नूरपुर को बस स्टैंड और ट्रामा सेंटर का तोहफा

नूरपुर (कांगड़ा)। शहर के चौगान बाजार में वेटरिनरी अस्पताल की जमीन पर प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित बस स्टैंड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, प्रदेश सरकार ने उपमंडलीय सिविल अस्पताल नूरपुर में ट्रामा सेंटर खोलने की चिरलंबित मांग पर भी मंजूरी की मोहर लगा दी है। शुक्रवार को अगले वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए पारित किए गए वार्षिक बजट में प्रदेश सरकार ने बस स्टैंड और ट्रामा सेंटर समेत खज्जियां स्थित गौ सदन को अपग्रेड करने का तोहफा दिया है। नूरपुर अस्पताल में ट्रामा सेंटर खुलने से सड़क हादसों…

Read More

पालमपुर अस्पताल में महिलाएं मुश्किल में

पालमपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का दम भरने वाले उपमंडलीय सिविल अस्पताल पालमपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद खाली चल रहा है। इससे महिलाओं को उपचार करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनुभव शर्मा का अब टांडा मेडिकल कॉलेज में तबादला हो गया है। इससे आए दिन लोगों को टांडा या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इस समय जिला कांगड़ा के पालमपुर अस्पताल में छह से 700 तक ओपीडी है, जो…

Read More

8 महिला जवानों की बिगड़ी तबीयत

धर्मशाला। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सकोह में प्रशिक्षण के दौरान आठ प्रशिक्षु महिला जवानों की तबीयत बिगड़ गई। महिला जवानों को यकायक चक्कर आने लगे। इसके बाद इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया। जहां पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने महिला जवानों का चेकअप किया। तीन महिलाआें को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। इनमें पांच का चेकअप कर दवाई देकर वापस ट्रेनिंग सेंटर सकोह भेज दिया गया है जबकि तीन महिला जवानों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ये तमाम महिला जवान द्वितीय आईआरबीएन सकोह की…

Read More

नाबालिग को भगाने का आरोपी युवक गिरफ्तार

थुरल (कांगड़ा)। उपमंडल के एक गांव में नाबालिग को भगाकर ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार और छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक उपमंडल पालमपुर के तहत एक गांव से युवक नाबालिग लड़की को सुजानपुर में एक निजी कंपनी का खाता खुलवाने के बहाने शिमला ले गया था। वहां पर उसने लड़की के साथ अश्लील हरकतें कीं। घर लौटी पीड़ित लड़की ने अपने बयान में कहा कि दो फरवरी को आरोपी युवक अनिल भारद्वाज…

Read More

200 के मुकाबले सिर्फ 22 को नौकरी

धर्मशाला। शिक्षा विभाग एलटी (भाषा अध्यापक) के सैकड़ों खाली पदों के मुकाबले महज 22 पद भरने जा रहा है। वहीं, जिले में हजारों बेरोजगार युवाओं में से महज 96 ही काउंसलिंग में भाग लेने को पात्र पाए गए हैं। विभाग वीरवार से प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय स्थित धर्मशाला में एलटी के 22 पदों के लिए काउंसलिंग शुरू करेगा। इसमें टेट और बैचवाइज आधार पर भर्ती होगी। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में ही करीब 200 एलटी के पद खाली चल रहे हैं। इनके मुकाबले महज 22 पद भरे जा रहे…

Read More

राज्यपाल 11 को पहुंचेंगी धर्मशाला

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह कांगड़ा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर 11 फरवरी को प्रात: 11.25 बजे धर्मशाला पहुंच रही हैं। वह इस दिन प्रात: नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन से धर्मशाला के लिए रवाना होंगी। राज्यपाल धर्मशाला के परिधि गृह में रात्रि विश्राम करेंगी। हिमाचल प्रदेश राज भवन शिमला के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल 12 फरवरी को शाहपुर स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इस दिन प्रात: 11 बजे राष्ट्रपति की…

Read More

कंदराल की महिला घर से लापता

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के कंदराल गांव के बंटू राम ने पुलिस में अपनी पत्नी 42 वर्षीय सुनीता देवी के लापता होने संबंधी मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में बंटू राम ने कहा कि चार सप्ताह पहले उसकी पत्नी सुनीता देवी अपने समस्त दस्तावेज और आधार कार्ड लेकर अचानक घर से लापता हो गई है। उसने समस्त परिजनों के यहां सुनीता देवी की तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई भी पता नहीं चल सका है। बंटू राम का कहना है कि उसकी पत्नी की दिमागी हालत कुछ…

Read More

एससीए ने रखी प्रशासन के आगे शर्त

धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में प्रशासन और सीएससीए के बीच चल रहा विवाद फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि, एससीए ने हड़ताल से हटने के लिए एक शर्त रखी है। एससीए का कहना है कि यदि भविष्य में कॉलेज समारोह में कोई राजनेता नहीं आएगा तो वह अनुराग ठाकुर को मुख्यातिथि बुलाने की मांग नहीं करेंगे। एससीए प्रधान आदित्य शर्मा ने कहा कि यदि कॉलेज प्रशासन उनकी इस मांग को मान लेता है तो वह अनशन से हट जाएंगे। बाकी, एससीए पदाधिकारी ने निलंबन को लेकर हाईकोर्ट…

Read More

कड़की में फंसा तेंदुआ, मौत

देहरा देहरा: देहरा के समीपवर्ती क्षेत्र जम्बल बस्सी में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब वन्य प्राणी कानून से बेखौफ किसी शिकारी द्वारा जंगली जानवर को पकडऩे के लिए खेत में लगाई कड़की में तेंदुआ फंसा मिला। खबर मिलते ही वन व वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंच गए। तेंदुए को पकडऩे के लिए हमीरपुर स्थित वन्य प्राणी विभाग से विशेषज्ञों को यहां बुलाया गया तथा उन्होंने उसे ट्रैकुलाइज गन से शॉट चला बेहोश कर पिंजरे में डाल दिया। बाद में वे…

Read More

ब्राहोकड़ी में जीप बर्फ पर स्किड, 3 घायल

गोहर गोहर: रोहांडा के समीप ब्राहोकड़ी में सड़क पर जमी बर्फ पर एक जीप स्किड होने के कारण अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में 3 लोगों के घायल होने का समाचार है। हादसे में घायल 2 लोगों की पहचान हो गई है तथा तीसरे का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। घायल हुए 3 लोगों में से 2 को उपचार के लिए झूंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है तथा तीसरे का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन…

Read More