न अनाज न प्रबंध

हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार वोट के लिए जनता के साथ धोखा कर रही है। न अनाज उपलब्ध है, न प्रबंध और खाद्य सुरक्षा योजना को लागू कर दिया गया है। गैस सब्सिडी का पता नहीं कब आएगी, कितनी आएगी, सिलेंडर के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। धूमल हमीरपुर के गांधी चौक में बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ जिला भाजपा की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किराया बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री का बयान…

Read More

मैहरे बाजार में सामान का फर्जीबाड़ा

बड़सर (हमीरपुर)। मैहरे बाजार में एक अजीब मामला सामने आया है। सामान का बिल किसी ओर के नाम है, लेकिन बिल्टी किसी ओर के नाम है। एक दुकानदार राजनीतिक तौर पर बदले के लिए फंसाने का आरोप लगा रहा है। सामान भेजने वाली फर्म पूर्व में भी इसी क्रम में सामान भेजने की बात कह रही है। आबकारी विभाग के निरीक्षण के दौरान खुलासा हुआ। विभाग ने संबंधित व्यापारी को दस्तावेज दिखाने का अवसर दिया है अन्यथा जुर्माना ठोका जाएग। विभाग ने सामान कब्जे में ले लिया है। मैहरे बाजार…

Read More

सैकड़ों छात्रों के प्रवेश फार्म रिजेक्ट

हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने सैकड़ों छात्रों के प्रवेश फार्म रिजेक्ट कर दिए हैं। सैकड़ों अन्य फार्म संस्थान प्रबंधनों के पास ही लौटा दिए हैं। फार्म विवि ने जमा नहीं किए हैं। कारण, संस्थानों ने मानकों को दरकिनार कर छात्रों को बीटेक प्रथम सत्र में प्रवेश दे दिया था। स्पष्ट है कि प्रदेश में चल रहे निजी इंजीनियरिंग संस्थान छात्रों के भविष्य के साथ खेल रहे हैं। संस्थान मानकों को दरकिनार कर अपने फायदे के लिए छात्रों को प्रवेश दे रहे हैं। कुछ संस्थानों ने छात्रों से फीस भी…

Read More

किराया वृद्धि पर वाम संगठन लाल

हमीरपुर। प्रदेश में बस किराए में 30 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी को लेकर वामपंथी संगठनों ने हल्ला बोल दिया है। मंगलवार को मृदुल चौक से बस अड्डा तक रैली निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और परिवहन मंत्री का पुतला भी फूंका। सीटू के सचिव जोगेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बस किराए में बढ़ोतरी ऐसे समय में की है, जब प्रदेश की जनता पहले ही महंगाई से जूझ रही है। बसों में आम जनता सफर करती है। किराए में बढ़ोतरी से गरीबों पर आर्थिक बोझ…

Read More

स्कूटर से गिरकर मां-बेटे की मौत

भोटा (हमीरपुर)। भोटा कस्बे में सड़क हादसे में महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई। महिला स्कूटर पर अपने ससुर के साथ भोटा अस्पताल से बेटे का चेकअप करवाकर गलोड़ घर की ओर जा रही थी। हादसे में ससुर सलामत हैं। घटना की सूचना मिलने के पश्चात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह निवासी गलोड़ अपने पोते नैतिक ठाकुर को चेकअप करवाने के लिए चैरिटेबल अस्पताल भोटा लाया था। नैतिक के साथ…

Read More

हमीरपुर को फुटबाल का खिताब

सुजानपुर (हमीरपुर)। लड़कों की जिलास्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का सुजानपुर में समापन हो गया। समापन समारोह में नगर पंचायत सुजानपुर के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में हॉकी में सुजानपुर ने सेरा को 4 गोल के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सुजानपुर ने पांच गोल किए, जबकि सेरा की ओर से एक…

Read More

चोरी के आरोपी को नौ माह कैद

हमीरपुर। चोरी के आरोपी को न्यायालय ने नौ माह का कारावास और चार हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। जुर्माना न चुकाने पर आरोपी को दो माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। जेेएमआईसी-2 ने धारा 454 और 380 के तहत आरोपी को सजा सुनाई है। दोनों धाराओं के तहत सुनाई सजा एक साथ चलेगी। 12 सितंबर 2009 को तारो देवी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह नेरी में किराए में मकान में रहती है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़ में चपरासी के पद पर तैनात है। 12…

Read More

गुस्से ने उम्र भर का दे दिया जख्म

सुजानपुर (हमीरपुर)। मामूली सी कहासुनी और गुस्से ने परिवार को सदमा दे दिया। आलमपुर पंचायत में हादसे ने क्षेत्र में सबको झकझोर कर रख दिया है। सवाल लोगों के मन में कौंध रहा है कि क्या व्यक्ति छोटी सी कहासुनी पर आपा खो सकता है और इतना बड़ा कदम उठा सकता है। तैश में आकर बहू पर गोली चला दी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ग्राम पंचायत आलमपुर के वार्ड नंबर दो में रणजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ आंगन में बैठ मक्की खोल रहा…

Read More

व्यक्ति ने खुद को गोली से उड़ाया

पालमपुर/थुरल(कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुरके के गांव आलमपुर बाग में एक सुसर ने खुद को गोली मार कर उड़ा लिया और बहु पर फायर कर उसे गंभीर घायल कर दिया। रौंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना सोमवार दोपहर को घटी। घायल बहु को टांडा रैफर कर किया गया। जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया है। जबकि सुसर का शव पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव आलमपुर बाग में घर में हुई कहासुनी पर सुसर रणजीत उर्फ…

Read More

वन अफसरों को 21 हजार जुर्माना

हमीरपुर। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना प्रदान करने में देरी का दोषी पाए जाने पर मुख्य सूचना आयुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों पर 21,250 रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों, कर्मचारियों को राशि अपनी जेब से सरकारी खजाने में जमा करवानी होगी। आरटीआई कार्यकर्ता की अपील की सुनवाई के बाद मुख्य सूचना आयुक्त ने फैसला सुनाया। अपीलकर्ता को एक हजार रुपये की राशि कंपनसेशन के तौर पर देने के निर्देश दिए हैं। दो डीएफओ, एक रेंज आफिसर तथा एक कर्मचारी को जुर्माना लगाया है। आरटीआई कार्यकर्ता ओंकार…

Read More