ड्रग लाइसेंस के लिए अब ऑनलाइन आवेदन

धर्मशाला। ड्रग लाइसेंस बनाने के लिए केमिस्टों को बार-बार स्वास्थ्य विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इससे केमिस्टों को लाइसेंस बनाने में सुविधा भी मिलेगी। केमिस्ट अपने घर में बैठ कर स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट में तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर लाइसेंस पत्राचार के माध्यम से घर में ही प्राप्त कर सकेगा। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर ऑनलाइन आने वाले आवेदनों को वेबसाइट पर ही चेक करेगा। औपचारिकता पूरी न होने पर मैसेज के माध्यम से केमिस्ट को जानकारी दी जाएगी। मैसेज पढ़कर केमिस्ट आनलाइन ही उस त्रुटि को दूर कर सकेगा। पहले केमिस्ट ड्रग इंस्पेक्टर के कार्यालय में आकर लाइसेंस के लिए आवेदन करते थे। दस्तावेज पूरे न होने और कार्यालय में अधिकारी न मिलने के कारण केमिस्टों को बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे थे। अब ऑनलाइन लाइसेंस बनने से केमिस्टों का समय भी बचेगा। केमिस्ट एक्सएलएन. इंडिया. जीओवी.आईएन वेबसाइट में अपना आवेदन कर सकते हैं। उधर, डा. ध्रुव एस. गुरुंग ने बताया कि ड्रंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन से केमिस्टों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

Related posts