सीता राम बंसल बने प्रदेश अध्यक्ष

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ की राज्य स्तरीय बैठक में 85वें संशोधन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। संघ ने स्पष्ट किया कि संशोधन को लागू करने में ढुलमुल नीति को सहन नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार सितंबर 2007 में जारी अधिसूचना के आधार पर ही संशोधन को लागू करे। बैठक में राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। सीता राम बंसल को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। ज्ञान चंद भाटिया को महासचिव, हरिराम हीर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जोगिंद्र सहोता को कोषाध्यक्ष, रेणू कौशल को महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

आरोप सिद्ध करें राजनीति छोड़ दूंगा : अनुराग

टौणी देवी (हमीरपुर)। सांसद एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि भूमि सौदे को लेकर दर्ज एफआईआर राजनीतिक द्वेष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस आरोपों को सिद्ध कर देती है तो राजनीति छोड़ने के लिए तैयार हूं। अनुराग रविवार को सुजानपुर मंडल भाजपा के टौणी देवी में आयोजित कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में बोल रहे थे। अभ्यास वर्ग में मंडल भाजपा के पदाधिकारी, मोर्चों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि खेल संघों पर कब्जा करना कांग्रेस की मंशा रही है। पूर्व…

Read More

समताणा में उप प्रधान पद पर कृष्ण का कब्जा

हमीरपुर/बिझड़ी। जिला हमीरपुर में पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई। रविवार सुबह रिक्त पदों के लिए मतदान करवाया तथा शाम के समय मतगणना का कार्य पूरा हुआ। वार्ड सदस्य पदों के परिणाम छह बजे से पहले घोषित हो चुके थे। समताना पंचायत में उप प्रधान के पद का परिणाम सात बजे के करीब घोषित किया गया। जिला के विभिन्न विकास खंडों में पंचायत उप प्रधान के एक पद, वार्ड सदस्यों के सात पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया आयोजित की…

Read More

शिमला ने जीता वॉलीबाल का खिताब

हमीरपुर। राज्य स्तरीय अंडर-19 महिला खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य एवं एपीएमसी के अध्यक्ष प्रेम कौशल मुख्यातिथि थे। कन्या स्कूल हमीरपुर की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंतिम दिन वॉलीबाल प्र्रतियोगिता का फाइनल शिमला और सिरमौर के बीच खेला गया। इसमें शिमला ने विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। बैडमिंटन में भी शिमला ने बिलासपुर को हराकर ट्राफी अपने नाम की। योगा में हमीरपुर ने विजेता की ट्राफी जीती। सोलन दूसरे स्थान पर रहा। जूडो…

Read More

भोटा में भिड़े बस-ट्रक, एनएच जाम

भोटा (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-88 पर भोटा के समीप पुल पर एक निजी बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं और चालक भी बाल-बाल बच गए हैं। टक्कर के बाद एनएच करीब आधा घंटा बाधित रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे सवारियों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बस जाहू से हमीरपुर जा रही थी। जब बस भोटा पहुंची और पुल…

Read More

बुजुर्गों का स्वास्थ्य बीमा करेगी न्यू इंडिया

हमीरपुर। अब बुजुर्गों का स्वास्थ्य बीमा होगा। इसके लिए न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने कदम बढ़ाए हैं। कंपनी दिसंबर माह तक नई पॉलिसी लेकर आएगी। इस जद में 65 से 75 आयु वर्ग के बुजुर्गों को लाभ मिल सकेगा। कंपनी ने इस संबंध में कवायद शुरू कर दी है। कंपनी प्रबंधन की माने तो अभी तक इस आयु वर्ग के स्वास्थ्य बीमा को लेकर कोई पॉलिसी नहीं थी। स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र को विस्तार देने के लिए आकर्षक फैमिली फ्लोटर प्लान उतारा गया है। इसके तहत परिवार के सदस्यों की कुल…

Read More

पहले बनाया, अब ढहा दिया चबूतरा

नगर पंचायत की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। पहले चबूतरे के निर्माण के लिए हजारों खर्च कर डाले, अब उस चबूतरे को गिराया जा रहा है। चबूतरे को अवैध्ध रूप से सरकारी भूमि पर बनाने का आरोप था। चबूतरे के अवैध निर्माण का मामला अमर उजाला ने उजागर किया था। अब विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए नगर पंचायत ने खुद ही चबूतरे को हटाना शुरू कर दिया है। यह चबूतरा जैन मार्किट में बनाया गया था तथा आरोप लगा था कि इस चबूतरे का आकार बड़ा…

Read More

दियोटसिद्ध में रात को बढ़ेगी पुलिस गश्त

बड़सर (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रात को पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। मंदिर क्षेत्र में आठ कर्मचारी अलग से तैनात किए गए हैं। शनिवार से शुरू हो नवरात्रों में माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में थोड़ा इजाफा होगा। नवरात्रों के मद्देनजर मंदिर न्यास ने रात को सुरक्षा प्रबंध बढ़ाने के लिए पुलिस से आग्रह किया है। बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने दियोटसिद्ध मंदिर में रात को गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है।…

Read More

रसोई में झगड़ा, तीन महिलाएं झुलसी

भोरंज (हमीरपुर)। क्षेत्र के पट्टा गांव में एक महिला पर जमीन विवाद के चलते अपनी रिश्तेदार तीन महिलाओं पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने का आरोप है। तीनों महिलाओं को झुलसी हालत में सीएचसी भोरंज पहुंचाया गया। दो की हालत को गंभीर देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का धारा 307, 506 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला अपनी रसोई के पास विवादित जमीन में खुदाई कर रही…

Read More

गलत दवाई के सेवन से मौत

नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत चिल्लियां पंचायत के एक युवक की गलत दवाई का सेवन कर लेने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार पुत्र कशमीर चंद निवासी कमलाल की तबीयत वीरवार को अचानक खराब हो गई। परिजन तुरंत नादौन अस्पताल ले आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि युवक का काफी समय से उपचार चल रहा था। वीरवार प्रात: उसने गलती से कोई और दवाई खा ली। इस कारण अचानक तबीयत खराब हो गई। सुरेश कुमार दिमागी तौर पर परेशान…

Read More