अब गुरु काटेंगे लाइसेंस के चक्कर

हमीरपुर। स्कूलों में मिड डे मील के लिए अब फूड लाइसेंस का होना अनिवार्य है। बिना फूड लाइसेंस कोई भी स्कूल मिड डे मील नहीं पका सकता है। अब लाइसेंस बनाने के लिए गुरुओं को भी विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे। पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों पर अतिरिक्त बोझ बढे़गा। इसका सीधा प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर पढ़ेगा। फूड लाइसेंस के लिए एसएमसी कमेटी के अध्यक्ष, मुख्याध्यापक या प्रधानाचार्य ही फूड लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएमओ या खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पास…

Read More

बरनासी गांव में पेयजल किल्लत

बरनासी गांव में पेयजल किल्लत घरेड़ (सोलन)। नालका पंचायत बरनासी गांव को अभी तक पेयजल योजना से नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस गांव में एक दर्जन परिवार रहते हैं। इस गांव के अभी तक किसी योजना से नहीं जोड़ा गया है। गांव से एक किलोमीटर नीचे गांववालों की अपनी ही जमीन में पानी की बावड़ी है। ऐसे में गांव एक किलोमीटर ऊपर होने से लोग अभी तक सिर पर पानी ढो कर गुजारा कर रहे हैं। पंचायत के प्रधान धनमंती, उप…

Read More

धबीरी का तीन गोल्ड पर निशाना

नादौन(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर में लड़कियों की जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स मीट का शनिवार को शुभारंभ हो गया। इस मौके पर गौना करौर स्कूल के प्रधानाचार्य विजय चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पहले दिन हुए तीन मुकाबलों में धबीरी की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया है। दो स्थानों पर सेरा की काजल ने गोल्ड मेडल झटका है। शॉटपुट में सेरा की काजल प्रथम, सुजानपुर की शिवानी द्वितीय और भलेठ की प्रिया को तृतीय स्थान मिला। लांग जंप में धबीरी की अनु प्रथम, एसपीएस कल्लूर की…

Read More

टायफाइड से दो छात्राओं की मौत

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के अंतर्गत एक ही क्षेत्र में टाइफाइड के कारण दो छात्राओं की मौत हो गई है। इससे स्थानीय क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। एक-डेढ़ माह की अवधि में दो मौत होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग अनभिज्ञ बना हुआ है, जबकि स्कूल प्रबंधन विभाग को जानकारी देने की बात कह रहे हैं। दोनों मामले बड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। एसडीएम पब्लिक स्कूल बड़ा की दसवीं कक्षा की छात्रा की टाइफाइड के कारण बीते वीरवार को मौत हो गई। इसके बाद अभिभावक और बच्चे भी सहमे हुए…

Read More

धूमल-अनुराग ने की सौदे की राजनीति

भोरंज (हमीरपुर)। धूमल और अनुराग सेवा की नहीं सौदेबाजी की राजनीति करते हैं। दस वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद धूमल ने हमीरपुर के लिए कुछ नहीं किया है। कार्यकाल के दौरान उन्होंने मात्र अपने पुत्र अनुराग ठाकुर को सांसद बनाया है। भरेड़ी में कार्यकर्ता जागरूकता अभियान के शुभारंभ पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की तरह कांग्रेस सौदेबाजी की राजनीति नहीं करती है। समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाना कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य है। 120 करोड़ आबादी को खाद्य सुरक्षा कानून का अधिकार देना…

Read More

शिक्षक पात्रता परीक्षा में हजारों फेल

हमीरपुर। प्रदेश के भावी शिक्षकों के तोते दूसरी बार फिर उड़ गए हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के टेट में करीब 90 प्रतिशत अभ्यर्थी न्यूनतम अंक की शर्त को ही पार नहीं कर पाए हैं। वर्तमान में टेट (टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल) का परिणाम पिछली बार के मुकाबले भी कम रहा है। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की ओर से आयोजित टेट का परिणाम करीब 20 से 25 प्रतिशत रहा था। वर्तमान में 10 से 15 प्रतिशत के बीच सिमट गया है। इससे प्रशिक्षित बेरोजगारों की स्थिति और प्रशिक्षण व्यवस्था का…

Read More

121 छात्रों में पाया गया दंत रोग

गलोड़ (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड चिकित्सा अधिकारी गलोड़ के सौजन्य से राष्ट्रीय शिशु एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कशमीर स्कूल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय प्राथमिक पाठाशाला प्लासाी, दाड़, कशमीर, नुग्रां, सीसे स्कूल कशमीर के कुल 408 बच्चों में से 373 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 121 बच्चों में दांत का रोग पाया गया। 6 त्चचा रोग से पीड़ित, 16 कान, 5 नेत्र रोगी, 19 खून की कमी और 90 अन्य बीमारियों के रोगी पाए गए। चेकअप के दौरान विद्यार्थियों…

Read More

दाड़ला पंचायत प्रधान निलंबित

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर विकास खंड की दाड़ला पंचायत प्रधान को पद से निलंबित कर दिया गया है। पंचायत प्रधान पर वित्तीय अनियमितता तथा शक्तियों का दुरुपयोग करने के आरोप सही पाए गए हैं। उपायुक्त हमीरपुर ने जांच के आधार पर निलंबन आदेश जारी किए हैं। साथ ही पंचायत प्रधान को पद की मोहर, चल अचल संपत्ति पंचायत सचिव के पास जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2011 में पंचायत चुनावों के दौरान ग्राम पंचायत दाड़ला से प्रोमिला देवी चुनाव जीती थीं। पंचायत उपप्रधान चमेल सिंह, वार्ड सदस्य ध्यान…

Read More

फर्राटा दौड़ में अर्चना, विकास जीते

हमीरपुर। जिला स्तरीय एथलेटिक मीट का आयोजन राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के खेल मैदान में सिंथेटिक ट्रेक पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ केसीसी बैंक के वाइस चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने किया। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500, पांच हजार और 10 हजार मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। वीरवार को दौड़ के मुकाबले हुए हैं। 100 मीटर दौड़ में लड़कियों के वर्ग में कुठेड़ा की अर्चना पहले, कक्ड़ियार की मोनिका दूसरे और जंगलबैरी की किरण तीसरे स्थान…

Read More

अमरेला सूट की क्रेजी नवविवाहिताएं

हमीरपुर। करवाचौथ पर्व के लिए महिलाओं में क्रेज देखने को मिल रहा है। खासकर नवविवाहित महिलाओं की दुकानों में काफी भीड़ देखी जा रही है। साथ ही विवाह-शादियों का दौर भी है इसलिए बाजारों में भी खूब रौनक लगी हुई है। महिलाएं अमरेला नेट सूट की खूब खरीदारी कर रही हैं। यूं कहें कि अमरेला नेट सूट की महिलाएं क्रेजी हो गई हैं तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। बाजार में 1500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक अमरेला नेट सूट उपलब्ध हैं। अमरेला सूट के साथ-साथ महिलाएं डिजाइन साड़ियों को…

Read More