कई घरों को खुशियां दे चुकी है 108

कुल्लू। सरकार की 108 एंबुलेंस सेवा कई घरों में खुशियां भर चुकी है। मरीजों को मुफ्त अस्पताल तक पहुंचाने और सुरक्षित प्रसव में 108 की भूमिका अहम रही। 108 आपातकालीन सेवा के दो साल पूरे होने पर कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है। 108 के प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि 25 दिसंबर 2012 को इस सेवा को दो साल पूरे हो गए हैं। बताया कि दो साल के भीतर 108 एंबुलेंस ने जीवीके ईएमआरआई के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में सफलता की ऊंचाइयां छूई हैं। उन्होंने कहा कि 108…

Read More

लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से यातायात ठप

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। मौसम के अचानक बदले तेवरों के बाद लाहौल स्पीति घाटी में वीरवार को फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। घाटी के भीतरी 78 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही हिमपात के चलते बंद हो गई है। तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार शाम से घाटी के अनेक भागों में गहरे बादल आसमान पर छाने शुरू हो गए थे। वीरवार सुबह हलका हिमपात शुरू हो गया। बचाव चौकी कोकसर के प्रभारी लूदर सिंह ने बताया कि लाहौल के तमाम भागों में सुबह से ही…

Read More

दिल्ली में दिखेगा कुल्लू में बना एयर क्राफ्ट

कुल्लू। राजपथ दिल्ली में होने वाली प्रदर्शनी में एनसीसी एयर विंग कुल्लू के बनाए गए एयर क्राफ्ट माडल को भी शामिल किया जाएगा। इस माडल को एनसीसी एयर विंग कुल्लू ने वीरवार को चंडीगढ़ में एडीजी एनसीसी लेफ्टिनेंट जरनल पीएस मंडल को सौंपा। एनसीसी एयर विंग कुल्लू की ओर से बनाया ग्लोबल मास्टर सी-17 का मॉडल दिल्ली के राजपथ में 26 जनवरी को होने वाली आरडी परेड में शामिल किया जाएगा। एनसीसी एयर विंग कुल्लू के विंग कमांडर एलके बिटली ने बताया कि आरडी परेड में एनसीसी एयर विंग द्वारा…

Read More

स्कूलों के युक्तिकरण पर एसएफआई भड़की

कुल्लू। शैक्षणिक विषयों के आधार पर स्कूलों में अपनाई जाने वाली युक्तिकरण योजना का एसएफआई ने कड़ा विरोध किया है। वीरवार को कुल्लू कालेज की एसएफआई इकाई ने डीसी दफ्तर के बाहर युक्तिकरण के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया। स्कूलों में शिक्षा के युक्तिकरण के खिलाफ दिए धरने के दौरान एसएफआई ने डीसी डा. अमनदीप गर्ग के माध्यम से शिक्षा सचिव को ज्ञापन भी भेजा। उपायुक्त कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष हेम राज ने प्रदेश सरकार पर निजीकरण को बढ़ावा देने का…

Read More

जलोड़ी दर्रा बहाल, हजारों लोगों को राहत

कुल्लू। जिला मुख्यालय से कटी बाह्य सराज की 58 पंचायतें फिर से जुड़ गई हैं। औट-लुहरी राज्य मार्ग-11 को लोनिवि आनी और बंजार ने यातायात के लिए खोल दिया है। मंगलवार दोपहर को बंजार की तरफ से लोनिवि की मशीनरी और मजदूरों ने सड़क से बर्फ हटाकर मार्ग को खोल दिया। मार्ग के खुलते ही दर्रा पर छोटे वाहन सरपट दौड़ने शुरू हो गए हैं। 10281 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा से लेकर बड़ानाला तक फिसलन का खतरा रहने से अगले दो दिन बाद बस सेवा शुरू कर जाएगी। हालांकि लोनिवि…

Read More

कर्ण के समर्थन में उतरी बंजार कांग्रेस

बंजार (कुल्लू)। कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होते ही अब बंजार के लोगों को कर्ण सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने की उम्मीद है। पहले चरण में कर्ण के मंत्री न बनने से हालांकि लोगों में रोष है लेकिन आस ही कि दूसरे दौर में उन्हें जगह जरूरी मिलेगी। बंजार ब्लाक कांग्रेस ने मंत्रिमंडल के विस्तार में कर्ण सिंह को मंत्री बनाने की वकालत की है। बंजार कांग्रेस अध्यक्ष जय बिहारी लाल, सुरेंद्र शर्मा, टीसी महंत, धनी राम चौहान, मान सिंह, भगत राम, विनोद गुप्ता, पूर्ण चंद, निर्मल ठाकुर, कौशल, जसबंत ठाकुर,…

Read More

नाबालिग से बलात्कार मामा के खिलाफ केस

मनाली। जिला के पतलीकूहल में मामा-भांजी के रिश्ताें को तार-तार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी मामा के खिलाफ पुलिस ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित छात्रा के पेट में तीन माह का गर्भ भी ठहर गया है। बुधवार को अपनी बहन के साथ मनाली थाना पहुंची छात्रा ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी कुल्लू संदीप धवल ने बताया कि पतलीकूहल के साथ लगते गांव…

Read More

लाखों की ठगी में तीन लोग गिरफ्तार

कुल्लू। लाटरी के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में पुलिस ने उड़ीसा से तीन लोगों को धर दबोचा है। इस गिरफ्तारी से ठगी के कई मामलों के सुलझने की संभावना जताई जा रही है। चार शातिरों को कुल्लू पुलिस उड़ीसा के कटक से गिरफ्तार करके ले आई है। बंजार के एक युवक तेजा सिंह की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगाें के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया था। एएसआई टेकचंद की अगुवाई में गठित एक पुलिस की टीम को उड़ीसा रवाना किया गया। पुलिस टीम ने उड़ीसा…

Read More

पवन हत्याकांड पर उठा विवाद गरमाया

कुल्लू। जिंदौड़ पंचायत के सिम गांव में मारपीट के बाद हुई युवक की मौत पर उठा विवाद गरमाता जा रहा है। कुल्लू ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष तारा चंद कौशिक ने कहा कि बिना किसी जांच के पंचायत प्रतिनिधियों को गिरफ्तार करना उचित नहीं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि जनता के रक्षक हैं लेकिन उन्हें राजनीतिक रंग देकर जबरदस्ती भक्षक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से जनता आहत है। कौशिक ने कहा कि अगर मामले की सही जांच नहीं की गई तो प्रधान संघ…

Read More

सूरजताल शिफ्ट होगा जिस्पा बांध स्थल!

केलांग। राष्ट्रीय महत्व की घोषित जिस्पा बांध परियोजना को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बांध को लेकर करीब चार सालों से जारी जिस्पा बांध संघर्ष समिति के विरोध का असर दिल्ली में कर गया। विरोध के कारण अब परियोजना प्रबंधन बांध स्थल को जिस्पा गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर लेह की तरफ सूरजताल के पास शिफ्ट करने की योजना बना रहा है। इस सूरत में बिजली उत्पादन में पानी की सप्लाई को बांध से पावर हाउस तक पहुंचाने के लिए टनल का निर्माण नहीं…

Read More