दस माह में तीन दर्जन चोरियां

हमीरपुर। जिले में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दस माह के भीतर ही जिले भर में करीब तीन दर्जन चोरियां हो चुकी हैं। करीब एक दर्जन चोरी के मामले सुलझा लिए हैं बाकी की छानबीन की जा रही है। तीन दर्जन चोरियों में से करीब आधा दर्जन चोरियां दिन दहाड़े हुई हैं। इनमें शातिर लाखों की ज्वेलरी और नकदी ले उडे़ हैं। भोरंज क्षेत्र में एक फौजी के घर में शातिरों ने सेंधमारी कर दो लाख रुपये के गहने और नकदी उड़ा ली। पहले भी…

Read More

गरीब की भूमि हथिया दिखाया चेहरा

हमीरपुर। एपीएमसी के अध्यक्ष एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य प्रेम कौशल ने कहा कि अनुराग, अरुण द्वारा नियमों को ताक पर रखकर हथियाई गई गरीब की भूमि से गरीब हितैषी होने का चेहरा बेनकाब हो गया है। कांग्रेस ने गरीब भूमिहीन को जमीन उपलब्ध कराई और भाजपा नेताओं ने उसे हथिया लिया। धूमल परिवार के कृत्य से भाजपा ने भी किनारा कर लिया है। इसके चलते अपने बचाव में धूमल परिवार को खुद ही उतरना पड़ रहा है। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि भूसौदा उजागर होने के…

Read More

स्कूलों में लगे भूकंप के झटके!

हमीरपुर। शुक्रवार का दिन। सुबह के करीब 11-12 बजे का समय। जिले के स्कूलों में अचानक भूकंप के झटके लगे। स्कूलों में अफरा तफरी मच गई। कई छात्र इधर-उधर भागने लगे। कुछ विद्यार्थी टेबल के नीचे छुप गए तो कुछ ने स्कूल बैग अपने सिर पर रख लिए। कुछ ने राहत कार्य का जिम्मा संभाल लिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध किया। हकीकत में कोई भूकंप नहीं आया लेकिन जिले के स्कूलों ने आपदा के समय बचने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। स्कूल…

Read More

मिट्टी डलवा स्कूल कमरे कर दिए बंद

ताल (हमीरपुर)। गुलेला स्कूल प्रबंधन खुद ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है। स्कूल प्रबंधन स्कूल परिसर में बने तीन कमरों को बंद करवा रहा है और कमरों के अंदर तथा आस पास मिट्टी भरवाई जा रही है। कमरों के दरवाजे तथा बाकी हिस्सा काफी हद तक ढक दिया गया है। हैरानी की बात है कि कमरों को न ही असुरक्षित घोषित किया गया है, न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति ली गई है। संस्थान प्रबंधन अपनी मर्जी से ही प्रक्रिया को अंजाम दे रहा है। हाई…

Read More

मुंडखर तुलसी में लाखों की चोरी

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत मुंडखर तुलसी में शातिरों ने लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोर उड़ा ले गए हैं। घर का मालिक पत्नी को लेकर योल कैंट अस्पताल चैकअप के लिए गया हुआ था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन की जा रही है। खोजी कुत्तों को भी मौके पर ले जाकर घटना के सुराग जुटाने का प्रयास किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में कार्यरत सुरजीत कुमार…

Read More

टाउन हाल जल्द होगा दुरुस्त

हमीरपुर। टाउन हाल की छत अब नहीं टपकेगी। भवन की मरम्मत के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को एस्टीमेट बनवाने के आदेश जारी किए हैं। करीब एक माह के भीतर भवन का मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद है। टाउन हाल भवन की छत जगह-जगह से टूटी पड़ी है। बारिश के मौसम में भवन की छत से पानी टपकना शुरू हो जाता है। शौचालयों की हालत भी संतोषजनक नहीं है। शौचालयों में गंदगी पसरी है। भवन से पानी की निकासी का भी उचित प्रबंध नहीं है। दरवाजे और खिड़कियाें की…

Read More

हिलोपा ने बस किराया वृद्धि का किया विरोध

नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल लोकहित पार्टी ने बस किराये में बढ़ोतरी का विरोध किया। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबू राम मंडयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ोतरी का विरोध करते हुए एसडीएम नादौन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मंडयाल ने कहा कि बस किराये में बढ़ोतरी से आम लोगों सहित गरीब लोगों को भारी बोझ पड़ा है। बस किराये में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी को लेकर सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए मांग की कि न्यूनतम किराये में बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। निर्णय नहीं बदला तो पार्टी…

Read More

अखर रहा बढ़ा हुआ किराया

हमीरपुर। सरकार ने भले ही न्यूनतम किराये में कटौती की हो लेकिन 30 फीसदी किराये में एकमुश्त बढ़ोतरी अभी भी लोगों को अखर रही है। नियमित और लंबा सफर करने वालों की जेब पर अधिक भार पड़ रहा है। बसों में सवारियों के साथ बहस के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। जनता सरकार से मांग कर रही है और उम्मीद जता रही है कि सरकार किराये में बढ़ोतरी को वापस लेगी। दियोटसिद्ध में बैंक में कार्यरत हमीरपुर निवासी विजय कु मार का कहना है कि 30 फीसदी बढ़ोतरी…

Read More

सुजानपुर में भाजयुमो का हल्ला बोल

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर मंडल भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कौशल विकास भत्ते, बस किराये में बढ़ोतरी, महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। भाजपा महामंत्री पवन शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस किराया बढ़ोतरी के विरोध में सुजानपुर में हल्ला बोला। शहर में रैली निकाल प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने कौशल विकास भत्ते के नाम पर प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस…

Read More

बड़ा में जांची बच्चों की सेहत

नादौन (हमीरपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बटाहली, बड़ा और चमराल के 639 विद्यार्थियों की सेहत जांची गई। स्वास्थ्य टीम में 16 सदस्य थे। 187 बच्चों में अनीमिया, 109 बच्चों में दंत रोग, 17 बच्चों में चमड़ी रोग, 13 बच्चों में कान, नाक, गले के रोग तथा 22 बच्चों में दृष्टि दोष पाए गए। खंड चिकित्साधिकारी डा. अशोक कौशल ने बताया कि स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम में दृष्टिदोष वाले बच्चों को चश्मा बनवाने के…

Read More