सीता राम बंसल बने प्रदेश अध्यक्ष

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ की राज्य स्तरीय बैठक में 85वें संशोधन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। संघ ने स्पष्ट किया कि संशोधन को लागू करने में ढुलमुल नीति को सहन नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार सितंबर 2007 में जारी अधिसूचना के आधार पर ही संशोधन को लागू करे। बैठक में राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। सीता राम बंसल को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। ज्ञान चंद भाटिया को महासचिव, हरिराम हीर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जोगिंद्र सहोता को कोषाध्यक्ष, रेणू कौशल को महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह से आग्रह किया कि बिना विलंब पूर्व की भांति अधिसूचना जारी करवाई जाए। बैठक में दर्शन लाल, ओपी हीर, वीना शर्मा, गुरदास सुमन, पीसी भाटिया, बीडी कुल्वी, जीएस बडालिया, अशोक भारद्वाज, केसी भाटिया, प्रीतम कौशल, आदि उपस्थित थे।

Related posts