कांगड़ा। पंचायत समिति के चेयरमैन कुलभाष चंद ने कहा कि डूंगा बाजार कांगड़ा में पंचायत समिति की खाली पड़ी भूमि पर सामुदायिक भवन, कार पार्किंग और गेस्ट हाउस का निर्माण करवाया जाएगा। कांगड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि लोकसभा सांसद डा. राजन सुशांत ने इस परियोजना के निर्माण के लिए प्रथम चरण में सांसद निधि से 25 लाख रुपये मंजूर किए हैं। बाकी के धन का प्रावधान पंचायत समिति सदस्यों ने 13वें वित्त आयोग की तरफ से मिलने वाली विकास राशि से एक-एक लाख रुपये खर्च करने…
Read MoreCategory: Kangra
नूरपुर में निगम का टिंबर बिक्री डिपो खुलेगा
नूरपुर (कांगड़ा)। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने एक साल के कार्यकाल में 75 फीसदी चुनावी वायदों को पूरा कर दिया है। इसी बौखलाहट के चलते भाजपा ने कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने के लिए झूठी राजनीतिक चार्जशीट का ढोंग रचा है। नूरपुर स्थित लोनिवि के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वन विकास निगम के माध्यम से निगम की शमशी (कुल्लू) स्थित यूनिट में लकड़ी का फर्नीचर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर…
Read Moreअब नहीं सताएगा छौंछ में बाढ़ का खौफ
नूरपुर (कांगड़ा)। छौंछ खड्ड के किनारे बसे गांवों के किसानों को अब बरसात के दिनों में उपजाऊ भूमि के बाढ़ में बहने का खतरा नहीं सताएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 29 दिसंबर को इंदौरा विस क्षेत्र के डाहकुलाड़ा में 179.59 करोड़ लागत की छौंछ खड्ड तटीकरण योजना का शिलान्यास करेंगे। इस महात्वाकांक्षी योजना के तहत छौंछ खड्ड के करीब 34 किलोमीटर क्षेत्र में तटीकरण का कार्य किया जाएगा। इससे नूरपुर और इंदौरा विस क्षेत्र के 35 गांव लाभान्वित होंगे। सुखार से लेकर काठगढ़ तक छौंछ खड्ड के तटीकरण से 1031.75 हेक्टेयर…
Read Moreकौशल भत्ते के नाम पर उगाही वाले बाज आएं : बाली
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। परिवहन, खाद्य आपूर्ति एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने कौशल विकास भत्ते की औपचारिकता को फार्म प्रदान करने की एवज में गरीब लोगों से धन की उगाही कर रही स्वयंभू संस्थाओं को ऐसा न करने की चेतावनी दी है। कहा कि ऐसे लोग बाज आएं अन्यथा उनका पता लगा कर उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बाली ने कहा कि ऐसी कई शिकायतें मिली हैं कि कुछ लोग इस योजना के फार्म प्रदान करने को गरीब लोगों से…
Read Moreएनएसयूआई लाई स्टूडेंट मेनिफेस्टो
धर्मशाला। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने प्रदेश में स्टूडेंट मेनिफेस्टो लांच किया है। वीरवार को संगठन के राष्ट्रीय सचिव सुरजीत भरमौरी ने धर्मशाला में इसकी लांचिंग की। भरमौरी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुहिम को छेड़ा है। जिसके तहत देश भर के छात्रों और युवाओं से शिक्षा में सुधार को लेकर उनकी राय ली जाएगी। उन्हें एक फार्म दिया जाएगा, जिसमें शिक्षा, साइंस और टेक्नोलॉजी, रोजगार, स्पोर्ट्स, यूथ और अन्य मामलों में राय मांगी जाएगी। वहीं, छात्र एनएसयूआई की वेबसाइट पर…
Read Moreपांडे जी बजाए सीटी.. ने हंसाए अभिभावक
कंडवाल (कांगड़ा)। रोज पब्लिक स्कूल सुल्याली ने वीरवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। उपमंडल के प्रमुख शिक्षाविद सुदर्शन शर्मा ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि छात्रों को हमेशा अनुशासन में रहकर समाजसेवा के कार्यों में तत्पर रहना चाहिए। आज समाज में कई प्रकार की कुरीतियां पनप रही हैं। समाज को इन कुरीतियों से मुक्ति दिलाने में छात्र वर्ग अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों…
Read Moreड्रग लाइसेंस के लिए अब ऑनलाइन आवेदन
धर्मशाला। ड्रग लाइसेंस बनाने के लिए केमिस्टों को बार-बार स्वास्थ्य विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इससे केमिस्टों को लाइसेंस बनाने में सुविधा भी मिलेगी। केमिस्ट अपने घर में बैठ कर स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट में तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर लाइसेंस पत्राचार के माध्यम से घर में ही प्राप्त कर सकेगा। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर ऑनलाइन आने वाले आवेदनों को वेबसाइट पर ही चेक करेगा। औपचारिकता पूरी न होने पर मैसेज के माध्यम से केमिस्ट को जानकारी दी जाएगी। मैसेज पढ़कर केमिस्ट आनलाइन ही…
Read Moreबाबुओं की छुट्टियों ने रोका रोजगार
धर्मशाला। शिक्षा विभाग के कार्यालयों में बाबुओं की छुट्टियों ने जेबीटी शिक्षकों की नौकरी का इंतजार लंबा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग कार्यालयों के करीब आधे कर्मचारी साल के अंत में छुट्टियां काटने में लगे हुए हैं। जबकि, हजारों जेबीटी शिक्षक बीते माह इंटरव्यू देने के बाद नौकरी के इंतजार में हैं। साल खत्म होने के बाद केजुअल लीव कैंसल हो जाएगी, इसी चक्कर में कई कार्यालयों में आधा स्टाफ छुट्टी पर है। नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में इंटरव्यू दे चुके प्रदेश के हजारों जेबीटी शिक्षक…
Read Moreकांगड़ा शहर में बनेगी दो मंजिला पार्किंग
कांगड़ा। नगर परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि परिषद के कार्यालय में मौजूदा पार्किंग स्थल पर लगभग 70 लाख की लागत से दो मंजिला पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही शहर के कूड़े दानों से कूड़ा उठाने के लिए डंपर प्रेशर ट्रक लिया जाएगा। सुमन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैसला लिया गया कि शहर की साथ सटी पंचायतों में जहां नप की गाड़ी कूड़ा उठाने जाती है, उन पंचायतों से पैसे नहीं मिलते हैं तो भविष्य में नप वहां कूड़ा उठवाने के…
Read Moreमांग पर चुराते थे वाहन
गुड़गांव। सीआईए सेक्टर-17 की पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। लूट की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस तीन दिन की रिमांड पर लेकर छानबीन करने में जुटी है। सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-55 में कुछ युवक लूट की साजिश रच रहे हैं। पुलिस टीम ने छापामारी करके तीन युवकों को अवैध पिस्तौल के साथ दबोच लिया। इनकी पहचान पुन्हाना (मेवात) निवासी शाकिर, अलवर (राजस्थान) निवासी वारिश और कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) निवासी अजय उर्फ संजय…
Read More