बड़ैहर में पौने पांच लाख की चोरी

हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत बड़ैहर गांव में करीब पौने पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। शातिरों ने सोमवार शाम के समय घर की ऊपरी मंजिल से करीब 14 हजार की नकदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर लिया है। घटना के समय परिवार घर पर ही मौजूद था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का दौरा किया और केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नरेंद्र शर्मा निवासी बड़ैहर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहू और पत्नी सोमवार शाम करीब…

Read More

मैहरे में कहां खड़े करें वाहन!

बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार मैहरे में गाड़ियां खड़ी करने के लिए कोई स्थान नहीं है। वाहन चालक सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इस कारण बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। पार्किंग नहीं होने के कारण चालकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार कमेटी ने पार्किंग बनाने की मांग उठाई है। गौरतलब है कि मैहरे बाजार में लगभग 300 दुकानें हैं लेकिन बाजार में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। गाड़ियों की बढ़ती संख्या के चलते बाजार में पार्किंग व्यवस्था…

Read More

इलेक्शन कानूनगो का परिणाम घोषित

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने इलेक्शन कानूनगो पद का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक इस प्रकार हैं। आरती देवी 65506 197 मुकेश घाय 65638 202 सुनील शर्मा 66555 196 सुरेंद्र कुमार 67721 183 पंकज शर्मा 68991 183

Read More

मिलावटी मिठाई पर नपेंगे दुकानदार

हमीरपुर। त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयां बेचने वालों की खैर नहीं। स्वास्थ्य विभाग दुकानदारों पर पैनी नजर रखेगा। कोई भी दुकानदार मिलावटी मिठाई बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी। डिब्बे के साथ मिठाई तोलने वाले दुकानदारों पर भी विभाग की नजर रहेगी। गौर रहे कि त्योहारी सीजन के चलते अधिकतर दुकानदार बाहरी राज्यों से मिलावटी मिठाइयां लाते हैं। ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग पहले ही मुस्तैद हो गया है। इसके लिए विभाग जल्द ही छापामारी अभियान शुरू कर रहा है। डिब्बे सहित मिठाई…

Read More

शहर में अटका फुटपाथ का निर्माण

हमीरपुर। शहर में फुटपाथ का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। मुख्य स्थानों पर फुटपाथ नहीं बन पाया है। इसका मुख्य कारण उपायुक्त कार्यालय से एनएच विभाग को पैमेंट का भुगतान नहीं होना बताया जा रहा है। करीब 23 लाख रुपये उपायुक्त कार्यालय ने एनएच विभाग को देने हैं। शहर में एनएच किनारे फुटपाथ बनाने का जिम्मा एनएच विभाग को सौंपा गया था। फुटपाथ का निर्माण कार्य अलग-अलग ठेकेदारों को दिया गया था। इस कारण निर्माण कार्य होने में देरी हुई। साथ ही दुकानदारों के विरोध के चलते कई…

Read More

भाजयुमो ने सरकार पर बोला हल्ला

हमीरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस सरकार की कौशल विकास भत्ता योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने भोटा चौक से लेकर गांधी चौक तक विरोध रैली निकाली। सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर ठगा है। चुनाव के वक्त अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई थी। सत्ता हासिल करने के बाद कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को…

Read More

बिना टैक्स चुकाए सामान पकड़ा

हमीरपुर। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने बिना टैक्स चुकाए लाखों का सामान पकड़ा। हमीरपुर जिला की सीमा पर विभागीय टीम ने निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से लाया जा रहा सामान पकड़ा है। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामान का मूल्यांकन कर संबंधित व्यापारियों से 1.85 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। त्योहारी सीजन में विभाग ने निरीक्षण, छापेमारी की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। प्रक्रिया के तहत टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आबकारी विभाग की टीम ने…

Read More

अवकाश पर अध्यापक-प्रधानाचार्य में ठनी

हमीरपुर। जिला की एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अवकाश को लेकर एक अध्यापक और प्रधानाचार्य में विवाद हो गया। दोनों ने मामले की शिकायत उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर से की। विवाद न सुलझने पर मामले की जांच का जिम्मा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के प्रधानाचार्य प्रकाश ठाकुर को सौंपा गया है। मामले को लेकर प्रकाश ठाकुर ने सोमवार को करीब छह घंटे तक पूछताछ की। सारा विवाद एक दिन के अवकाश को लेकर हुआ। स्कूल प्रधानाचार्य का आरोप है कि संबंधित अध्यापक की ड्यूटी चबूतरा स्कूल में अध्यापक प्रशिक्षण शिविर…

Read More

टेट को रद न करने की मांग

नादौन (हमीरपुर)। बेरोजगार टीजीटी कला अध्यापकों ने टेट को रद्द करने की जा रही मांग को निरस्त करने की मांग की है। भूंपल में करीब 50 बेरोजकार कला अध्यापकों ने इस मुददे पर बैठक में चर्चा की। प्रवक्ता किरन ने बताया कि टेट में परीक्षार्थियों ने साल भर से कठिन मेहनत कर परीक्षा दी और अब इस परीक्षा को कांगड़ा जिले के एक केंद्र पर हुई नकल को लेकर रद करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मांग न्यायोचित नहीं है। अभ्यर्थियों का मानना है कि…

Read More

एनआईटी हॉस्टल से लैपटॉप चोरी

हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रावास से छात्रों के तीन लैपटॉप चोरी हो गए हैं। यह लैपटॉप दो अलग-अलग कमरों से चोरी हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शातिरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार वीरवार दिन दहाड़े छात्रावास के दो कमरों से तीन लैपटॉप चोरी हो गए। जब यह घटना घटी तब छात्र बाहर थे। दो कमरोें में तीन छात्र रहते थे। जब उन्हें लैपटॉप चोरी होने का पता चला तो उससे अगले दिन छात्रों…

Read More