कर्ण के समर्थन में उतरी बंजार कांग्रेस

बंजार (कुल्लू)। कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होते ही अब बंजार के लोगों को कर्ण सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने की उम्मीद है। पहले चरण में कर्ण के मंत्री न बनने से हालांकि लोगों में रोष है लेकिन आस ही कि दूसरे दौर में उन्हें जगह जरूरी मिलेगी।
बंजार ब्लाक कांग्रेस ने मंत्रिमंडल के विस्तार में कर्ण सिंह को मंत्री बनाने की वकालत की है। बंजार कांग्रेस अध्यक्ष जय बिहारी लाल, सुरेंद्र शर्मा, टीसी महंत, धनी राम चौहान, मान सिंह, भगत राम, विनोद गुप्ता, पूर्ण चंद, निर्मल ठाकुर, कौशल, जसबंत ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, राम लाल कुल्लवी, फतेह सिंह, महेंद्र चौहान, ध्यान सिंह, सेवादल महासचिव घनश्याम गौतम और सुभाष नेगी ने राजा वीरभद्र सिंह को छठी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। साथ ही उन्होंने बंजार के विधायक कर्ण सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाने की भी जोरदार मांग की। लोगों का कहना है कि कुल्लू जिला से विधायक कर्ण सिंह मंत्री पद के सशक्त दावेदार हैं। कहा कि कर्ण सिंह ने वनमंत्री को 9296 मतों से पराजित किया है। लोगों का कहना है कि मंत्रिमंडल में कुल्लू को स्थान नहीं मिला है। इसलिए बंजार के विधायक कर्ण सिंह को मंत्रिमंडल में जगह देकर कुल्लू को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।

Related posts