लड़कियों को भगाने के आरोप में युवती गिरफ्तार

पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके से लड़कियों को भगाने वाली एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह युवती पालमपुर व आसपास के इलाकों से लड़कियों को घुमाने के बहाने ले जाती थी। इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने इस युवती को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पालमपुर पुलिस ने इलाके से लड़कियों को बाहरी राज्यों में घुमाने के बहाने भगाने वाली एक युवती को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि वहां पर इन लड़कियों से क्या होता है। पुलिस इसकी तफ्तीश करने में जुटी हुई है।…

Read More

तेज बुखार स्क्रब टायफस तो नहीं!

धर्मशाला। बरसात के मौसम में होने वाला तेज बुखार स्क्रब टायफस हो सकता है। इन दिनों लोग बुखार से ज्यादा ग्रस्त हो रहे हैं। जिला में मरीजों में स्क्रब टायफस बीमारी की पुष्टि नहीं हो पाई है। मगर, अस्पतालों में तेज बुखार होने की स्थिति में स्क्रब टायफस बीमारी को ध्यान में रखकर ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है। तेज बुखार वाले मरीजों को टेटरामासिन दवाई दी जा रही है। अगर, इन मरीजों को स्क्रब टायफस है, तो इससे जल्द उपचार होगा। फिर भी दवाई का असर नहीं…

Read More

महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की मौत हो जाने पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ खूब हंगामा किया। परिजनों का तर्क है कि महिला की मौत डाक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। मृतका कंचन शर्मा निवासी सुरानी की है। कंचन शर्मा के पति मेला राम ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी कंचन शर्मा 23 अगस्त को अस्पताल में दाखिल हुई थी। उन्होंने कहा कि वह टायफाइड से ग्रस्त थी। चिकित्सक ने 24 अगस्त…

Read More

बरसाती रोगों ने जकड़े लोग

धर्मशाला। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण लोगों को बरसाती बीमारियों ने जकड़ना शुरू कर दिया है। सबसे अधिक लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा धर्मशाला अस्पताल में डायरिया से ग्रस्त मरीज भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। धर्मशाला अस्पताल में इस समय बुखार से पीड़ित 30 के करीब मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, शिशु वार्ड में भी बच्चे डायरिया और बुखार की चपेट में आने के कारण उपचाराधीन चल रहे हैं। ओपीडी में रोजाना बुखार से पीड़ित 70 के करीब मरीज…

Read More

ईटीओ मामले की आज कोर्ट में होगी सुनवाई

धर्मशाला। कराधान विभाग के अधिकारियों के साथ मारपीट व जब्त गाड़ी को छुड़ा ले जाने के मामले की सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। धर्मशाला कोर्ट इस मामले में कोई अहम फैसला ले सकता है। पांच दिनों की तलाश के बाद भी खाली हाथ धर्मशाला पुलिस भी कोर्ट के आदेशों के इंतजार में है। वहीं जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दे दी है। सोमवार को कोर्ट में आरोपियों की जमानत पर भी फैसला हो सकता है। लेकिन पुलिस द्वारा लगाई गई धाराओं को देखा…

Read More

दो हादसों में एक की मौत, तीन घायल

धर्मशाला। दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलाें का इलाज जोनल अस्पताल धर्मशाला में चल रहा है। जानकारी के अनुसार लंबागांव के मिथल पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। लंबागांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया…

Read More

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

जवाली (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग के जंबाला रेलवे स्टेशन पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब 12:10 पर महिला पठानकोट से जोगिंद्रनगर की तरफ जाने वाली ट्रेन से टकरा गई। इससे उसकी टांग कट गई व सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतका की कोई पहचान नहीं हो पाई है। कांगड़ा पुलिस के इंस्पेक्टर शफीक मोहम्मद ने बताया कि केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका…

Read More

अपने ही घर को लगा दी आग

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पंचायत मुनेहड़ में एक व्यक्ति ने अपना आशियाना ही जला डाला। इससे सारा सारा मकान राख हो गया। आरोप है कि नशे में चूर अवतार सिंह ने शनिवार शाम को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट के बाद सुबह होते ही इस घटना को अंजाम दे डाला। पंचायत प्रधान राजेश चौधरी ने बताया कि शनिवार रात को नशे में चूर अवतार सिंह ने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की। देर रात तक मचे हंगामे के बाद पंचायत प्रधान अवतार सिंह की पत्नी व बच्चों…

Read More

धर्मशाला भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

धर्मशाला। शहर में शनिवार को भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर दो बजे के करीब शुरू हुई बारिश देर शाम तक लगातार जारी रही। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मशक्कत का सामना करना पड़ा। सप्ताह का आखिरी दिन होने के चलते अधिकतर लोग घरों का रुख करते हैं। लेकिन उन्हें अपने अस्थायी आवासों में ही रुकना पड़ा। वहीं कांगड़ा घाटी के निचले इलाकों में जरा भी बारिश नहीं हुई। ऐसे में देहरा, नूरपुर आदि में गरमी का कहर जारी है। वहीं दो दिन ज्यादा बारिश न…

Read More

पीएनबी कलोहा में सेंधमारी

रक्कड़ (कांगड़ा)। गांव कलोहा में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चोरों ने सेंध लगा दी है। बीती रात शातिरों ने बैंक भवन के भीतर घुसकर दो सीपीयू, दो मानीटर और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। जबकि चोर बैंक में रखी नकदी चुराने में नाकाम रहे हैं। चोरों ने बैंक के एटीएम को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। लेकिन वहां पर पैसे नहीं निकलने पर चोरों ने बैंक में रखे स्ट्रांग रूम को भी तोड़ने की नाकाम कोशिश की। शातिर चोर बड़ी चोरी करने में नाकाम रहने…

Read More