मिलावटखोरों पर शिकंजा

चंबा। रक्षाबंधन पर्व पर मिलावटी मिठाईयां बेचकर चांदी कूटने वाले दुकानदारों पर स्वास्थ्य विभाग कड़ी नजर रखेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सोमवार से चेकिंग अभियान भी शुरू करेगा। अगर किसी दुकान में मिठाईयों में मिलावट पाई जाती है, तो उसके खिलाफ फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि भाई-बहन के रिश्ते की डोर को मजबूती प्रदान करने वाले रक्षाबंधन पर्व पर लाखों रुपये की मिठाईयां बिकती हैं। मिठाई की दुकानों में रक्षाबंधन से एक दिन पहले काफी भीड़ देखने को मिलती है। हलवाई पर्व…

Read More

स्कूलों में बाबूगिरी करें या फिर छात्रों को पढ़ाएं

पुखरी (चंबा)। राजकीय हाई स्कूल महुआ में मुख्याध्यापक समेत करीब आधा दर्जन शिक्षक व गैर शिक्षकों के पद खाली पड़े हुए हैं। स्टाफ की कमी होने के कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 180 छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महुआ स्कूल में मुख्याध्यापक, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी आर्ट्स, क्लर्क और लैब अस्टिेंट के पद खाली हैं। यह पद चार और पांच सालों से खाली चल रहे हैं। स्कूल में क्लर्क न होेने के कारण क्लर्क का सारा काम अध्यापकों को करना पड़ रहा…

Read More

खरल में आफत बनकर बरसी बारिश, नुकसान

लूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत खरल के आधा दर्जन गांवों में बारिश ने खूब कहर बरपाया है। बारिश के कारण कई लोगों की गौशालाएं गिर गईं हैं तो कईयों के घर को खतरा हो गया है। बारिश के कारण गल गांव के बगतावर पुत्र इंद्र की गौशाला गिर गई। गौशाला गिरने से एक गाय मलबे तले दबने से मर गई है। इसके अलावा तीन अन्य मवेशाी घायल हो गए हैं। इस कारण उन्हें 50 हजार का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उधर, हंस राज पुत्र चंद राम निवासी गांव तोड़ू के…

Read More

विकास पर खर्च होंगे 1371 करोड़ : भरमौरी

चंबा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्थानीय चौगान मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सामाजिक सेवा क्षेत्र को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में इस वर्ष एक हजार 371 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सभी लंबित 10 हजार…

Read More

टिकरू स्कूल ने खो-खो में मारी बाजी

पुखरी (चंबा)। चुराह जोन-दो की जोनल स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बग्गी में किया गया। इसमें 33 स्कूलों के 311 खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा विभाग के डिप्टी डीओ ओपी हीर ने किया। इसके अलावा प्रतियोगिता के समापन पर बनीखेत ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्ता जर्म सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में टिकरू स्कूल प्रथम स्थान पर रहा, जबकि करवार स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में मिडल स्कूल…

Read More

एससीए के ताज पर एनएसयूआई का कब्जा

चंबा। डिग्री कॉलेज चंबा में एससीए चुनावों में एनएसयूआई ने अपना दबदबा कायम रखते हुए चारों सीटों पर कब्जा जमाया है। एबीवीपी और एसएफआई को करारी हार झेलनी पड़ी है। चारों सीटों पर एनएसयूआई के उम्मीदवारों ने भारी मतों से विजयी परचम लहराया है। एससीए चुनावों में कुल 2019 मतों में से 1288 मत पड़े और मत प्रतिशत 63 फीसदी रहा। इसमें से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार परमेंद्र कुमार को 699 मत पड़े। एसएफआई के नारायण सिंह को 476 तथा एबीवीपी के कुलदीप को 103 वोट मिले। एनएसयूआई के उपाध्यक्ष…

Read More

चुवाड़ी में लाल दुर्ग में लगाई सेंध

चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी कॉलेज में एनएसयूआई ने वापसी कर तीन अहम सीटों पर जीत हासिल की है। हर बार विजय का परचम लहराने वाली एसएफआई को मात्र एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। एसएफआई का गढ़ माने जा रहे चुवाड़ी कॉलेज में एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष, महासचिव व सह सचिव के पद पर परचम लहरा कर एसएफआई को भारी शिकस्त दी है। अध्यक्ष पद पर एसएफआई के अनूप कुमार ने 264 मत लेकर जीत हासिल की, एनएसयूआई के मदन कुमार ने 222 मत हासिल किए, जबकि एबीवीपी के मनोज कुमार…

Read More

10 घंटे बंद रहा चंबा-भरमौर मार्ग

भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर मुख्य मार्ग लगभग दस घंटे बंद रहा, जिससे इस सड़क पर आवाजाही करने वाले वाहनों, यात्रियों को खूब परेशानी झेलनी पड़ी। शनिवार को सुबह छह बजे के करीब लूणा के पास भूस्खलन हो गया था। इस कारण मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह ठप हो गया। मार्ग बंद होने के कारण मणिमहेश यात्रा पर जा रहे कई श्रद्धालु घंटो फंसे रहे। मुख्य मार्ग होने के कारण चंबा व भरमौर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर इस समय मणिमहेश यात्रा होने के कारण…

Read More

गौशाला ढहने से 16 भेड़-बकरियां दबीं

तीसा (चंबा)। तीसा की ग्राम पंचायत कल्हेल के गांव डांड में गौशाला ढह जाने से 16 भेड़-बकरियां मर गई हैं। बीती रात भारी बारिश के कारण गौशाला ढह गई और उसकी चपेट में आने से भेड़ बकरियां काल का ग्रास बन गईं। स्थानीय पंचायत प्रधान सारो बेगम ने बताया कि मंगलवार रात बारह बजे हनीफ मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद की गौशाला ढह गई है। इसकी चपेट में आने से 14 बकरियों और दो भेड़ों की मौत हो गई। गौशाला घर से दूर होने के कारण हनीफ मोहम्मद के परिवार को…

Read More

भू-स्खलन की जद में लुड्डू गांव

चंबा। जिला में भारी बारिश के कारण ग्राम पंचायत लुड्डू में भू-स्खलन होने से कई लोगों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। इस समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त संदीप कदम से मिला। ग्रामीणों मेला राम, रविंद्र, सुभाष, अंबिका प्रसाद और सोनू का कहना है कि उटीप मार्ग पर सिंयूरा नामक स्थान पर भारी बारिश के कारण पहाड़ी नीचे की ओर धंसनी शुरू हो गई है। पहाड़ी नीचे धंसने से वहां पर लगे कई चील के पेड़ नीचे गिर गए हैं। इससे लुड्डू गांव में भू-स्खलन…

Read More