चेतक-चीता के हवाले रेस्क्यू

धर्मशाला। इंद्रहार जोत में ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए दो फ्रांसीसी युवकाें का नौवें दिन भी पता नहीं लग पाया है। सुबह के वक्त पवन हंस हेलीकाप्टर ने इंद्रहार के लिए उड़ान भरी थी, मगर दोनों युवकों का पता नहीं चल पाय। वहीं, खराब मौसम के कारण सेना का रेस्क्यू आपरेशन शुरू नहीं हो पाया। पुलिस मैदान से चीता और चेतक हेलीकाप्टर वापस पठानकोट चले गए हैं। अगर, शुक्रवार को मौसम साफ रहता है तो सेना के दोनों हेलीकाप्टर इंद्रहार में लापता युवकों की तलाश करेंगे। उधर, फ्रांस से आई…

Read More

अभी तक बयान देने के काबिल नहीं मां

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। अपने ही हाथों से कथित तौर पर बेटे को मारने की आरोपी महिला रेणु का इलाज टांडा अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि टांडा अस्पताल में सर्जरी के बाद उसके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। लेकिन अभी तक वह बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस भी उसके ठीक तरह से स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है, ताकि उसके बयान दर्ज किए जा सकें। इधर, अभिषेक की मौत के बाद से ही बढल गांव में मातम पसरा हुआ है। हरेक शख्स…

Read More

ईटीओ से मारपीट के मामले में 5 गिरफ्तार

धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगती चरान खड्ड में ईटीओ से मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। पुलिस अलग-अलग जगहों में छापेमारी करेगी। वीरवार को पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों को पुलिस सोमवार को फिर से अदालत में पेश करेगी। वहीं, पांचाें आरोपियों से पूछताछ करने के बाद भागने में कामयाब रहे जीतू राम के बारे में…

Read More

नौकरी का झांसा देकर विवाहिता से दुराचार

हरिपुर (कांगड़ा)। हमीरपुर के एक व्यक्ति पर एक विवाहिता को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगा है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला का मेडिकल सिविल अस्पताल देहरा में वीरवार शाम को हुआ। पुलिस के अनुसार थाना हरिपुर के तहत एक गांव की 27 वर्षीय विवाहिता ने सुदर्शन कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी पैरवी तहसील बड़सर पर आरोप लगाया है कि उसने मई माह में उसे झांसा…

Read More

पालमपुर और रक्कड़ में भी भूकंप के झटके

पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके में एक बार फिर वीरवार को आए भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। पालमपुर व आसपास के गांवों में जब लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग घरों से बाहर निकल आए। वीरवार को पालमपुर में भूकंप के झटके शाम करीब 3.40 पर महसूस किए गए। हालांकि कई लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। लेकिन जिन लोगों ने यह झटके महसूस किए वह लोगों एक दम घरों से निकल आए। पिछले दिनों से बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग…

Read More

वेबसाइट से डाउनलोड करें आधार

धर्मशाला। अतिरिक्त जिला उपायुक्त रोहन ठाकुर ने बताया है कि जो व्यक्ति अपने आधार कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं। उन्हें इसके लिए दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे तमाम व्यक्ति अपना आधार कार्ड संबंधित वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटयूआईडीएआई डॉटजीओवीडॉटइन से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे व्यक्ति अपना आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए नूरपुर, देहरा या धर्मशाला के आधार कार्ड सुविधा केंद्रों से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। रोहन ठाकुर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपना आधार कार्ड इन सुविधा केंद्राें की बजाय अपने नजदीकी लोकमित्र…

Read More

हेलीकाप्टर के जरिये दोनों ट्रैकरों की तलाश

मैकलोेेडगंज। इंद्रहार में ट्रैकिंग के बाद लापता हुए फ्रांस के रहने वाले दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। प्रदेश सरकार ने युवकों की तलाश के लिए हेलीकाप्टर की सेवा मुहैया करवाई है। हेलीकाप्टर के माध्यम से अब गायब युवाओं की तलाश की जाएगी। पुलिस थाना मैकलोडगंज के प्रभारी गुरवचन सिंह ने बताया की हेलीकाप्टर के माध्यम से सारा दिन तलाश जारी रखी गई। धौलाधार की पहाड़ियाें में लापता हुए विदेशी नागरिकों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि बुधवार के दिन मौसम के साफ…

Read More

टांडा में शिशु की मौत पर हंगामा

कांगड़ा। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में बीती रात एक बच्चे की मौत को लेेकर खूब हंगामा हुआ। परिजनों ने प्रशासन और स्टाफ के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि स्टाफ की लापरवाही के कारण बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ। आरोप है कि समय रहते महिला का इलाज शुरू कर दिया जाता तो महिला की हालत गंभीर न होती। महिला के पति शाहपुर निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी मोनिका को सोमवार शाम हल्की दर्दें होने के बाद टांडा लाया गया। जब महिला को…

Read More

चिकित्सक पर थप्पड़ मारने का आरोप

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल की हरेड़ पंचायत के तहत स्वास्थ्य विभाग की पीएचसी मैगजीन में तैनात एक चिकित्सा अधिकारी पर स्वास्थ्य कर्मी ने कथित रूप से थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाया। एमओ डा. अरुण शर्मा पर उनके विभाग में ही तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ता बृज लाल ने मारपीट करने और उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत पुलिस में कर दी है। शिकायत में बृज लाल ने कहा है कि सोमवार को वह हरेड़ के स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी दे रहे थे कि वहां पर मौजूद डा. अरुण ने पत्र पढ़ते…

Read More

कई सवाल खड़े कर गई अभिषेक की मौत

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। एक मां ने अपने ही अंश को कैसे मार दिया? बारह वर्षीय बेटे अभिषेक को मारते वक्त क्या उस मां के हाथ नहीं कांपे होंगे? मां के दिल में एक बार भी यह ख्याल नहीं आया कि वह अपने जिगर के टुकड़े को कैसे मार सकती है? यह सवाल हरेक शख्स के जहन में घूम रहा है, जिसने भी इस वारदात के बारे में सुना और घटनास्थल पर देखा। वारदात के बाद से ही परिवार सदमे में है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। जिस मां का…

Read More