सासन में दो को मधुमक्खियों ने काटा

कांगू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बढेड़ा के सासन में दो लोगों को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से काट लिया। घायलों को गांववासियों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांगू पहुंचाया। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार बीते रविवार को बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में मधुमक्खियों का छत्ता था जिसे बंदरों और पक्षियों ने छेड़ दिया था। इससे मधुमक्खियों ने राजेश पर हमला कर दिया। राजेश घर की तरफ भागा तो मधुमक्खियां भी घर तक पहुंच गईं। दूसरी ओर नेपाली लड़का गोलू जंगल से घर की ओर जा रहा…

Read More

लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

हमीरपुर। प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने लिपिकों के 31 पद भरने को ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने 21 जुलाई को लिखित परीक्षा ली थी। लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। चयन बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने कहा कि लिखित परीक्षा का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 79042 79057 79079 79084 79171 79209 79215 79223 79242 79245 79367 79370 79375 79376 79386 79447 79462 79463 79467 79605 79711 79731 79751 79756…

Read More

मुख्याध्यापक पद पर दी जाए पदोन्नति

हमीरपुर। प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ ने मुख्याध्यापकों के रिक्त पदों को पदोन्नति से न भरे जाने पर रोष जताया। पांच साल से मुख्याध्यापकों का एक भी पद पदोन्नति से नहीं भरा गया है। इससे टीजीटी वर्ग के शिक्षकों में रोष पनप रहा है। पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ ने मुख्याध्यापकों को के रिक्त पदों को जल्द पदोन्नति से भरने की मांग की। संघ के जिला अध्यक्ष केवल ठाकुर, महासचिव रवि दास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप डढवाल ने कहा कि पांच साल के दौरान पदोन्नति से पद नहीं भरे गए है। वर्तमान…

Read More

एलाइड सर्विस परीक्षा का परिणाम घोषित

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने एलाइड सर्विस के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। प्रदेश एलाइड सर्विस के तहत विभिन्न पद भरने के लिए चयन बोर्ड ने 7 जुलाई को लिखित परीक्षा ली थी। 34 पद भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा (आब्जेक्टिव) के आधार पर 755 उम्मीदवार सफल घोषित किए हैं। बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि सफल उम्मीदवारों के लिए सब्जेक्टिव परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 11796 11806 11831 11842 11847 11919 11973 12138 12296 12398 12401 12472…

Read More

पढ़ाई के लिए डांटा तो कर ली आत्महत्या

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। छात्र को पढ़ाई के लिए डांट पड़ी थी इसी के चलते उसने फंदा लगा लिया। मृतक जमा एक कक्षा का छात्र था। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है तथा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है। जानकारी के अनुसार सदर थाना के अंतर्गत एक गांव में जमा एक कक्षा के छात्र ने रविवार सुबह घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय छात्र के परिजन घास लाने के…

Read More

नादौन में सात दुकानों का चालान

नादौन (हमीरपुर)। शॉप इंस्पेक्टर ने शहर में औचक निरीक्षण कर खुली दुकानों के चालान किए। निरीक्षण के दौरान सात दुकानदारों को अवकाश के दिन दुकानें खुली रखने पर रंगे हाथों दबोचा है। सभी के चालान कर आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिया गया है। रविवार को अवकाश के दिन शहर की दुकानें बंद रहती हैं लेकिन कई दुकानदार दुकानें खुली रखते हैं। दुकानदार शॉप एक्ट की दिन-दहाड़े धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लगातार मिल रही शिकायतों के चलते शॉप इंस्पेक्टर ने नादौन कस्बे में दबिश दी और मुख्य…

Read More

50 फीसदी किया जाए पदोन्नति कोटा

नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ की बैठक नादौन में हुई। इसमें प्रदेश भर से संघ से जुडे़ पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अधिकारियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। सरकार से मांग की गई कि प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति कोटा शीघ्र 27 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए। पूर्व सरकार के समय कोटे को घटाकर 27 प्रतिशत किए जाने पर अधिकारियों ने रोष जताया। समस्या को लेकर प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला था। मुख्यमंत्री नेे भी कोटा बढ़ाने का आश्वासन दिया है। यह मांग भी…

Read More

पूरा गांव मिलकर करता है श्राद्ध

भोरंज (हमीरपुर)। समाज बंट रहा है, संयुक्त परिवार टूट रहे हैं। आपसी वैमनस्य भी बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे को नीचा दिखाने में लोग लगे हुए हैं। इन सबके बीच भोरंज में एक गांव ऐसा भी है जिसकी परंपरा के लोग कायल होते जा रहे हैं। यहां गांववासी मिलकर श्राद्ध करते हैं। पंडित भी हरिद्वार से बुलाया जाता है। यह परंपरा करीब छह सालों से चल रही है। भोरंज खंड के लरहाणा गांववासी भाईचारे की एक मिसाल पेश कर रहे हैं। लरहाणा गांववासियों की देखादेखी में पड़ोसी गांव रौंही…

Read More

नौकरी चाहिए तो हमीरपुर कॉलेज आएं

हमीरपुर। प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खुलने वाले हैं। फार्मा कंपनी हमीरपुर कॉलेज में चार अक्तूबर को रोजगार मेला लगाएगी। इसमें विज्ञान संकाय (मेडिकल/नॉन मेडिकल) में 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण छात्र भाग ले सकते हैं। इन्हें अंग्रेजी और हिंदी का आवश्यक ज्ञान होना चाहिए। 18 से 21 वर्ष की आयु के युवा रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। हमीरपुर कॉलेज का कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल इसका आयोजन करेगा। चयनित युवाओं को दो साल के लिए 6000 रुपये प्रतिमाह मानदेय और निशुल्क रहने की…

Read More

किराया बढ़ाने पर बिफरी जनता

हमीरपुर। न्यूनतम बस किराया और अन्य सफर को महंगा करने पर जनता बिफर गई है। पहले ही महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर रखा है, ऊपर से राज्य सरकार ने किराया बढ़ा दिया है। इस संबंध में अमर उजाला ने लोगों की नब्ज टटोली तो किराये के विरोध में स्वर उभरे। लोगों का कहना है कि सरकार आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। बस ऑपरेटरों को खुश करने के लिए किराया बढ़ा दिया है। मुख्य शहरों के नजदीक स्थित स्थानों से यदि किसी को…

Read More