नादौन (हमीरपुर)। बेरोजगार संघ की बैठक नादौन में आयोजित की गई। बैठक में बेरोजगारों ने टेट परीक्षा में पास प्रतिशत अंकों की शर्त में छूट प्रदान करने की मांग की। संघ ने कहा कि बेरोजगार टीजीटी प्रशिक्षितों के साथ टेट के नाम पर भद्दा मजाक किया जा रहा है। हाल ही में आयोजित टीजीटी नॉन मेडिकल तथा मेडिकल वर्ग में घोषित टेट परिणामों में केवल 10 प्रतिशत अभ्यर्थी ही सफल हुए हैं, जो बेरोजगारों का मनोबल तोड़ने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीजीटी नॉन मेडिकल के लगभग 35 से…
Read MoreCategory: Hamirpur
शांति हाऊस बना ओवरऑल चैंपियन
बिझड़ी (हमीरपुर)। खंड बिझड़ी के नीलम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीहड़ू में तीन दिवसीय खेलकू द प्रतियागिता का आयोजन किया गया स्कूल प्रबंधक कैप्टन अमर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि तथा स्कूल प्रधानाचार्य नीलम ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेलों का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। सीनियर विंग में बच्चों की इंटर हाउस खेलें करवाई गई, जिसमें वालीबाल, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, क्रिकेट,…
Read Moreरूसा के आनलाइन फार्म ने उलझाए
हमीरपुर/नादौन/बड़सर। सत्रांत परीक्षाओं के लिए आवेदन करना छात्रों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। छात्रों को परीक्षा फार्म भरने तथा फीस जमा करवाने के लिए खूब दौड़ लगानी पड़ रही है। विवि प्रशासन की ओर से रूसा प्रणाली लागू होने के बाद आनन-फानन में आनलाइन व्यवस्था को लागू कर दिया गया, लेकिन धरातल पर परिस्थितियों को ध्यान में नहीं रखा गया है। छात्रों को फीस जमा करवाने के लिए 15 से 20 किमी का सफर करना पड़ रहा है। छात्रों और अभिभावकों को कैफे व अन्य संस्थानों का रुख…
Read Moreवोल्टेज बढ़ने से जले विद्युत उपकरण
नादौन (हमीरपुर)। नादौन क्षेत्र में रविवार देर शाम अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ने के कारण घरों में कई उपकरण खराब हो गए। लोगों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने विद्युत बोर्ड से मुआवजा देने की मांग की। लोगों ने चेताया कि अगर मुआवजा नहीं दिया गया तो वे उपभोक्ता अदालत का सहारा लेंगे। नादौन के वार्ड नंबर चार और आस पास के क्षेत्र में घरों में नुकसान हुआ है। वार्ड चार निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसके घर में लगी एलसीडी सहित अन्य विद्युत उपकरण अचानक…
Read Moreएबीवीपी ने कॉलेज में बोला हल्ला
हमीरपुर। एबीवीपी की हमीरपुर इकाई ने कॉलेज गेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इकाई सचिव शुभम पठानिया ने कहा कि कॉलेज में जर्नलिज्म प्रवक्ता का पद रिक्त चल रहा है। बीसीए की लैब में कंप्यूटर काफी समय से खराब पड़े हुए हैं। ब्याज हॉस्टल को शुरू नहीं किया जा रहा है। हालांकि निर्माण कार्य हुए काफी समय हो चुका है। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज कैंटीन में खाने की उचित व्यवस्था करने को लेकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की है।…
Read Moreलोअर हड़ेटा के मेधावी नवाजे
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर हडे़टा में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसडीएम नादौन बलवीर ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि ने 101 मेधावी छात्रों, 70 सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों तथा 60 दानी सज्जनों को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रोशन लाल शर्मा ने की। रोशन लाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवी नृत्य, पहाड़ी नाटी, भंगडा, गिद्दा और नाटक…
Read Moreक्रशर बंद करने के लिए अल्टीमेटम
हमीरपुर। ग्राम बचाओ संघर्ष समिति भुहाणा ने प्रशासन को 15 दिन के भीतर क्रशर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोई कार्रवाई नहीं होती है तो संघर्ष समिति ग्रामीणों सहित सभी क्षेत्रीय विभागों के कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन करेगी। संघर्ष समिति की महासचिव मीना गुलेरिया ने बताया कि दिनरात चल रहे क्रशर से स्थानीय बाशिंदों का जीना दूभर हो गया है। अवैध खनन से गांव की मुख्य सड़क को काफी नुकसान पहुुंचा है। इससे बस गांव तक नहीं पहुंच पा रही है। इस कारण स्कूली बच्चों को दिक्कतों का…
Read Moreहमीरपुर कॉलेज में आया भूकंप
हमीरपुर। हमीरपुर कॉलेज में सायरन की आवाज आई और बचाव कार्य शुरू हो गया। दरअसल सायरन भूकंप से बचाव के लिए बजाया गया। एनडीआरएफ के जवानों ने प्राकृतिक आपदा की अवस्था में बचाव के तरीके बताए। हमीरपुर कॉलेज में प्राकृतिक आपदाएं, संवेदनशीलता, तैयारियां विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमीनार के दूसरे दिन कॉलेज परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जैसे ही हमीरपुर कॉलेज में भूकंप आया, विशेष उपकरणों से लैस एनडीआरएफ टीम के जवानों ने भूकंप के कारण भवन में फंसे लोगों और…
Read Moreअब सड़कों पर बिछने लगी तारकोल
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत की सड़कों की मरम्मत अब तारकोल से होना शुरू हो गई है। पहले नपं ने सड़कों में पड़े गड्ढों को मिट्टी से भर दिया था। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा। इसके चलते नपं ने हरकत में आकर गड्ढों से मिट्टी को हटाकर तारकोल से भरना शुरू कर दिया है। बरसात के कारण सड़कों की हालत दयनीय हो गई थी। 27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सुजानपुर दौरे पर आ रहे हैं। इस कारण नपं ने सड़कों को आनन-फानन में नालियों की गंदी मिट्टी…
Read Moreप्याज की मार से सहमे उपभोक्ता
हमीरपुर। प्याज की मार से उपभोक्ता सहम गए हैं। नवरात्रों के दौरान प्याज के दामों में हल्की सी गिरावट आई थी लेकिन फिर से दाम आसमान छूने लगे हैं। जिले में वर्तमान में प्याज की कीमतें बढ़ कर 75 रुपये हो गई हैं। हफ्ता भर पहले प्याज की कीमत 60 रुपये थी। यही नहीं अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे उपभोक्ताओं की थाली से हरी सब्जियां भी गायब होने लगी हैं। ऊपर से डिपुओं में राशन नहीं मिल रहा है। इससे परेशानी और भी बढ़ गई है।…
Read More