशी किराना स्टोर पर केंद्र सरकार का रुख अफसोसजनक है। इसके दूरगामी परिणाम घातक होंगे। उन्होंने कहा कि एफडीआई के लागू होने से इसका खामियाजा किसानों को झेलना पड़ेगा तथा उन्हें अपनी आजीविका कमाने के लिए सीधे विदेशियों के आगे गिड़गिड़ाना पड़ेगा। कहा कि इस्ट इंडिया कंपनी भी व्यापार करने के बहाने भारत में आई थी और धीरे-धीरे पूरे देश को…

Read More

कुल्लू अस्पताल में मिलेगी आईसीयू सुविधा

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अब शीघ्र ही रोगियों को आईसीयू की सुविधा भी मिल जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने आईसीयू का खाका तैयार कर लोक निर्माण विभाग को भेज दिया है। लोनिवि की ओर से डीपीआर तैयार होने के बाद कुल्लू अस्पताल में आईसीयू का काम शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार कुल्लू अस्पताल में बनाए जाने वाले आईसीयू में रोगियों को अत्याधुनिक सुविधा मिलेंगी। चार बिस्तरों वाला यह आईसीयू एयर कंडिशनर होगा। साथ ही इसमें अत्याधुनिक उपकरण लगाए भी लगेंगे। आईसीयू में आईजीएमसी शिमला की तर्ज पर बनाया…

Read More

करोड़ों के नुकसान का जायजा लेगी टीम

कुल्लू। बरसात में हुए करोड़ों रुपये के नुकसान का जायजा लेने के लिए जल्द ही केंद्रीय राहत सर्वेक्षण टीम कुल्लू में दस्तक देगी। वर्ष 2012 में बरसात के दौरान बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने से किसानों तथा सरकारी महकमों को भारी नुकसान हुआ था। नुकसान का जायजा लेने के लिए यह टीम 11 दिसंबर को कुल्लू पहुंच रही है। 12 दिसंबर को केंद्रीय राहत सर्वेक्षण टीम जिला का दौरा करेगी। इस दौरान टीम बादल फटने के कारण हुई बड़ी घटनाओं का घटना स्थल पर जाकर सर्वेक्षण करेगी। अन्य घटनाओं…

Read More

प्रधान पद को 5 महिलाओं की दावेदारी

पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू की विकास खंड नग्गर की पिछलीहार पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला के लिए आरक्षित इस सीट पर पंचायत की पांच महिलाओं ने दावा ठोंका है। नामांकन के पहले दो दिन किसी भी महिला ने अपना नामांकन नहीं भरा था। लेकिन नामांकन के अंतिम दिन 7 दिसंबर को क्षेत्र की पांच महिलाओं ने प्रधान पद के लिए दावेदारी जताई है। नग्गर खंड में तैनात बीडीओ जीसी बैंस तथा पंचायत इंस्पेक्टर नोेेेते राम ने बताया कि पिछलीहार पंचायत के…

Read More

कुल्लू में मेधावी एनसीसी कैडेट पुरस्कृत

कुल्लू। एयर विंग एनसीसी कुल्लू की ओर से कुल्लू कालेज में एनसीसी सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अव्वल एनसीसी कैडेटों को पुरस्कारों से नवाजा गया। कार्यक्रम में कुल्लू कालेज की प्रधानाचार्य धनेश्वरी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में प्रधानाचार्य धनेश्वरी शर्मा ने कैडेटों को सम्मानित किया। विंग कमांडर एलके बिटली ने बताया कि 3 से 8 दिसंबर तक एनसीसी सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान एनसीसी के कैडेट ने ब्लाइंड स्कूल, बाल आश्रम का दौरा किया।…

Read More

लाहौल घाटी में ठंड से एटीएम मशीन जाम

मनाली। लाहौल घाटी में स्टेट बैंक के एकमात्र एटीएम के ठंड से जाम होने से लाहौलियों और कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। घाटी में हर रोज गिर रहे तापमान के कारण जिंदगी थमने लगी है। ठंड के चलते अब मशीनें भी जवाब देने लगी है। बैंक के उपभोक्ता चमन, कुंदन, अशोक तथा छेरिंग दोरजे ने बताया कि एकमात्र एटीएम खराब होने से ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भारतीय स्टेट बैंक केलंग के शाखा प्रबंधक राजेंद्र कुमार का कहना है कि एटीएम मशीन में ठंड से जकड़न…

Read More

जमीन की रजिस्ट्री और इंतकाल एकसाथ

कुल्लू। जमीन की रजिस्ट्री और उसका इंतकाल अब एकसाथ होगा। इसके लिए सरकार ने चार्ज काफी कम कर दिए हैं। यह जानकारी एडीएम केके सरोच ने जिला कुल्लू के बैंकों की जिला सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि किसी भी जमीन की रजिस्ट्री के साथ ही उसका इंतकाल भी साथ होगा। इसके लिए मार्टगेज चार्ज अब सरकार ने बहुत ही कम कर दिए हैं। रजिस्ट्री के साथ अब स्टांप ड्यूटी न्यूनतम सौ रुपये और अधिकतम दो हजार रुपये होगी। इस मौके पर बैंकों से आग्रह…

Read More

राज्य स्पर्धा में कुल्लू को 14 मेडल

कुल्लू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से हमीरपुर में आयोजित विशेष बच्चों की राज्य स्तरीय स्पर्धा में कुल्लू जिला की टीम ने 14 मेडल जीते हैं। कुल्लू के दल ने सात स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इन उपलब्धियों के लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने सभी खिलाड़ियों तथा टीम इंचार्ज हरिपाल शर्मा को बधाई दी है। हिमाचल स्पोर्ट्स एसोसिएशन फार विजुअली इंपायर्ड के जिला महासचिव बीआर कौशल ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में…

Read More

दलदल को खत्म करने में जुटा बीआरओ

मनाली। केलांग को मनाली से जोड़ने के बाद बीआरओ के जवान रिपेयर कार्य में जुट गए हैं। बीआरओ ने दर्रे में चल रहे कार्य को पूरा करने के लिए शीघ्र रोहतांग बहाली को अंजाम दिया है। दर्रा बहाल होने से लाहौल की ओर जाने वाले राहगीरों को राहत मिली है। बीआरओ के मुताबिक दिसबंर के अंतिम सप्ताह तक दर्रे में सड़क का रिपेयर करेंगे। बीआरओ का दावा है कि आगामी समर सीजन में सैलानियों को रोहतांग मार्ग चकाचक मिलेगा। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल योगेश नायर का कहना है…

Read More